New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 13 मार्च , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 13 मार्च , 2024


ए एस राजीव सतर्कता आयुक्त के रूप में नियुक्त

भारत विश्व का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश

कीर्ति - अद्वितीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम

कटक रूपा ताराकासी

भारत का पहला फ्यूचरलैब्‍स (FutureLABS) सेंटर


ए एस राजीव सतर्कता आयुक्त के रूप में नियुक्त

ASRajeev

  • हाल ही में ए एस राजीव को सतर्कता आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया 
  • वर्तमान में प्रवीण कुमार श्रीवास्तव केंद्रीय सतर्कता आयुक्त हैं 

केंद्रीय सतर्कता आयोग

  • वर्ष 1964 में केंद्रीय सतर्कता आयोग की स्थापना की गयी।
  • इसकी स्थापना के. संथानम समिति की सिफारिश पर की गयी थी 
  • कार्य - सरकारी कर्मचारियों द्वारा भ्रष्टाचार या पद के दुरूपयोग के मामलों में उचित कार्रवाई की सिफारिश करना
  • इसकी कार्यवाही का स्वरूप न्यायिक होता है। 
  • इसके पास सिविल न्यायालय की सभी शक्तियाँ होती हैं।
  • यह किसी मंत्रालय/विभाग द्वारा नियंत्रित नहीं है। 
  • यह संसद के प्रति उत्तरदायी है
  • केंद्रीय सतर्कता आयोग में एक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और 2 सतर्कता आयुक्त होते हैं 
  • इनकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा प्रधान मंत्री, गृह मंत्री और लोकसभा में विपक्ष के नेता की एक समिति की सिफारिशों पर की जाती है।
  • इनका कार्यकाल 4 वर्ष या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो, होता है।

भारत विश्व का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश

  • 11 मार्च, 2024 को ‘स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (SIPRI) ने विश्व के हथियार आयातक एवं निर्यातक देशों की सूची जारी की।
  • इस सूची में वर्ष 2014-18 से वर्ष 2019-23 तक के आकड़ों को आधार बनाया गया है।
  • हथियार आयातक देशों में भारत पहले स्थान पर है।
  • विश्व के कुल हथियार आयात में भारत की हिस्सेदारी 9.8% है 
  • वर्ष 2014-18 और वर्ष 2019-23 के बीच भारत का हथियार आयात 4.7% बढ़ा है।
  • भारत ने रूस से सबसे ज्यादा हथियार खरीदे, जो भारत के कुल हथियार आयात का 36% रहा।
  • अमेरिका विश्व का सबसे बड़ा हथियार निर्यातक देश है 
  • हथियार निर्यातक देशों में फ्रांस दूसरे तथा रूस तीसरे स्थान पर है।

कीर्ति - अद्वितीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम

KIRTI-KHELO-INDIA

  • केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर 11 मार्च 2024  को चंडीगढ़ में अद्वितीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम(कीर्ति) की शुरुआत की 
  • यह खेलो इंडिया मिशन के तहत एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है। 
  • इसे खेल और पढ़ाई के बीच सही संतुलन बनाने के लिए लाया गया है।
  • इस कार्यक्रम में वैज्ञानिक उपकरणों के सहयोग से शारीरिक शिक्षा में शिक्षकों और विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा। 
  • इसके पहले चरण में, 10 खेलो - तीरंदाजी, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन और कुश्ती को शामिल किया गया है।

उद्देश्य

  • इसका उद्देश्य 9 से 18 वर्ष की आयु के बीच के प्रतिभाशाली एथलीटों की पहचान करना है, जो वर्तमान में स्कूल में अध्ययनरत हैं। 
  • अधिसूचित प्रतिभा मूल्यांकन केंद्रों के माध्यम से पूरे वर्ष में देश भर में 20 लाख एथलीटों का मूल्यांकन किया जायेगा  
  • अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए एथलीटों को प्रशिक्षण प्रदान करना 

खेलो इंडिया मिशन

  • यह युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की योजना है। 
  • इसका उद्देश्य देश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहन देना और खेल उत्कृष्टता हासिल करना है।

कटक रूपा ताराकासी

Cuttack-Rupa-Tarakasi

  • हाल ही में ओडिशा की कटक रूपा ताराकासी को भौगोलिक संकेत (GI) टैग दिया गया है।
  • रूपा ताराकासी उत्कृष्ट चांदी शिल्पों में से एक है। 
  • यह पारंपरिक रूप से आभूषणों के बेहतरीन शिल्प कौशल और शानदार डिजाइन से जुड़ा रहा है।
  • शिल्प के इस कार्य में चांदी के टुकड़ों को पतले महीन तारों या पन्नी में बदल दिया जाता है
  • तारकासी का यह शिल्प लगभग 500 साल पहले समुद्री व्यापार के जरिए फारस से इंडोनेशिया होते हुए कटक पहुंचा था। 
  • कटक और इंडोनेशिया दोनों में समान कारीगरी देखी गई है।

भारत का पहला फ्यूचरलैब्‍स (FutureLABS) सेंटर

FutureLABS

  • हाल ही में C-DAC (Centre for Development of Advanced Computing) तिरुवनंतपुरम में भारत के पहले फ्यूचरलैब्‍स केंद्र का उद्घाटन किया गया।
  • इस सेंटर को ‘सेंटर फॉर सेमीकंडक्टर चिप्स एंड सिस्टम्स फॉर स्ट्रैटेजिक इलेक्ट्रॉनिक्स’ नाम दिया गया है। 
  • यह नेक्स्ट जनेरेशन चिप डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और रिसर्च में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
  • यह  C-DAC को इंडस्ट्री, छात्रों, स्टार्टअप और शिक्षा जगत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा 
  • इससे तिरुवनंतपुरम को इनोवेशन हब बनाने में सहायता प्राप्त होगी

प्रश्न -  भारत का पहला फ्यूचरलैब्‍स केंद्र कहां स्थापित किया गया।

(a) तिरुवनंतपुरम

(b) दिल्ली 

(c) बैंगलोर 

(d) हैदराबाद


Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR