New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 08 मई , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 08 मई , 2024


अढ़ाई दिन का झोंपड़ा

अंतर्राष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस- 2024

वेस्ट नाइल बुखार

रियल मैड्रिड ने जीता ला लीगा खिताब

विश्व एथलेटिक्स दिवस 2024

विक्टोरिया शी- यूक्रेन के विदेश मंत्रालय की AI-संचालित डिजिटल प्रवक्ता

सीमा सड़क संगठन(BRO) का स्थापना दिवस

पुलित्ज़र पुरस्कार 2024


अढ़ाई दिन का झोंपड़ा

ADHAI

  • अढ़ाई दिन का झोंपड़ा राजस्थान के अजमेर में स्थित एक ऐतिहासिक मस्जिद है। 
  • इस मस्जिद को सिर्फ 60 घंटे अर्थात अढ़ाई दिन में तैयार किया गया था। इस कारण इसका नाम अढ़ाई दिन का झोपड़ा पड़ गया।  
  • ऐतिहासिक रूप से यह मस्जिद मूलत: एक संस्कृत कॉलेज थी। 
  • इसका निर्माण 1199 ई. में दिल्ली के प्रथम मुस्लिम शासक कुतुब-उद-दीन ऐबक ने करवाया था
  • अढ़ाई दिन का झोंपड़ा दिल्ली में कुतुब मीनार परिसर की मस्जिद की समकालीन है। 
  • यह इंडो-इस्लामिक वास्तुकला पर आधारित है। इसमें चारों तरफ से एक चतुर्भुज बना हुआ है।  
  • पवित्र कुरान के शिलालेख व अरबी वास्तुकला से प्रेरित कई पुष्प डिजाइन भी उल्लिखित है। 
  • सुल्तान इल्तुतमिश ने बाद में 1213 ई. में इसे कोरबेल्ड उत्कीर्ण मेहराबों से सुशोभित किया था

अंतर्राष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस- 2024

(प्रारम्भिक परीक्षा : समान्य विज्ञान)
  • आयोजन तिथि : प्रत्येक वर्ष 8 मई 
  • वर्ष 2024 का विषय : जीवन को सशक्त बनाना, प्रगति को अपनाना : सभी के लिए न्यायसंगत एवं सुलभ थैलेसीमिया उपचार (Empowering Lives, Embracing Progress: Equitable and Accessible Thalassaemia Treatment for All)
  • उद्देश्य: दुनिया भर में संवेदनशील थैलेसीमिया समुदाय की एकजुटता और इसके प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना

THALASSEMIA

थैलेसीमिया के बारे में

  • क्या है : एक वंशानुगत रक्त विकार, 
  • प्रभाव : व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य से कम होने से एनीमिया की समस्या 
  • कारण : हीमोग्लोबिन के निर्माण में संलग्न कोशिकाओं में उत्परिवर्तन
  • प्रसार : उत्परिवर्तित हीमोग्लोबिन जीन के माध्यम से थैलेसीमिया से पीड़ित माता-पिता से बच्चों में स्थानांतरण 
  • लक्षण : थकान, कमजोरी, त्वचा में पीलापन, चेहरे की हड्डियों में विकृति, धीमी वृद्धि, पेट में सूजन, मूत्र का रंग गहरा होना आदि। 
  • जोखिम : अफ्रीका, अमेरिका, भूमध्यसागरीय एवं दक्षिण-पूर्व एशियाई मूल के लोग सर्वाधिक प्रभावित
  • रोकथाम : अधिकांश मामलों में थैलेसीमिया को रोकना संभव नहीं किंतु हल्के थैलेसीमिया में उपचार की आवश्यकता नहीं
    • अधिक गंभीर मामलों में नियमित रक्त आधान की आवश्यकता हो सकती है।
  • उपचार : सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी निदान से थैलेसीमिया से प्रभावित माता-पिता से स्वस्थ बच्चे का जन्म संभव 

वेस्ट नाइल बुखार

(प्रारम्भिक परीक्षा : सामान्य विज्ञान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी)

केरल में वेस्ट नाइल बुखार (West Nile fever) के कुछ मामले सामने आए हैं।

वेस्ट नाइल बुखार के बारे में

WESTNILE

  • क्या है : वेस्ट नाइल वायरस से होने वाला एक संक्रमण
  • प्रसार : क्यूलेक्स प्रजाति के मच्छरों के काटने से
  • प्रभाव : मनुष्यों में घातक न्यूरोलॉजिकल रोग 
  • उद्भव : मूलत: अफ्रीका से
    • पहली बार वर्ष 1937 में युगांडा में देखा गया।  
  • वर्तमान प्रसार : यूरोप, एशिया एवं उत्तरी अमेरिका तक 
  • लक्षण : अधिकांश लक्षण जापानी एन्सेफलाइटिस के समान, जैसे- तेज बुखार, सिरदर्द, गर्दन में अकड़न, कोमा की स्थिति, कपकपी, ऐंठन, मांसपेशियों में कमजोरी एवं पक्षाघात।
  • उपचार : एंटीबायोटिक्स के अप्रभावी होने के साथ-साथ कोई टीका या विशिष्ट दवा अनुपलब्ध किंतु आराम करने, तरल पदार्थ का सेवन करने एवं ओवर-द-काउंटर दर्द निवारक दवाएँ अनुशंसनीय।

रियल मैड्रिड ने जीता ला लीगा खिताब

LALIGA

  • रियल मैड्रिड ने वर्ष 2023-24 सीज़न का ला लीगा खिताब जीत लिया।
  • ला लीगा में सबसे सफल टीम रियल मैड्रिड है, जिसने इसे 36 बार जीता है।
  • बार्सिलोना दूसरी सबसे सफल टीम है जिसने 27 बार इसे जीता है।

ला लीगा टूर्नामेंट

  • ला लीगा स्पेन में एक पेशेवर क्लब-आधारित पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता है। 
  • इसकी शुरुआत वर्ष 1929 में 10 टीमों के साथ हुई थी। 
  • वर्तमान में इसमें 20 टीमें हिस्सा लेती हैं 
  • सबसे अधिक अंक जीतने वाली टीम को ला लीगा का विजेता घोषित किया जाता है।

रियल मैड्रिड फुटबॉल क्लब

  • रियल मैड्रिड एक स्पेनिश फुटबॉल क्लब है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1902 में स्पेन की राजधानी मैड्रिड में मैड्रिड फुटबॉल क्लब के रूप में की गई थी। 
  • यह दुनिया के सबसे प्रसिद्ध फुटबॉल क्लबों में से एक है।

विश्व एथलेटिक्स दिवस 2024

  • प्रति वर्ष 07 मई को विश्व एथलेटिक्स दिवस मनाया जाता है।
  • इसका उद्देश्य एथलेटिक्स में भाग लेने वालों को प्रोत्साहित करना और फिटनेस को लेकर जागरूकता पैदा करना है 
  • विश्व एथलेटिक्स दिवस 2024 की थीम  "वर्ल्ड माइल चैलेंज" है।
  • विश्व एथलेटिक्स दिवस पहली बार वर्ष 1996 में मनाया गया था।
  • इसे विश्व एथलेटिक्स के पूर्व अध्यक्ष प्रिमो नेबियोलो द्वारा शुरू किया गया था।

विश्व एथलेटिक्स 

  • यह एथलेटिक्स के लिए अंतरराष्ट्रीय शासी निकाय है
  • स्थापना – वर्ष 1912
  • मुख्यालय – मोनाको
  • इसे वर्ष 2001 तक इंटरनेशनल एमेच्योर एथलेटिक फेडरेशन और वर्ष 2001 से वर्ष 2019 तक इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन के रूप में जाना जाता था।
  • वर्ष 2019 में इसका नाम बदलकर विश्व एथलेटिक्स कर दिया गया।
  • कार्य 
    • खेल के लिए नियमों और विनियमों का मानकीकरण
    • एथलेटिक सुविधाओं का प्रमाणन
    • विश्व रिकॉर्ड की मान्यता और प्रबंधन 
    • विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप सहित एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन और मंजूरी देना

विक्टोरिया शी- यूक्रेन के विदेश मंत्रालय की AI-संचालित डिजिटल प्रवक्ता

  • यूक्रेन ने विदेश मंत्रालय से आधिकारिक बयान के लिए एक AI-संचालित डिजिटल प्रवक्ता का अनावरण किया।
  • इस प्रवक्ता का नाम विक्टोरिया शी  रखा गया है।
  • इसकी नियुक्ति का उद्देश्य संचार प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करते हुए समय और संसाधनों की बचत करना है।
  • इस प्रवक्ता को गेम चेंजर्स टीम द्वारा विकसित किया गया है।
    • यह टीम यूक्रेन में युद्ध से संबंधित आभासी-वास्तविकता सामग्री के लिए जानी जाती है। 

UKRAIN

युक्रेन 

  • यह पूर्वी यूरोप में स्थित एक देश है
  • इसकी सीमा
    • पूर्व में रूस
    • उत्तर में बेलारूस, पोलैंड, स्लोवाकिया
    • पश्चिम में हंगरी
    • दक्षिण-पश्चिम में रोमानिया एवं मॉल्डोवा
    • दक्षिण में काला सागर और अजोव सागर  से लगती है 
  • राजधानी - कीव 
  • मुद्रा - रिव्निया या रिव्नाया

सीमा सड़क संगठन(BRO) का स्थापना दिवस

  • 7 मई 2024 को सीमा सड़क संगठन ने अपना 65वां स्थापना दिवस मनाया।
    • इसकी स्थापना  07 मई 1960 को हुई थी।
    •  यह रक्षा मंत्रालय के नियंत्रण में कार्य करता है।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
    • इस संगठन की टैगलाइन है: ‘हमारे महान पर्वतों की खामोशी में - काम बोलता है'।
  • सीमा सड़क संगठन का  मुख्य कार्य सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण और रखरखाव करना है।
    • ताकि सशस्त्र बलों की रणनीतिक आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।
    • इसके लिए यह भारत की उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर 9,000 फीट से 19,000 फीट तक की ऊंचाई पर सड़क निर्माण और रखरखाव कार्य करता है। 
  • वर्तमान में इस संगठन के कार्यों विस्तार 11 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में हो चुका है।
    • यह विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से, दूर-दराज के क्षेत्रों की सामाजिक-आर्थिक प्रगति सुनिश्चित करने के अतिरिक्त, देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
  • इसने भारत  के साथ-साथ भूटान, म्यांमार, अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान जैसे देशों में भी सड़कों, पुलों और हवाई क्षेत्रों का निर्माण किया है।

प्रश्न -  सीमा सड़क संगठन(BRO) की स्थापना कब हुई थी ?

(a) वर्ष 1947

(b) वर्ष 1950

(c) वर्ष 1960

(d) वर्ष 1980


पुलित्ज़र पुरस्कार 2024

  • हाल ही में अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय ने पुलित्जर पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की।
  • खोजी रिपोर्टिंग के लिए यह  पुरस्कार द न्यूयॉर्क टाइम्स की हन्ना ड्रेयर को और अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्टिंग के लिए न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार को दिया गया 
  • न्यूयॉर्क टाइम्स को यह पुरस्कार इज़राइल - हमास युद्ध की कवरेज के लिए दिया गया 
  • सार्वजनिक सेवा श्रेणी में यह पुरस्कार प्रो पब्लिका पत्रकार संस्था को दिया गया 
  • लेखक ग्रेग टेट और गाजा में युद्ध को कवर करते पत्रकार और मीडियाकर्मीयों को विशेष पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए 
  • पुलित्ज़र 15 पत्रकारिता श्रेणियों और 8 कला श्रेणियों में दिया जाता है।
  • पुरस्कार विजेता को प्रमाण पत्र और 15,000 डॉलर की राशि प्रदान की जाती है।
  • सार्वजनिक सेवा श्रेणी में पुरस्कार विजेता को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाता है।

पुलित्जर पुरस्कार

  • पुलित्जर पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1904 में जोसेफ पुलित्जर ने की थी। 
  • इन्होंने इस पुरस्कार का संचालन करने के लिए कोलंबिया विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग को अपनी वसीयत से धन प्रदान किया था।
  • इस पुरस्कार के विजेताओं का चयन पुलित्ज़र पुरस्कार बोर्ड द्वारा किया जाता है।
  • पहला पुलित्जर पुरस्कार वर्ष 1917 में प्रदान किया गया था।
  • इस पुरस्कार को पत्रकारिता के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR