New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 12 मार्च , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 12 मार्च , 2024


मिशन दिव्यास्त्र

माजुली पांडुलिपि पेंटिंग

महतारी वंदना योजना

पोषण पखवाड़ा

ऑस्कर अवॉर्ड 2024


मिशन दिव्यास्त्र

agni-5

  • मिशन दिव्यास्त्र’ के तहत अग्नि-5 मिसाइल का प्रथम उड़ान परीक्षण किया गया।
  • यह परीक्षण ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया

अग्नि-5 मिसाइल

agni-5-missile

  • अग्नि-5, स्वदेशी रूप से विकसित मिसाइल है 
  • इसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा डिज़ाइन और विकसित किया गया है 
  • यह भारत की पहली और एकमात्र अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है।
  • सतह से सतह पर मार करने वाली इस मिसाइल की मारक क्षमता 5000 किमी से अधिक है। 
  • यह मिसाइल मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल व्हीकल (MIRV) तकनीक  से युक्त है।
  • MIRV तकनीक के तहत एक ही मिसाइल कई लक्ष्यों को निशाना बना सकती है। 
  • इस मिसाइल की गति मैक 24 है।

माजुली पांडुलिपि पेंटिंग

Majuli-Manuscript-Painting

  • हाल ही में असम की माजुली पांडुलिपि पेंटिंग को भौगोलिक संकेत (GI) टैग दिया गया।
  • माजुली पांडुलिपि पेंटिंग पाल पेंटिंग कला से प्रेरित हैं।
  • पाल कला पूर्वी भारत के पाल साम्राज्य (8वीं-12वीं शताब्दी) के दौरान विकसित हुई थी।
  • इसकी विशेषता रंग की जीवंतता, विस्तृत कार्य और धार्मिक विषय हैं।
  • यह हिंदू पौराणिक महाकाव्यों रामायण, महाभारत और भागवत पुराण की कहानियों को दर्शाती हैं। 
  • ये पेंटिंग मुख्य रूप से भगवान कृष्ण से संबंधित घटनाओं पर केंद्रित हैं।
  • इसे अहोम राजाओं द्वारा संरक्षण दिया गया था

महतारी वंदना योजना

Mahtari-Vandana-Yojana

  • महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में महतारी वंदना योजना की शुरुआत की 
  • इस योजना में राज्य की सभी विवाहित महिलाएं जिनकी आयु 1 जनवरी 2024 तक 21 वर्ष से अधिक है लाभार्थी होंगी
  • इसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। 
  • इस योजना के तहत विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाएं भी पात्र होंगी। 
  • इस योजना से लगभग 70 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी।

योजना के उद्देश्य

  • महिलाओं को आर्थिक रूप से अधिक स्‍वावलम्‍बी बनाना।
  • महिलाओं एवं उनके आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार को बनाये रखना।

पोषण पखवाड़ा

nutrition-fortnight

  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 9 मार्च से 23 मार्च, 2024 तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। 
  •  यह एक 15 दिवसीय पहल है जो पोषण, आहार प्रथाओं और महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। 
  • इसका उद्देश्य पोषण के महत्व पर जोर देने और स्वस्थ खान-पान की आदतों को प्रोत्साहित करना है 

पोषण अभियान 

  • पोषण अभियान को वर्ष 2018 में आरंभ किया गया 
  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय इस अभियान के लिए नोडल मंत्रालय है 

उद्देश्य

  • देश में कुपोषण को चरणबद्ध तरीके से कम करना।
  • 6 साल से कम उम्र के बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं की पोषण संबंधी स्थिति में सुधार करना।

ऑस्कर अवॉर्ड 2024

oscar-awards-2024

  • 11 मार्च,2024 को लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में 96वें ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन किया गया। 
  • ओपेनहाइमर ने बेस्ट फिल्म समेत कुल सात अवॉर्ड मिला।

प्रमुख अवार्ड 

  • सर्वश्रेष्ठ एक्टर - किलियन मर्फी(ओपेनहाइमर)
  • सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर - क्रिस्टोफर नोलन(ओपेनहाइमर) 
  • सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग एक्टर -  रॉबर्ट डाउनी जूनियर(ओपेनहाइमर) 
  • सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस - एमा स्टोन(पुअर थिंग्स)
  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म - ओपेनहाइमर
  • सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल सॉन्ग  - 'व्हाइट वाज आई मेड फॉर' के लिए बिली एलिश और फिनीस ओ'कोनेल 

ऑस्कर अवॉर्ड

  • अकादमी पुरस्कार, जिन्हें आम तौर पर ऑस्कर पुरस्कार कहा जाता है, दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार हैं।
  • यह पुरस्कार प्रतिवर्ष एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा दिया जाता है।
  • पुरस्कार के विजेताओं को ट्रॉफी के रूप में एक स्वर्ण प्रतिमा की एक प्रति दी जाती है। 
    • इस ट्रॉफी को आधिकारिक तौर पर "अकादमी अवॉर्ड ऑफ मेरिट" कहा जाता है। 
    • लोकप्रिय रूप से इसे "ऑस्कर" के नाम से जाना जाता है।
  • ऑस्कर पुरस्कार पहली बार वर्ष1929 में प्रदान किये गए थे 
  • वर्ष 1983 में 55वें अकादमी अवार्ड्स में भारत को पहला ऑस्कर अवॉर्ड मिला था
  • भानु अथैया ने 'गांधी' फिल्म के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए अवॉर्ड जीता था 

प्रश्न – हाल ही में किस राज्य ने महतारी वंदना योजना की शुरुआत की ?

(a) छत्तीसगढ़

(b) उत्तराखंड 

(c) बिहार 

(d) उत्तर प्रदेश 


Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR