New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़: 19 अगस्त, 2022 (पार्ट - 2)

शॉर्ट न्यूज़: 19 अगस्त, 2022 (पार्ट - 2)


आर्कटिक का बढ़ता तापमान और भारत पर असर 

चीन का अनुसंधान जहाज श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पर पहुंचा

निपुण माइंस, लैंडिंग क्राफ्ट असॉल्ट (LCA) और F-INSAS सिस्टम

बायोइंजीनियर्ड कॉर्निया

पालन 1000 राष्ट्रीय अभियान और पालन पेरेंटिंग ऐप


आर्कटिक का बढ़ता तापमान और भारत पर असर 

  • फिनलैंड के मौसम विज्ञान संस्थान के शोधकर्ताओं का कम्युनिकेशंस अर्थ एंड एन्वॉयरमेंट जॉर्नल में एक अध्ययन प्रकाशित हुआ है।
  • यह बताता है कि पृथ्वी के अन्य हिस्सों की तुलना में आर्कटिक का तापमान चार गुना तेजी से बढ़ रहा है।
  • रूस के उत्तर में बैरेंट्स समुद्र और नॉर्वे की तरफ का तापमान वैश्विक औसत से सात गुना अधिक तेजी से बढ़ रहा है।
  • हालिया अध्ययन बताते हैं कि आर्कटिक विस्तार में 1986 और 1999 में काफी बदलाव देखने में आया, पृथ्वी के अन्य हिस्सों की तुलना में आर्कटिक के तापमान में 4 गुना अधिक वृद्धि हुई।

ध्रुवीय प्रवर्धन  (Polar Amplification)

  • जलवायु परिवर्तन से ध्रुवीय क्षेत्र में  ग्रीनहाउस गैसों के संकेंद्रण के कारण विश्व के शेष हिस्सों की तुलना में ध्रुवों पर अधिक तापीय परिवर्तन होता है, इस परिघटना को  ‘ध्रुवीय प्रवर्धन’ कहा जाता है।
  • हिम-एल्बिडो प्रतिक्रिया, ह्रास दर प्रतिक्रिया, जल वाष्प प्रतिक्रिया और समुद्री ताप स्थानांतरण ध्रुवीय प्रवर्धन के प्राथमिक कारण हैं।
  • लैप्स दर यानी जिस दर से ऊंचाई पर तापमान गिरता है, तापमान में वृद्धि होने से लगातार कम हो रही है।
  • अध्ययन बताते हैं कि आइस एल्बीडो और लैप्स रेट की वजह से क्रमशः 40 फीसदी और 15 फीसदी ध्रुवीय विस्तार हो रहा है।
  • ये परिवर्तन दक्षिणी अक्षांश की तुलना में उत्तरी अक्षांशों पर अधिक स्पष्ट होते हैं, जिसे ‘आर्कटिक प्रवर्धन’ के रूप में जाना जाता है।
  • समुद्री बर्फ पिघलने से आर्कटिक महासागर सौर विकिरण अवशोषित करने में अधिक सक्षम होगा, जिससे आर्कटिक प्रवर्धन में और वृद्धि होगी।

आर्कटिक के गर्म होने का परिणाम

  • समुद्री बर्फ की पुरानी औऱ मोटी चादरों का स्थान नई और पतली बर्फ की चादरों ने ले लिया।
  • ग्रीनलैंड की बर्फ की चादर, गर्मी में असामान्य तापमान की वजह से बर्फ की 6 बिलियन टन चादर हर रोज पिघली।
  • 2019 में समुद्र स्तर के 1.5 मीटर बढ़ने के पीछे यही एकमात्र कारण रहा था।
  • अगर ग्रीनलैंड की बर्फ की चादरें पूरी तरह से पिघल जाएं तो समुद्र का स्तर सात मीटर ऊपर उठ सकता है यानी प्रमुख तटीय शहर और द्विपीय देश इसकी चपेट में आकर अस्तित्व  देंगे।
  • आर्कटिक महासागर और क्षेत्र के अन्य सागरों का गर्म होना, पानी का अम्लीयकरण, खारेपन के स्तर में बदलाव का सीधा असर जैव विविधता पर पड़ रहा है।

भारत पर असर

  • 2021 में भारतीय और नॉर्वे के मौसम विज्ञानियों के प्रकाशित अध्ययन के मुताबिर बैरेंट्स-कारा समुद्र क्षेत्र में बर्फ की कमी से मॉनसून के उत्तरार्ध यानी सितंबर-अक्टूबर में भारी बरसात देखी गई। 
  • कम होती बर्फ और अरब सागर के बढ़ते तापमान से नमी बढ़ी और भारी बरसात का सामना कुछ इलाकों को करना पड़ा।  
  • वैश्विक मौसम संस्थान की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय तटों पर समुद्री स्तर में औसत वैश्विक स्तर के मुकाबले तेजी से वृद्धि हो रही है। इसकी एक बड़ी वजह ध्रुवीय क्षेत्रों खासकर आर्कटिक में समुद्री बर्फ का तेजी से पिघलना है।

Question of the day

प्रश्न 1. हालिया अध्ययन बताते हैं कि पृथ्वी के अन्य हिस्सों की तुलना में आर्कटिक के तापमान में 4 गुना अधिक वृद्धि हुई। निम्न कथन के सन्दर्भ में निम्नलिखित पर विचार कीजिये:

  1. आर्कटिक में पर्माफ्रोस्ट बदल रहा है, जिसकी वजह से कार्बन और मिथेन का वातावरण में उत्सर्जन अधिक हो रहा है। 
  2. समुद्र की बर्फ पिघलने से समुद्रो का एल्बिडो बढ़ रहा है इस कारण आर्कटिक महासागर में सूर्य के विकिरण का अवशोषण अधिक हो रहा है। 

उपर्युक्त में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1     

(b) केवल 2 

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 न तो 2 

उत्तर : (a)

Source: the Hindu


चीन का अनुसंधान जहाज श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पर पहुंचा

  • चीन का बैलिस्टिक मिसाइल और उपग्रह निगरानी जहाज ‘युआन वांग 5’ जो उच्च प्रौद्योगिकी वाला एक अनुसंधान जहाज है, श्रीलंका के दक्षिणी बंदरगाह हंबनटोटा पहुंचा।
  • हंबनटोटा पर होने से यह भारतीय समुद्र तट के 160 किलोमीटर जितना क़रीब है।
  • यह माना जाता है कि ये समुद्र के तल की ख़ास तौर पर मैंपिंग के ज़रिए नौसैनिक रक्षा कवच को भेदने संबंधी डाटा जमा कर सकता है।

युआंग वांग 5

  • इस जहाज को चीन का सबसे खतरनाक जासूसी जहाज करार दिया जाता है।
  • जिस जगह पर ये जहाज पहुंचा है, वहां से वो भारत की किसी भी बैलेस्टिक मिसाइल को ट्रैक कर सकता है जिसका टेस्‍ट सेनाओं के लिए किया जाएगा।
  • यह युआंग वांग शृंखला की तीसरी पीढ़ी का पोत है जो वर्ष 2007 में सेवारत है।
  • इसका वजन करीब 23,000 टन है और इस पर 400 नौसैनिकों का क्रू आसानी से आ सकता है। 
  • इसमें उपग्रहों और अंतर-महाद्वीपीय मिसाइलों को ट्रैक करने की क्षमता है।
  • जहाज खुद के दायरे से 750 KM तक डाटा इकट्ठा कर सकता है। 

हंबनटोटा बंदरगाह

  • हंबनटोटा दुनिया के अत्यधिक व्यस्त ईस्ट वेस्ट शिपिंग रूट के बहुत ही नज़दीक है जिससे इसकी रणनीतिक स्थिति और बढ़ जाती है।
  • हंबनटोटा इंटरनेशनल पोर्ट समूह श्रीलंका सरकार एवं चीन मर्चेंट पोर्ट होल्डिंग्स के मध्य एक सार्वजनिक-निजी भागीदारी की रणनीतिक विकास परियोजना है।
  • श्रीलंका द्वारा चीनी ऋण चुकाने में विफल रहने के बाद यह बंदरगाह चीन को 99 वर्ष के पट्टे पर दिया गया था।

श्रीलंका में चीन की मौज़ूदगी

  • चीन श्रीलंका का सबसे बड़ा द्विपक्षीय लेनदार है।
  • श्रीलंका अपने विदेशी कर्ज़ के बोझ को कम करने के लिये बहुत अधिक हद तक चीनी ऋण पर निर्भर है।
  • चीन ने वर्ष 2006-19 के बीच श्रीलंका की बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं में करीब 12 अरब डॉलर का निवेश किया है।

भारत - श्रीलंका 

  • आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की भारत ने तेल से लेकर हर तरह की मदद दी है। 
  • भारत ने इस साल 3.8 बिलियन डॉलर का लाइन ऑफ़ क्रेडिट दिया है।
  • भारत ने श्रीलंका को डोर्नियन हवाई जहाज़ भी दिया है जो इस देश को तस्करी आदि जैसी समुद्री चुनौतियों से निपटने में मददगार होगा।

Question of the day

प्रश्न 2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2020)

  1. पिछले दशक में भारत-श्रीलंका व्यापार मूल्य में लगातार वृद्धि हुई है। 
  2. "कपड़ा और कपड़े से निर्मित वस्तुएँ" भारत व बांग्लादेश के बीच व्यापार की एक महत्त्वपूर्ण वस्तु है। 
  3. नेपाल पिछले पांच वर्षों में दक्षिण एशिया में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार देश रहा है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2

(c) केवल 3

(d) 1, 2 और 3

उत्तर: (b)

Source: The Hindu


निपुण माइंस, लैंडिंग क्राफ्ट असॉल्ट (LCA) और F-INSAS सिस्टम

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना को F-INSAS, निपुण माइंस और लैंडिंग क्राफ्ट असॉल्ट (LCA) सहित कई नई रक्षा प्रणालियाँ सौंपीं।

F-INSAS प्रणाली

  • F-INSAS का मतलब फ्यूचर इन्फैंट्री सोल्जर अस ए सिस्टम है। 
  • यह प्रोग्राम थलसैनिकों के आधुनिकीकरण के लिए बनाया गया है। इससे एक सैनिक की कार्यक्षमता में इजाफा होता है। 
  • इस प्रॉजेक्ट के तहत सैनिक को हल्के वजन के आधुनिक सिस्टम से लैस किया जाता है।
  • ये हर मौसम में काम करने लायक होते हैं, कम रखरखाव मांगते हैं और किफायती भी पड़ते हैं।
  • एफ-इंसास सिस्टम के कई चीजें शामिल हैं: 
  • एके-203 असॉल्ट राइफल जिसकी रेंज 300 मीटर तक है। इसे रूस के साथ मिलकर अमेठी में बनाया जा रहा है।
  • एफ-इंसास में सैनिक को राइफल के ऊपर होलोग्राफिक लेंस लगा मिलेगा। इससे 200 मीटर तक की रेंज में मौजूद टारगेट को तेजी से और सटीक निशाने पर लिया जा सकेगा।
  • हेलमेट पर अंधेरे में देख पाने वाले उपकरण लगे होंगे। 
  • जवान आपस में संपर्क कर पाएं, इसके लिए अडवांस्ड कम्युनिकेशन सिस्टम भी वदी में ही लैस होगा।

निपुण माइंस

  • निपुण माइंस स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित की गई एंटी-कार्मिक माइंस हैं, जिन्हें DRDO ने 'सॉफ्ट टारगेट ब्लास्ट मूनिशन' कहा है। 
  • ये खदानें घुसपैठियों और दुश्मन पैदल सेना के खिलाफ रक्षा की पहली पंक्ति के रूप में कार्य करने के लिए हैं। 
  • इन्हें आयुध अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (ORDE) के प्रयासों से विकसित किया गया है।

लैंडिंग क्राफ्ट असॉल्ट

  • लैंडिंग क्राफ्ट असॉल्ट (LCA) पैंगोंग त्सो झील में वर्तमान में उपयोग की जाने वाली सीमित क्षमताओं वाली नावों के प्रतिस्थापन के रूप में काम करने के लिए है। 
  • एलसीए को गोवा स्थित एक्वेरियस शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है।
  • इसकी स्पीड काफी तेज हैं ये एक समय में 35 लड़ाकू सैनिकों को ले जा सकती हैं और बहुत ही कम समय में झील के किसी भी क्षेत्र तक पहुंच सकती हैं।

Question of the day

प्रश्न 3. स्वदेशीकरण देश के भीतर किसी भी रक्षा उपकरण के विकास और उत्पादन की क्षमता है। निम्न कथन के सन्दर्भ में निम्नलिखित पर विचार कीजिए:

  1. रक्षा मंत्रालय ने उद्योग द्वारा स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए एक सृजन पोर्टल भी लॉन्च किया है। 
  2. एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम के तहत भारत द्वारा पांच मिसाइल प्रणालियों का विकास पांच विभिन्न देशो के साथ मिल कर किया जा रहा है।  
  3. ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का उत्पादन पूर्ण रूप से भारत द्वारा किया गया है।
  4. प्रत्यक्ष विदेशी निवेश उदारीकरण नीति के तहत रक्षा क्षेत्र में गवर्मेंट रूट से 74% FDI की अनुमति है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1, 2 और 3

(b) केवल 1

(c) केवल 2 और 4

(d) 1, 2, 3, और 4

उत्तर: (b)

Source: Indian Express


बायोइंजीनियर्ड कॉर्निया

  • पिग कोलेजन से बायोइंजीनियर्ड कॉर्निया दृष्टि बहाल कर सकता है
  • पहली बार, स्वीडन में शोधकर्ता सुअर की त्वचा से प्राप्त कोलेजन से बने बायोइंजीनियर्ड कॉर्निया प्रत्यारोपण में सफल हुए।
  • प्रत्यारोपण का उपयोग भारत और ईरान में 20 लोगों की दृष्टि को सफलतापूर्वक बहाल करने के लिए किया गया था।
  • जिनमें से अधिकांश केराटोकोनस के कारण अंधे थे।

केराटोकोनस

केराटोकोनस तब होता है जब कॉर्निया - आंख की स्पष्ट, गुंबद के आकार की सामने की सतह - पतली हो जाती है और धीरे-धीरे बाहर की ओर एक शंकु के आकार में उभर आती है। शंकु के आकार का कॉर्निया धुंधली दृष्टि का कारण बनता है और प्रकाश और चकाचौंध के प्रति संवेदनशीलता पैदा कर सकता है।

बायोइंजीनियरिंग 

  • बायोइंजीनियरिंग जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित और इंजीनियरिंग सिद्धांतों का उपयोग जीव विज्ञान, चिकित्सा, स्वास्थ्य देखभाल और अन्य क्षेत्रों में समस्याओं को परिभाषित करने और हल करने के लिए है।
  • बायोइंजीनियरिंग के उदाहरणों में शामिल हैं:
    • कृत्रिम कूल्हे, घुटने और अन्य जोड़।
    • अल्ट्रासाउंड, एमआरआई और अन्य चिकित्सा इमेजिंग तकनीक।
    • रासायनिक और दवा निर्माण के लिए इंजीनियर जीवों का उपयोग करना।

Question of the Day

प्रश्न 4. बायोमेडिकल इंजीनियरिंग के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें इंजीनियरिंग व लाइफ साइंस के सिद्धांतों का प्रयोग कर मानव व पशुओं के जीवन पर शोध होता हैं। 
  2. इसके तहत बीमारियों का पता लगाने व उनके उपचार के लिए अन्य साधनो के अलावा बायो इंस्ट्रूमेंटस व वायरलेस तकनीक का सहारा लिया जाता है। 

उपर्युक्त में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1     

(b) केवल 2 

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 न तो 2 

उत्तर : (c)

Source: Indian Express


पालन 1000 राष्ट्रीय अभियान और पालन पेरेंटिंग ऐप

  • केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने वर्चुअल मोड में अगस्त, 2022 को ‘पालन 1000 राष्ट्रीय अभियान’ शुरू किया गया। 
  • एक पेरेंटिंग एप्लिकेशन का भी अनावरण किया गया, जो मुख्य रूप से पहले दो वर्षों में बच्चों के विकास पर केंद्रित है।

मुख्य बिंदु 

  • भारत ने 2014 से बाल मृत्यु दर को कम करने के लिए त्वरित कदम उठाए हैं। परिणामस्वरूप, बाल मृत्यु दर 2019 में घटकर 35 प्रति 1000 जीवित जन्म हो गई है, जबकि 2014 में यह प्रति 1000 जीवित जन्मों पर 45 थी।
  • यह अभियान इसलिए शुरू किया गया था, क्योंकि पहले 1000 दिन बच्चे के शारीरिक, भावनात्मक, मानसिक, संज्ञानात्मक और सामाजिक स्वास्थ्य के लिए एक ठोस मंच के रूप में कार्य करते हैं।
  • कार्यक्रम को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के मिशन के साथ जोड़ा गया है, जिसमें पहले 1,000 दिनों के दौरान उत्तरदायी देखभाल और केंद्रित हस्तक्षेप पर जोर दिया गया है।
  • इस अवधि के दौरान, बच्चे को सही पोषण, प्यार और समर्थन की आवश्यकता होती है।
  • Paalan 1000 Journey of the First 1000 Days में परिवारों, माता-पिता और देखभाल करने वालों के लिए प्रारंभिक वर्षों के प्रशिक्षण के साथ-साथ परिवारों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने वाली सेवाएं भी शामिल हैं।

पेरेंटिंग एप्लीकेशन

  • Early Childhood Development Conclave में पेरेंटिंग एप्लीकेशन लॉन्च किया गया, ताकि देखभाल करने वालों को व्यावहारिक सलाह दी जा सके कि वे रोजमर्रा की दिनचर्या में क्या कर सकते हैं। 
  • यह माता-पिता के कई संदेहों को सुलझाने में भी मदद करेगा।

बाल मृत्यु दर

  • बाल मृत्यु दर को जन्म और 5 वर्ष की आयु के बीच बच्चों की मृत्यु की संभावना के रूप में परिभाषित किया गया है। 
  • यह प्रति 1,000 जीवित जन्मों पर व्यक्त की जाती है।

Question of the day

प्रश्न 5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. नीति आयोग द्वारा जारी राष्ट्रीय पोषण रणनीति का उद्देश्य सबसे कमज़ोर आयु समूहों पर केंद्रित रहते हुए वर्ष 2030 तक सभी प्रकार के कुपोषण को कम करना है।
  2. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की शुरुआत 2017 को आकांक्षी जिलों में गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं के कल्याण हेतु की गई थी।
  3. मध्याह्न भोजन कार्यक्रम के तहत 2004 में व्यापक परिवर्तन करते हुए पका हुआ गर्म भोजन देने की व्यवस्था प्रारंभ की गई थी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1 और 3

(b) केवल 2

(c) केवल 3 

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं 

उत्तर: (a)

Source: The Hindu


Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR