New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 29 अगस्त , 2023

शॉर्ट न्यूज़ : 29 अगस्त , 2023


गीतिका श्रीवास्तव

अबाया पोशाक

ऑपरेशन कवच


गीतिका श्रीवास्तव

चर्चा में क्यों-

भारत सरकार ने गीतिका श्रीवास्तव को इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में नया प्रभारी नियुक्‍त किया है, जो इस पद पर 1947 से अब तक पहली महिला अधिकारी हैं।

geetika-srivastava

प्रमुख बिंदु-

  • गीतिका वर्तमान में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं।
  • वह इस्लामाबाद में सबसे वरिष्ठ भारतीय राजनयिक होंगी क्योंकि पाकिस्तान और भारत में एक-दूसरे के उच्चायुक्त नहीं हैं।
  • 2019 में अनुच्छेद 370 को हटाए जाने और जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लेने के बाद पाकिस्तान ने भारत में अपने राजनयिक प्रतिनिधित्व का दर्जा कम कर दिया था।
  • 1947 में जब श्री प्रकाश को तत्कालीन पाकिस्तान डोमिनियन में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में भेजा गया था, तब से  नई दिल्ली का प्रतिनिधित्व हमेशा पुरुष राजनयिकों द्वारा किया गया है।   
  • गीतिका पाकिस्तान में भारतीय मिशन की प्रमुख होंगी। 22 पुरुष प्रतिनिधियों के बाद पहली महिला चार्ज डी अफेयर्स (सीडीए) हैं।
  • वह इस्लामाबाद में सबसे वरिष्ठ भारतीय राजनयिक होंगी।
  • दोनों देशों में उच्चायोगों का नेतृत्व एक सीडीए द्वारा किया जाता है, जो संयुक्त सचिव-रैंक के समकक्ष अधिकारी होता है।
  • इस्लामाबाद में अंतिम भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया थे।

परिचय-

2005 बैच की भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी गीतिका श्रीवास्तव जो-

  • वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। 
  • उन्होंने अपने विदेशी भाषा प्रशिक्षण के हिस्से के रूप में मंदारिन सीखी।
  • 2007-09 के दौरान चीन में भारतीय दूतावास में काम किया
  • कोलकाता में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय और विदेश मंत्रालय में हिंद महासागर क्षेत्र प्रभाग के निदेशक के रूप में कार्य किया। 

प्रश्न:- निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही नहीं है/हैं?

  1. भारत सरकार ने गीतिका श्रीवास्तव को पकिस्तान में उच्चायुक्त के पद पर नियुक्त किया है। 
  2. आजादी के बाद से पकिस्तान में उच्चायुक्त के पद पर किसी महिला की नियुक्ति नहीं हुई है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

कूट-

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2

उत्तर - (a)


अबाया पोशाक

चर्चा में क्यों-

  • फ़्रांस के शिक्षा मंत्री ने कहा है कि फ्रांस के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को अबाया पहनने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, जो कुछ मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले ढीले-ढाले कपड़े हैं।

मुख्य बिंदु-

  • 4 सितंबर 2023 से नया स्कूल वर्ष शुरू होते ही यह नियम लागू कर दिया जाएगा।
  • फ़्रांस ने राज्य के स्कूलों और सरकारी भवनों में धार्मिक संकेतों पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है, यह तर्क देते हुए कि वे धर्मनिरपेक्ष कानूनों का उल्लंघन करते हैं।
  • सार्वजनिक शिक्षा पर किसी भी कैथोलिक प्रभाव को रोकने के प्रयास में फ्रांस ने 19वीं सदी से स्कूलों में धार्मिक संकेतों पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है, जिसमें बड़े क्रॉस जैसे ईसाई प्रतीक भी शामिल हैं।
  • फ़्रांसीसी पब्लिक स्कूल यहूदी किप्पा और इस्लामी हेडस्कार्फ़ पहनने की अनुमति भी नहीं देते हैं।
  • 2004 में फ़्रांस ने स्कूलों में हेडस्कार्फ़ पर प्रतिबंध लगा दिया था और 2010 में इसने सार्वजनिक रूप से पूरे चेहरे के नकाब पर प्रतिबंध लगा दिया, जिससे इसके पांच मिलियन मुस्लिम समुदाय के लोग नाराज हो गए थे।

अबाया के बारे में-

  • यह बुर्का जैसा ही होता है।यह एक लंबी ढ़की हुई पोशाक होती है,जिसे महिलाएं भीतर पहने किसी भी कपड़े के ऊपर डाल लेती हैं। इसमें सिर के लिए एक स्कार्फ होता है,जिसमें सिर्फ बाल ढ़के होतें हैं और चेहरा खुला होता है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- अबाया के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. यह ईसाई महिलाओं द्वारा पहना जाने वाला एक ढीला-ढाला पोशाक है।
  2. हाल ही में पाकिस्तान द्वारा इसे पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

 उत्तर - (d)


ऑपरेशन कवच

संदर्भ -

  • पुलिस की छापेमारी और लगातार कार्रवाई के डर से तस्करों को शहर में नशीली दवाओं की तस्करी के नए तरीके ईजाद करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) के अनुसार, तस्कर अब महिलाओं और बच्चों वाली कारों का इस्तेमाल राष्ट्रीय राजधानी(दिल्ली) में तस्करी के लिए कर रहे हैं।

मुख्य बिंदु-

  • मई 2023 में नशीली दवाओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने 'ऑपरेशन कवच' प्रारंभ किया था।
  • विशेष पुलिस आयुक्त ने कहा कि 'ऑपरेशन कवच' के तहत नशीली दवाओं के कई सफल भंडाफोड़ के बाद शहर में कम मात्रा में नशीली दवाएं भेजी जा रही हैं।
  •  मई 2023 में नशीली दवाओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने 'ऑपरेशन कवच' प्रारंभ किया था।
  • विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि दिल्ली में अधिकांश मारिजुआना आंध्र प्रदेश और ओडिशा राज्यों से आता है। वहीं, हेरोइन की तस्करी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, जैसे- बरेली और बदायूँ तथा मध्य प्रदेश के नीमच और मंदसौर से की जाती है।
  • उत्तर-पूर्व भारत के कुछ हिस्सों से भी मादक पदार्थों की आपूर्ति की जाती है। हालाँकि, सबसे बड़ी खेप हमेशा समुद्री मार्ग से विदेशों से आती है, जिसके बाद उन्हें पूरे देश में वितरित किया जाता है।
  • अंतरराष्ट्रीय नशीली दवाओं का दुरुपयोग और अवैध तस्करी दिवस प्रति वर्ष 26 जून को मनाया जाता है।
  • इस अवसर पर दिल्ली पुलिस द्वारा 12 से 26 जून तक "नशा मुक्त भारत पखवाड़ा" के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- हाल ही में किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में तस्करों के विरूद्ध ‘ऑपरेशन कवच’ प्रारंभ किया गया है?

(a) हरियाणा

(b) पंजाब

(c) दिल्ली

(d) पुडुचेरी

उत्तर - (c)


Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR