New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 15 अप्रैल , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 15 अप्रैल , 2024


नौसेना अलंकरण समारोह 2024

गोपी थोटाकुरा - पहले भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक

लिंडी कैमरून - ब्रिटेन की भारत में पहली महिला उच्चायुक्त

ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस

न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस बने राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी के निदेशक

मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण

डस्टलिक सैन्य अभ्यास



गोपी थोटाकुरा - पहले भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक

ASTRTONAUT

  • हाल ही में गोपी थोटाकुरा को ब्लू ओरिजिन द्वारा अंतरिक्ष पर्यटक के रूप में चुना गया 
    • ये भारत के पहले अंतरिक्ष पर्यटक हैं 
    • ये राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय होंगे।
  • गोपी थोटाकुरा, ब्लू ओरिजिन के ब्लू ओरिजिन NS-25 मिशन पर एक पर्यटक के रूप में अंतरिक्ष की यात्रा करेंगे।
  • इस मिशन में कुल छह अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं

लिंडी कैमरून - ब्रिटेन की भारत में पहली महिला उच्चायुक्त

LINDA

  • हाल ही में ब्रिटेन ने लिंडी कैमरून को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है।
  • यह ब्रिटेन की भारत में पहली महिला उच्चायुक्त हैं 

ब्रिटेन 

BRITAIN

  • यह यूरोपीय महाद्वीप का एक द्वीप है
    • यह विश्व का नौवां सबसे बड़ा द्वीप है  
  • इंग्लैंड, स्कॉटलैंड तथा वेल्स को संयुक्त रूप से ब्रिटेन कहा जाता है 
    • जब इसमें उत्तरी आयरलैंड को भी शामिल कर लिया जाता है तब यह यूनाइटेड किंगडम कहलाता है 
  • राजधानी - लंदन 
  • मुद्रा - ब्रिटिश पाउंड स्टर्लिंग

ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस

MISSILE

  • ईरान ने बड़ी संख्या में ड्रोन और मिसाइलें दाग़कर इसराइल पर हमला किया 
    • ईरानी सेना ने इस हमले को ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस नाम दिया है 
  • ईरान ने इस हमले को 1 अप्रैल को सीरिया में इसराइल द्वारा उसके वाणिज्य दूतावास पर हमले की जवाबी कार्रवाई बताया है
    • इस हमले में ईरान के सात अधिकारियों की मौत हो गई थी 
  • ईरान ने इस हमले में इसराइल के एक "खुफिया केंद्र" और हवाई अड्डे को निशाना बनाया गया
    • इसी हवाई अड्डे से इजरायल के एफ-35 जेट ने दमिश्क वाणिज्य दूतावास पर हमला करने के लिए उड़ान भरी थी।
    • इसराइल के अनुसार उसने ईरान की तरफ से दाग़े गए 99 प्रतिशत मिसाइलों और ड्रोन्स को निशाने पर पहुंचने से पहले ही गिरा दिया 
  • ईरानी सेना के अनुसार ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस सफलतापूर्वक पूरा हुआ और इसने अपने सभी उद्देश्यों को हासिल कर लिया है।

न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस बने राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी के निदेशक

JUDGE

  • हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस को राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी का निदेशक नियुक्त किया गया 
  • अनिरुद्ध बोस, इसके पहले झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी रह चुके हैं 
  • राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी का निदेशक इसका मुख्य कार्यकारी अधिकारी होता है 
    • इसकी नियुक्ति भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा की जाती है।

राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी

JUDICIAL-ACADEMY

  • यह भोपाल में स्थित है 
  • इसकी स्थापना सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत वर्ष 1993 में की गई थी 
  • यह पूरी तरह से भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है। 
  • यह सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत कार्य करती है। 
  • इसका मुख्य कार्य न्यायाधीशों को उनकी निर्णायक भूमिका और अदालत प्रशासन कार्य के निष्पादन में सहायता के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना है। 
  • राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी के कार्यों को नियंत्रित करने के लिए इसमें एक गवर्निंग काउंसिल और एक जनरल बॉडी बनाई गई है। 
    • भारत के मुख्य न्यायाधीश गवर्निंग काउंसिल और जनरल बॉडी दोनों के पदेन अध्यक्ष होते हैं।

मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण

MISSILE-FIRE

  • हाल ही में भारतीय सेना ने स्वदेशी ‘मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल’ का सफल परीक्षण किया।
  • यह परीक्षण राजस्थान की पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में किया गया।

मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल

  • इसे DRDO द्वारा विकसित किया गया है।
  • इसका वजन 14.50 किलो और लंबाई 4.3 फीट है।  
  • इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।
  • इसकी रेंज 200 मीटर से लेकर 2.5 किलोमीटर तक है।
  • इस मिसाइल में टैंडम हाई एक्सप्लोसिव एंटी-टैंक हथियार लगा है।
  • यह अत्याधुनिक एक्सप्लोसिव रिएक्टिव आर्मर कवच वाले वाहनों को भेद सकता है।  

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)

DRDO

  • DRDO, भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की एक अनुसंधान एवं विकास विंग है।
  • इसका गठन वर्ष 1958 में भारतीय सेना के तकनीकी विकास प्रतिष्ठान और रक्षा विज्ञान संगठन के साथ तकनीकी विकास एवं उत्पादन निदेशालय को मिला कर किया गया था। 
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है 
  • इसका उद्देश्य अत्याधुनिक रक्षा प्रौद्योगिकियों के साथ भारतीय सेना को सशक्त बनाना है  

डस्टलिक सैन्य अभ्यास

INDO-UZBEKISTAN

  • यह भारत-उज्बेकिस्तान का एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है 
  • इसके पांचवे संस्करण का आयोजन 15 अप्रैल से 28 अप्रैल 2024 तक उज्बेकिस्तान में किया जायेगा 
  • यह सैन्य अभ्यास दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और आपसी सहयोग को बढ़ावा देगा 
  • यह अभ्यास, संयुक्त राष्ट्र के आदेश के तहत पहाड़ी और अर्ध-शहरी परिदृश्य में संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियानों पर केंद्रित है। 
  • इसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच परिचालन प्रभावशीलता और समन्वय को बढ़ावा देना है।
    • इस अभ्यास में दोनों देशों से 45-45 सैनिक भाग लेंगे।
  • भारतीय सेना के दल में गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट के सैनिक शामिल हैं
  • 'डस्टलिक' संयुक्त सैन्य अभ्यास की शुरूआत वर्ष 2019 में हुई थी 
  • इसका पहला संस्करण नवंबर 2019 में उज्बेकिस्तान में आयोजित किया गया था

उज्बेकिस्तान

UZBEK-MAP

  • उज्बेकिस्तान मध्य एशिया में स्थित एक देश है 
  • यह सोवियत संघ के विघटन के बाद एक स्वत्रन्त्र राष्ट्र बना 
  • यह एक स्थल-रुद्ध देश है 
  • इसकी सीमा ताजिकिस्तान, अफगानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान और किर्गिस्तान से लगती है  
  • राजधानी - ताशकंद 
  • मुद्रा - सोम 

प्रश्न - डस्टलिक सैन्य अभ्यास किन देशों के बीच आयोजित किया जाता है ?

(a) भारत और ताजिकिस्तान

(b) भारत और तुर्कमेनिस्तान

(c) भारत और उज्बेकिस्तान

(d) भारत और कजाकिस्तान


Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR