New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 30 मार्च , 2023

शॉर्ट न्यूज़ : 30 मार्च , 2023


राजस्थान दिवस 


राजस्थान दिवस 

rajsthan

  • स्थापना -1 नवंबर 1956
  • क्षेत्रफल - 3,42,239 वर्ग किमी
  • जनसंख्या (2011) - 6.85 करोड़
  • पुरुषों की जनसंख्या - 3.55 करोड़ 
  • महिलाओं की जनसंख्या - 3.29 करोड़
  • जनसंख्या घनत्व - 200 व्यक्ति/वर्ग किमी.
  • राजधानी – जयपुर 
  • राजकीय पशु - चिंकारा
  • राजकीय पक्षी – गोडावण
  • राजकीय वृक्ष - खेजड़ी
  • साक्षरता दर (2011) - 66.1%
  • राज्यसभा सीट -10
  • लोकसभा सीट -25 
  • विधानसभा सीट - 200
  • उच्च न्यायालय – जोधपुर
  • कुल वन क्षेत्र -32737 वर्ग किमी.
  • आरक्षित वन -12475 वर्ग किमी. (38.11%)
  • संरक्षित वन -18217 वर्ग किमी. (55.64%)
  • टाइगर रिज़र्व - रणथंभौर टाइगर रिज़र्व, सरिस्का टाइगर रिज़र्व, मुकंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व, रामगढ़ टाइगर रिजर्व
  • राजस्थान क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
  • 30 मार्च, 1949 में जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर और बीकानेर रियासतों का विलय करके  'वृहत्तर राजस्थान संघ' का गठन किया गया।
    • इसीलिए, प्रत्येक वर्ष 30 मार्च को राजस्थान दिवस मनाया जाता है।
  • स्वतंत्र भारत में 18 मार्च 1948 को शुरू हुई राजस्थान के एकीकरण की प्रक्रिया कुल सात चरणों में 1 नवंबर 1956 को पूरी हुई।
  • राजस्थान का अस्तित्व प्रागैतिहासिक काल से ही मिलता है। समय-समय पर यहां चौहान, परमार, राठौड़, गहलोत वंशों का राज रहा है। 
  • इंग्लैण्ड के विख्यात कवि किप्लिंग ने लिखा था, 'दुनिया में अगर कोई ऐसा स्थान है, जहां वीरों की हड्डियां मार्ग की धूल बनी हैं तो वह राजस्थान कहा जा सकता है। '

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR