New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़: 12 फ़रवरी, 2022

शॉर्ट न्यूज़: 12 फ़रवरी, 2022


बैगा परधानी नृत्य

13 नए जिलों का गठन

भ्रष्टाचार बोध सूचकांक-2021


बैगा परधानी नृत्य

चर्चा में क्यों

बैगा परधानी नृत्य के लिये प्रसिद्ध मध्य प्रदेश के आदिवासी लोक कलाकार अर्जुन सिंह धुर्वे का नाम पद्मश्री पुरस्कार की सूची में शामिल है। 

प्रमुख बिंदु

  • बैगा परधानी नृत्य बैगा जनजाति का मुख्य नृत्य है। इसे मुख्यतः विवाह के अवसर पर किया जाता है। इसमें बैल, मोर, हाथी, घोड़ा इत्यादि के मुखौटे का प्रयोग होता है। 
  • नृत्य के समय पुरुष सलूखा (कमीज) तथा काली जाकिट पहनते हैं तथा कमर के नीचे लहंगानुमा घेरेदार साया पहनते हैं। सिर पर ‘मोर पंख कलगी’ युक्त चकनुमा पगड़ी, गले में विभिन्न रंगों की मूंगा मालाएँ, गिलट या पीतल से बने सिक्के तथा कानों मे मूँगों-मोतियों के बाले पहनते है।
  • नृत्य के लिये स्त्रियाँ शरीर पर ‘मुंगी लुगरा’ पहनती है। वे कलगी के अतिरिक्त बगई घांस के छोटे-छोटे छल्लों को मिलाकर बनाए गए सांकल नुमा ‘लाद्दा’ के  गुच्छे भी जूड़े में बांधती है। 

13 नए जिलों का गठन

चर्चा में क्यों

आंध्र प्रदेश सरकार ने 13 नए जिलों के गठन से संबंधित मसौदा अधिसूचना जारी किया है।

प्रमुख बिंदु 

  • नए जिलों का निर्माण आंध्र प्रदेश जिला (गठन) अधिनियम, 1974 के तहत किया गया है। इस प्रकार, आंध्र प्रदेश में जिलों की कुल संख्या बढ़कर 26 हो जाएगी। 
  • नए जिलों के निर्माण का उद्देश्य सुशासन और अधिक कुशल सेवाएँ प्रदान करना है।

प्रमुख नए जिले

  • विशाखापत्तनम से अलग होकर- अनाकापल्ली 
  • कुर्नूल से अलग होकर- नंदयाल (लाल चंदन के लिये प्रसिद्ध)
  • चित्तूर से अलग होकर- श्री बालाजी 
  • कृष्णा से अलग होकर- एन.टी.आर (तेलुगु के प्रसिद्ध एन.टी. रामा राव के नाम पर)

भ्रष्टाचार बोध सूचकांक-2021

चर्चा में क्यों

हाल ही में जारी ‘वैश्विक भ्रष्टाचार बोध सूचकांक-2021’ (Global Corruption Perceptions Index-2021) में भारत को 180 देशों में से 85वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। वर्ष 2020 में भारत की रैंक 86वीं थी।

प्रमुख बिंदु 

  • इस वर्ष के सूचकांक में डेनमार्क, फ़िनलैंड और न्यूजीलैंड ने संयुक्त रूप से 88 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि दक्षिण सूडान ने 11 अंकों के साथ अंतिम स्थान प्राप्त किया है। 
  • इस सूचकांक में भारत के साथ मालदीव ने भी संयुक्त रूप से 85वाँ स्थान प्राप्त किया है। 
  • भारत के पड़ोसी देशों में भूटान ने 25वाँ तथा चीन ने 66वाँ स्थान प्राप्त किया हैं। जबकि सूचकांक में श्रीलंका, नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं अफगानिस्तान का स्थान भारत से नीचे हैं।

सूचकांक की विशेषताएँ

  • इस सूचकांक को ‘ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल’ द्वारा जारी किया जाता है, जो एक अंतर्राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन है, जिसकी स्थापना वर्ष 1993 में बर्लिन में हुई थी। 
  • इस सूचकांक का मुख्य उद्देश्य नागरिक उपायों के माध्यम से वैश्विक भ्रष्टाचार का मुकाबला करना तथा भ्रष्टाचार के कारण उत्पन्न होने वाली आपराधिक गतिविधियों को कम करना है।
  • यह सूचकांक देशों एवं क्षेत्रों को उनके सार्वजनिक क्षेत्र के भ्रष्टाचार के आधार पर शून्य (अत्यधिक भ्रष्ट) से 100 के पैमाने पर स्थान प्रदान करता है। 





Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR