New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 06 मई , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 06 मई , 2024


इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम (ITS)

गोल्डीन (Goldene)

नौसेना के पनडुब्बी सौदे के लिए बोलियों का मूल्यांकन

ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व

थॉमस कप और उबेर कप

भुगतान प्रणाली के लिए NPCI का बैंक ऑफ नामीबिया के साथ समझौता

नक्षत्र सभा

GST अपीलीय न्यायाधिकरण

शक्सगाम घाटी


इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम (ITS)

  • हाल ही में MeitY के InTranSE प्रोग्राम के तहत सी-डैक, तिरुवनंतपुरम द्वारा डिजाइन और विकसित थर्मल कैमरे की स्वदेशी तकनीक को मेसर्स आदित्य इन्फोटेक (CP प्लस) को हस्तांतरित कर दिया गया है।
  • यह विकसित भारत@2047 के नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषय की दिशा में एक कदम है।

ITU

थर्मल कैमरा:

  • थर्मल स्मार्ट कैमरा AI संचालित थर्मल सेंसर आधारित स्मार्ट विज़न कैमरा है जिसे सड़क यातायात अनुप्रयोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • थर्मल इमेजिंग सेंसर किसी भी प्रकाश स्थितियों (पूर्ण अंधेरे या चमकदार सूरज की रोशनी) और सभी मौसम स्थितियों में उच्च डाटा सटीकता प्रदान करता है।
  • यह इन-बिल्ट हार्डवेयर इलेक्ट्रॉनिक्स से लैस है जो AI आधारित वीडियो एनालिटिक्सको संचालित करने में सक्षम है।
  • इस स्वदेशी प्रौद्योगिकी को स्मार्ट शहरों, उद्योगों, रक्षा और स्वास्थ्य आदि सहित कई डोमेन में अनुप्रयोगों के लिए लक्षित किया गया है।

इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम (ITS) के बारे में:

  • ITS शहरों के लिए इसका कार्यान्वयन अनिवार्य रूप से एक अत्यधिक सक्षम और स्वचालित पारगमन प्रबंधन मंच प्रदान करता है। 
    • यह ऐसी प्रौद्योगिकियों को अपनाने का मार्ग प्रशस्त कर सकता है ताकि सेवा वितरण मानकों और परिचालन दक्षता को उन्नत किया जा सके।
  • ITS के प्रमुख घटकों में शामिल हैं:
    • उन्नत यातायात प्रबंधन प्रणाली
    • स्वचालित वाहन स्थान और बेड़े प्रबंधन प्रणाली स्वचालित वाहन पहचान प्रणाली
    • उन्नत यात्री सूचना प्रणाली
    • यातायात सिग्नल नियंत्रण प्रणाली
    • इलेक्ट्रॉनिक किराया भुगतान प्रणाली
    • केंद्रीय नियंत्रण प्रणाली।

गोल्डीन (Goldene)

हाल ही में, स्वीडन के शोधकर्ताओं ने 'गोल्डीन' बनाया है, जो सोने की एक एकल-परमाणु परत है, जो भविष्य के लिए कई संभावनाओं को खोलता है।

GOLDENE

गोल्डीन के बारे में:

  • 'गोल्डीन' लगभग 100 नैनोमीटर मोटी है (एक नैनोमीटर एक मीटर का एक अरबवां हिस्सा है), जो व्यावसायिक रूप से उपलब्ध सबसे पतली सोने की पत्ती (leaf) से लगभग 400 गुना पतली है।
  • इस प्रकार सोना (फ्रीस्टैंडिंग) 2D शीट में तैयार होने वाला पहला धातु बन गया है, जिसमें केवल छह संलग्न परमाणु होते हैं, जबकि त्रि-आयामी (3D) क्रिस्टल में 12 संलग्नपरमाणु होते हैं।
  • इसके निर्माण में प्राचीन जापानी स्मिथिंग (फोर्जिंग कला) तकनीक से प्रेरित मुराकामी के अभिकर्मक के एक संशोधित संस्करण का उपयोग किया गया है।
  • गौरतलब है कि वर्ष 2004 में कार्बन से बने परमाणु-पतले पदार्थ ‘ग्राफीन’ के विकास के बाद से, वैज्ञानिकों ने सैकड़ों 2D सामग्रियों की पहचान की है।

संभावित अनुप्रयोग:

