New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 10 अप्रैल , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 10 अप्रैल , 2024


विश्व होम्योपैथी दिवस (World Homeopathy Day)

भारत द्वारा विश्व व्यापार संगठन में शांति खंड का प्रयोग

मनोज पांडा - 16वें वित्त आयोग के सदस्य

इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पेरिटी द्वारा स्वच्छ अर्थव्यवस्था निवेशक मंच का आयोजन

उगादि उत्सव

इसरो की चंद्रयान 3 टीम को जॉन एल जैक सिगर्ट जूनियर पुरस्कार

ZiG - जिम्बाब्वे की नई स्वर्ण-समर्थित मुद्रा


विश्व होम्योपैथी दिवस (World Homeopathy Day)

Homeopathy-Day

  • डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है। 
  • इस दिवस को पहली बार वर्ष 2005 में मनाया गया था। 
  • इसे मनाने का उद्देश्य लोगों को होम्योपैथी के बारे में जागरुक करना है। 
  • विश्व होम्योपैथी दिवस 2024 की थीम, "होम्योपरिवार: एक स्वास्थ्य, एक परिवार" (Homeoparivar: One Health, One Family) है 

होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति

World-Homeopathy-Day

  • डॉ. सैमुअल हैनीमैन एक जर्मन चिकित्सक थे।
  • इन्हें होम्योपैथी का संस्थापक भी कहा जाता है। 
  • होम्योपैथिक चिकित्सा के अनुसार शरीर में खुद को ठीक करने की क्षमता होती है
  • होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के सिद्धांत के रूप में होम्योपैथिक दवाएं शरीर की अपने आप ठीक होने की क्षमता को बढ़ा देती है।
  • इसमें बीमारी के लक्षणों को शरीर द्वारा फिर से स्वस्थ होने के लिए की गई प्रतिक्रिया समझा जाता है
  • होम्योपैथी में मरीज की जीवनशैली में सुधार करने पर ध्यान केंद्रित किया जाता है
  • इस पद्धति को बिना कोई साइड इफेक्ट वाला उपचार माना जाता है।

    भारत द्वारा विश्व व्यापार संगठन में शांति खंड का प्रयोग

    • भारत ने चावल के लिए निर्धारित सब्सिडी सीमा का उल्लंघन करने के कारण विश्व व्यापार संगठन में शांति खंड लागू किया है।
    • विश्व व्यापार संगठन के मानदंडों के तहत सदस्य देश उत्पादन के मूल्य के 10 प्रतिशत से अधिक सब्सिडी प्रदान नहीं कर सकते 
    • भारत द्वारा किसानों को उत्पादन के मूल्य की लगभग 12 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की गई 

    शांति खंड 

    • विश्व व्यापार संगठन के अनुसार विकाशील देश उत्पादन के मूल्य के 10 प्रतिशत से अधिक सब्सिडी प्रदान नहीं कर सकते 
    • इस सीमा से अधिक सब्सिडी को व्यापार को विकृत करने के रूप में देखा जाता है
    • भारत इस सब्सिडी सीमा में संशोधन की मांग करता है
    • वर्ष 2013 में बाली मंत्रिस्तरीय बैठक में WTO ने एक तंत्र स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की जिसे लोकप्रिय रूप से शांति खंड कहा जाता है 
    • शांति खंड के तहत, किसी विकासशील देश द्वारा निर्धारित सब्सिडी सीमा के किसी भी उल्लंघन को चुनौती नहीं दी जा सकती  
    • यह तब तक लागू रहेगा जब तक सब्सिडी की समस्या के स्थायी समाधान पर सहमति नहीं बन जाती  

    विश्व व्यापार संगठन

    • स्थापना -  वर्ष 1995 
    • इसकी स्थापना मारकेश समझौते के तहत की गई।
    • इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में है।
    • वर्तमान में इसमें यूरोपीय संघ सहित 164 सदस्य देश शामिल हैं।
    • कार्य 
      • अंतरराष्ट्रीय व्यापार हेतु नियमों को निर्धारण और क्रियान्वयन करना
      • व्यापार बाधाओं को कम करना
      • व्यापार से सम्बंधित विवादों का समाधान करना
      • प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संस्थानों के साथ सहयोग स्थापित करना

    मनोज पांडा - 16वें वित्त आयोग के सदस्य

    Manoj-Panda

    • हाल ही में प्रसिद्ध अर्थशास्त्री मनोज पांडा को 16वें वित्त आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया 
    • ये निरंजन राज्याध्यक्ष का स्थान लेंगे, जिन्होंने व्यक्तिगत कारणों से वित्त आयोग से इस्तीफा दे दिया था।

    वित्त आयोग 

    • यह एक संवैधानिक तथा अर्ध-न्यायिक निकाय होता है 
    • राष्ट्रपति द्वारा इसका गठन संविधान के अनुछेद 280 के तहत प्रत्येक 5 वर्ष में किया जाता है
    • इसका मुख्य कार्य केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के बीच राजस्व संसाधनों का आवंटन करना है 
    • वित्त आयोग अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंपता है, जिसे राष्ट्रपति द्वारा संसद के दोनों सदनों के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है।
    • इसकी सिफारिशें सलाहकारी प्रवृत्ति की होती हैं, इसे मानना या ना मानना सरकार पर निर्भर करता है।
    • प्रथम वित्त आयोग वर्ष 1951 में गठित किया गया था 
    • वित्त आयोग में एक अध्यक्ष और चार अन्य सदस्य शामिल होते हैं।

    16वां वित्त आयोग

    • 16वें वित्त आयोग का गठन वर्ष 2023 में किया गया था 
    • नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया को इसका अध्यक्ष बनाया गया था।
    • यह अपनी सिफारिशें 31 अक्टूबर, 2025 तक उपलब्ध करायेगा
    • इसकी सिफारिशें 1 अप्रैल, 2026 से अगले पांच वर्षों की अवधि के लिए लागू होंगी 

    16वें वित्त आयोग के सदस्य

    • अध्यक्ष - डॉ. अरविंद पनगड़िया
    • सदस्य -
    1. अजय नारायण झा 
    2. एनी जॉर्ज मैथ्यू
    3. मनोज पांडा 
    4. सौम्य कांति घोष

    इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पेरिटी द्वारा स्वच्छ अर्थव्यवस्था निवेशक मंच का आयोजन

    IPFE

    • इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पेरिटी (IPEF) द्वारा सिंगापुर में स्वच्छ अर्थव्यवस्था निवेशक मंच का आयोजन किया जायेगा 
    • इसका प्रबंधन भारत की राष्ट्रीय निवेश संवर्धन एजेंसी इन्वेस्ट इंडिया द्वारा किया जायेगा 
    • यह क्षेत्र के शीर्ष निवेशकों, परोपकारियों, वित्तीय संस्थानों, नई कंपनियों, स्टार्ट-अप और उद्यमियों को एक मंच पर लाता है।
    • इसका उद्देश्य टिकाऊ बुनियादी ढांचे, जलवायु प्रौद्योगिकी और अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए निवेश जुटाना है।

    इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पेरिटी (IPEF) 

    • IPEF स्वच्छ अर्थव्यवस्था निवेशक फोरम की एक पहल है। 
    • इसे मई 2022 में शुरू किया गया था। 
    • इसका उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ाना  है।  
    • यह हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों को लचीले, टिकाऊ और समावेशी आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने में सहयोग करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।
    • वर्तमान में इसमें 14 भागीदार देश (भारत, ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई दारुस्सलाम, फिजी,  इंडोनेशिया, जापान, कोरिया गणराज्य, मलेशिया, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, अमेरिका और वियतनाम) हैं। 
    • भारत में वाणिज्य विभाग, IPEF से जुड़े कामकाज के लिए नोडल एजेंसी है।

    IPEF में सहयोग के चार स्तंभ हैं -

    1. व्यापार 
    2. आपूर्ति श्रृंखला 
    3. स्वच्छ अर्थव्यवस्था 
    4. निष्पक्ष अर्थव्यवस्था

    उगादि उत्सव

    ugadi-festival

    • 9 अप्रैल को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में नववर्ष उगादि उत्सव मनाया गया।
    • तेलुगु भाषी लोगों द्वारा इसे तेलुगु नव वर्ष के उपलक्ष्य में मनाया जाता है ।
    • उगादि का मतलब है 'वर्ष की शुरुआत
    • ऐसा माना जाता है कि इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने संसार की रचना की थी
    • यह त्यौहार हिंदू कैलेंडर के पहले महीने चैत्र के पहले दिन मनाया जाता है।
    • हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह नए साल का पहला दिन है

    इसरो की चंद्रयान 3 टीम को जॉन एल जैक सिगर्ट जूनियर पुरस्कार

    CHANDRAYAAN

    • हाल ही में इसरो की चंद्रयान 3 टीम को जॉन एल जैक सिगर्ट जूनियर पुरस्कार प्रदन किया गया 
    • इसरो की चंद्रयान टीम की ओर से ह्यूस्टन में भारत के महावाणिज्य दूत डीसी मंजूनाथ ने इस पुरस्कार को ग्रहण किया।

    जॉन एल "जैक" स्विगर्ट जूनियर पुरस्कार 

    • यह अमेरिका के स्पेस फाउंडेशन का शीर्ष पुरस्कार है।
    • स्पेस फाउंडेशन वर्ष 1983 में स्थापित एक गैर-लाभकारी संगठन है; 
      • यह वैश्विक अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र के लिए सूचना, शिक्षा और सहयोग प्रदान करता है।
    • इस पुरस्कार को अंतरिक्ष यात्री जॉन एल "जैक" स्विगर्ट जूनियर की स्मृति में दिया जाता है 
    • यह वार्षिक पुरस्कार है, जिसे अंतरिक्ष अन्वेषण और खोज के क्षेत्र में अंतरिक्ष एजेंसी, कंपनी या संगठनों को दिया जाता है।

    ZiG - जिम्बाब्वे की नई स्वर्ण-समर्थित मुद्रा

    ZIG

    • हाल ही में ज़िम्बाब्वे के केंद्रीय बैंक ने नई मुद्रा ZiG लॉन्च की। 
      • ZiG - zimbabwe gold का संक्षिप्त रूप है।
      • यह स्वर्ण-समर्थित मुद्रा है 
    • यह मुद्रा 1 से 200 ZiG तक के आठ मूल्यवर्ग में शुरू की जाएगी 
    • यह जिम्बाब्वे डॉलर की जगह लेगी।
    • जिम्बाब्वे डॉलर का मूल्य पिछले वर्षों  में गिर गया है, जिससे मुद्रास्फीति में अत्यधिक वृद्धि हो रही है।

    प्रश्न - विश्व व्यापार संगठन की स्थापना किस वर्ष हुई ? 

    (a) वर्ष 1993

    (b) वर्ष 1994

    (c) वर्ष 1995

    (d) वर्ष 1996


    Have any Query?

    Our support team will be happy to assist you!

    OR