  • वैज्ञानिकों का मानना है कि बेहद पतली, बेहद हल्की सामग्री गोल्डीन संभावित रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में क्रांति ला सकती है।
  • यह मोटे, त्रि-आयामी सोने की तुलना में कहीं अधिक आर्थिक रूप से व्यवहार्य है; क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक्स, जो अपनी विद्युत चालकता के कारण सोने का उपयोग करते हैं, संभवतः उसी उद्देश्य के लिए अब उन्हें सोने की कम मात्रा की आवश्यकता होगी।
  • वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके भविष्य के अनुप्रयोगों में कार्बन डाइऑक्साइड रूपांतरण, हाइड्रोजन-उत्पादक उत्प्रेरक, मूल्य वर्धित रसायनों का चयनात्मक उत्पादन, हाइड्रोजन उत्पादन, जल शोधन आदि शामिल हो सकते हैं।
  • इसके अलावा, वैज्ञानिकों द्वारा गोल्डीन बनाने की तकनीक अन्य धातु की वस्तुओं के पथ-प्रदर्शक के रूप में भी कार्य कर सकती है।

नौसेना के पनडुब्बी सौदे के लिए बोलियों का मूल्यांकन

(प्रारंभिक परीक्षा, सामान्य अध्ययन: राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम)

सन्दर्भ 

  • प्रोजेक्ट-75आई के तहत भारतीय नौसेना की मेगा पनडुब्बी डील प्राप्त दो बोलियों के अनुपालन जांच के साथ मूल्यांकन चरण में पहुंच गई है।
    • इस सौदे की अनुमानित लागत 43,000 करोड़ से अधिक है। 

पनडुब्बी सौदे के लिए बोलियां

  • केवल जर्मनी और स्पेन ने सौदे के लिए बोलियां प्रस्तुत कीं, जिसकी समय सीमा जुलाई 2023 में समाप्त होने से पहले कई बार बढ़ाई गई। 
  • यह सौदा रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया के रणनीतिक साझेदारी मॉडल के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है। 
  • पहली बोली में, स्पेन की नवंतिया कंपनी ने अपने S80 वर्ग पर आधारित एक पनडुब्बी की पेशकश की है। 
    • नवंतिया में स्पेनिश सरकार की हिस्सेदारी है।
    • जिसमें से पहली 2021 में लॉन्च की गई थी और पिछले नवंबर में S-81 'आइजैक पेरल'के रूप में स्पेनिश नौसेना में शामिल की गई थी। 
  •  L&T पनडुब्बियों के निर्माण के लिए जिम्मेदार होगी। 
  • दूसरी बोली जर्मनी की TKMSद्वारा पेश की गई है।  P-75I के लिए TKMS द्वारा पेश किया गया डिज़ाइन इसकी अत्यधिक सफल क्लास 214 पनडुब्बी के साथ-साथ क्लास 212CD पर आधारित है। 
    • इसमें पनडुब्बी में न्यूनतम रडार क्रॉस-सेक्शन के लिए कोणीय डिज़ाइन शामिल है।

PANDUBBI

एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन की आवश्यक शर्तें  

  • पी-75आई के लिए अर्हता प्राप्त करने का मुख्य निर्धारक एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) प्रणाली है। 
  • पी-75आई प्रक्रिया में प्रस्तावित पनडुब्बी में दो सप्ताह की सहनशक्ति के साथ परिचालन रूप से प्रमाणित ए.आई.पी. मॉड्यूल होना चाहिए।

ए.आई.पी. के लाभ 

  • ए.आई.पी. मॉड्यूल एक बल गुणक के रूप में कार्य करता है क्योंकि यह पारंपरिक पनडुब्बियों को लंबे समय तक पानी में डूबे रहने में सक्षम बनाता है।
    • जिससे पहचान की संभावना कम होने के साथ-साथ सहनशक्ति में काफी वृद्धि होती है, क्योंकि सतह पर आने पर पनडुब्बियों को देखे जाने की संभावना सबसे अधिक होती है।
  • टीकेएमएस द्वारा प्रस्तावित एआईपी में ईंधन सेल के साथ-साथ लिथियम-आयन बैटरी भी है, जो इसे बेहतर प्रदर्शन देती है। 
    • ईंधन सेल कम गति पर लंबी दूरी की सहनशक्ति प्रदान करता है, जबकि लिथियम-आयन बैटरी उच्च गति पर उच्च सहनशक्ति प्रदान करती है।  
    • यह चौथी पीढ़ी का एआईपी है जिसमें प्रौद्योगिकी तीन दशक पहले पहली बार विकसित होने के बाद अब पूरी तरह से परिपूर्ण हो गई है।

भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग  

  • जून 2023 में जर्मन रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस की यात्रा के दौरान भारत और जर्मनी ने उच्चतम स्तर पर सौदे पर चर्चा की गई थी। 
    • इस दौरान उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ अपनी बातचीत में थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स (टीकेएमएस) द्वारा बोली के लिए जोरदार वकालत की थी।
  • मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) ने1980के दशक में चार पुरानी जर्मन एचडीडब्ल्यू टाइप 209पनडुब्बियों में से दो का निर्माण किया था जो अभी भी भारतीय नौसेना के साथ सेवा में हैं।
  • जर्मन सरकार पनडुब्बी निर्माता टीकेएमएस (थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स) में हिस्सेदारी ले सकती है और इस पर चर्चा चल रही है।
  • टी.के.एम.एस. के भारतीय साझेदार मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) ने पनडुब्बी डिजाइन के पहले चरण पर काम शुरू कर दिया है।
  • टी.के.एम.एस. में हिस्सेदारी लेने का जर्मन सरकार का कदम पनडुब्बी व्यवसाय की व्यवहार्यता के बारे में अपने हितधारकों को समझाने की कंपनी की इच्छा के अनुरूप है, जिससे सरकार से सरकार के मध्य प्रत्यक्ष सम्बन्धो को बढ़ावा मिलेगा। 
  • टी.के.एम.एस. में हिस्सेदारी लेने का जर्मन सरकार का कदम कंपनी के हित के अनुरूप है और इससे उसके शेयरधारकों का विश्वास मजबूत होगा।
  • यूक्रेन में युद्ध और यूरोप के सुरक्षा दृष्टिकोण में बदलाव ने भी बड़े पैमाने पर रक्षा सहयोग बढ़ाने में जर्मन सरकार की रुचि में योगदान दिया है।

ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व

    • ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान महाराष्ट्र के सबसे बड़े और सबसे पुराने राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। 
    • अवस्थिति: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में।
  • स्थापना: 
      • ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान का निर्माण वर्ष 1955 में टाइगर रिजर्व के कुल क्षेत्रफल 1727 वर्ग किलोमीटर को लेकर किया गया था।
      • वर्ष 1995 में अंधारी वन्यजीव अभयारण्य को ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान के साथ मिला दिया गया।
    • नामकरण: इस क्षेत्र में सम्मानित जनजातीय देवता का नाम, 'ताडोबा' है और अंधारी उस क्षेत्र में बहने वाली नदी का नाम है। इस प्रकार, इस टाइगर रिजर्व को ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व का नाम मिला।
  • वनस्पति एवं जीव-जंतु:
    • प्रमुख वृक्ष प्रजातियाँ हैं: सागौन, ऐन, बांस, बीजा, धौड़ा, हल्दू, सलाई, सेमल और तेंदू।
    • नम क्षेत्रों में आम, जामुन और अर्जुन जैसी प्रजातियाँ पाई जाती हैं जबकि बांस 40% निवास स्थान पर फैला हुआ है। 
    • फूल वाले पौधों की 667 प्रजातियाँ हैं।
    • उल्लेखनीय जीव प्रजातियों में शामिल हैं: बाघ, तेंदुआ, स्लॉथ भालू, जंगली कुत्ता, गौर, चीतल और सांभर।
    • सरीसृप (54 प्रजातियाँ), उभयचर (11 प्रजातियाँ) और मछलियों (84 प्रजातियाँ) के अलावा, पक्षियों की 280 प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
  • बाघ की स्थिति: इसके उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन पारिस्थितिकी तंत्र में कम से कम 80 बाघ हैं, और बड़े परिदृश्य में 200 से अधिक बाघ हैं।

थॉमस कप और उबेर कप

  • चीन ने बैडमिन्टन के थॉमस और उबेर कप फाइनल में पुरुष और महिला दोनों खिताब जीत लिए  
  • इनका आयोजन चेंगदू(चीन) में किया गया था 

थॉमस कप

  • थॉमस कप फाइनल में, चीन ने इंडोनेशिया को हराया 
  • यह चीन 11वां थॉमस कप ख़िताब है 
  • इंडोनेशिया ने सबसे अधिक 15 बार थॉमस कप जीता है   
  • थॉमस कप को विश्व पुरुष टीम चैंपियनशिप कहा जाता है 
  • इसका आयोजन पहली बार वर्ष 1948-49 में हुआ था 
  • भारत ने एकमात्र बार वर्ष 2022 में थॉमस कप जीता है 

उबेर कप

  • उबेर कप फाइनल में भी, चीन ने इंडोनेशिया को हराया 
  • यह चीन 16वां थॉमस कप ख़िताब है 
  • उबेर कप को विश्व महिला टीम चैंपियनशिप कहा जाता है
  • इसका आयोजन पहली बार वर्ष 1956-57 में हुआ था 
  • भारत ने एक भी बार उबेर कप नहीं जीता है 

भुगतान प्रणाली के लिए NPCI का बैंक ऑफ नामीबिया के साथ समझौता

  • हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने UPI जैसी तत्काल भुगतान प्रणाली विकसित करने के लिए बैंक ऑफ नामीबिया के साथ समझौता किया।
  • इस समझौते का उद्देश्य नामीबिया के वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र को आधुनिक बनाने में मदद करना है।

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI)

  • UPI, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा विकसित एक त्वरित रीयल-टाइम भुगतान प्रणाली है।
  • यह वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (VPA) का उपयोग करके तुरंत भुगतान करने की सुविधा देती है ।
  • यह बैंक खाता विवरण साझा करने के जोखिम को समाप्त करता है।
  • यह पर्सन-टू-पर्सन (P2P) और पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) भुगतान दोनों का समर्थन करता है।

NAMBI

नामीबिया

  • यह दक्षिणी अफ़्रीका में स्थित एक देश है
  • इसकी सीमा अंगोला, जाम्बिया, जिम्बाम्बे, बोत्सवाना और दक्षिण अफ़्रीका से लगती है।
  • कालाहारी और नामिब, नामीबिया के प्रमुख मरुस्थल हैं 
  • राजधानी - विंडहॉक 
  • मुद्रा – नामीबियाई डॉलर
  • मकर रेखा नामीबिया से होकर गुजरती है

नक्षत्र सभा

  • हाल ही में उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड ने नक्षत्र सभा पहल शुरू करने के लिए प्रमुख खगोल-पर्यटन कंपनी स्टारस्केप्स के साथ एक समझौता किया है।
  • नक्षत्र सभा एक खगोल-पर्यटन पहल है।
  • इस पहल का उद्देश्य लोगों को खगोल पर्यटन अनुभव प्रदान करना है।
  • इसमें निम्नलिखित गतिविधियों को शामिल किया जायेगा -  
    • तारों को देखना 
    • विशेष सौर अवलोकन 
    • एस्ट्रोफोटोग्राफी प्रतियोगिता आदि 
  • इसका आयोजन जून 2024 से वर्ष 2025 के मध्य तक मसूरी में जॉर्ज एवरेस्ट पर किया जायेगा 

उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड

  • यह उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये ज़िम्मेदार एक सरकारी निकाय है।
  • स्थापना - वर्ष 1976 
  • मुख्यालय - देहरादून 

GST अपीलीय न्यायाधिकरण

  • हाल ही में सेवानिवृत्त न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा को वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • इसका अध्यक्ष वही व्यक्ति बन सकता है जिसने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश या उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया हो।
  • इसका कार्यकाल 4 वर्ष या 70 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो तक होगा।
  • यह GST से संबंधित मामलों की सुनवाई कर सकता है, आदेश पारित कर सकता है, जुर्माना लगा सकता है और पंजीकरण रद्द या निरस्त कर सकता है।

वस्तु एवं सेवा कर (GST) अपीलीय न्यायाधिकरण

  • यह अपीलीय स्तर पर GST से संबंधित विवादों को हल करने के लिए एक विशेष प्राधिकरण है।
  • इसकी स्थापना केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 के तहत और संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश GST अधिनियम के तहत की गई।
  • इसकी प्रधान पीठ दिल्ली में है
  • प्रधान पीठ में एक अध्यक्ष, एक न्यायिक सदस्य और 2 तकनीकी सदस्य शामिल होते हैं 

शक्सगाम घाटी

  • हाल ही में भारत ने ‘शक्सगाम घाटी’ में चीन द्वारा सड़क निर्माण का विरोध किया है।
  • चीन, शक्सगाम घाटी के अघिल दर्रे के पास सड़क का निर्माण कर रहा है 

GHATI

शक्सगाम घाटी 

  • शक्सगाम घाटी ऐतिहासिक रूप से भारत का हिस्सा है।
  • यह चीन के शिनजियांग प्रांत और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करती है।
  • इसकी सीमा उत्तर में चीन के शिनजियांग प्रांत, दक्षिण और पश्चिम में PoK से और पूर्व में सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र से लगती है।
  • लगभग 5000 वर्ग किलोमीटर में फैली यह घाटी हुंजा-गिलगित क्षेत्र का हिस्सा है। 
  • वर्ष 1963 में पाकिस्तान ने चीन के साथ एक समझौते के तहत इसे चीन को सौंप दिया था।
  • भारत वर्ष 1963 के इस समझौते को स्वीकार नहीं करता है और शक्सगाम घाटी को भारत का हिस्सा मानता है 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR