New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

एक साल में 100 मिलियन यात्री: इंडिगो

प्रारंभिक परीक्षा – समसामयिकी

संदर्भ-

  • वर्ष, 2023 में भारतीय कंपनी इंडिगो एक वर्ष में 100 मिलियन यात्रियों को यात्रा कराने वाली पहली भारतीय एयरलाइन बन गई है।

indigo

मुख्य बिंदु-

  • इंडिगो वर्ष, 2023 में एक दिन में 2,000 से अधिक उड़ानें संचालित करने वाली पहली भारतीय एयरलाइन बन गई है ।
  • इंडिगो यात्री यातायात के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइनों में से एक बन गई है।
  • वर्ष, 2023 में इंडिगो की स्थापना का 17वां वर्षगांठ है
  • इंडिगो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है। 
  • नवंबर, 2023 में इंडिगो की घरेलू बाजार हिस्सेदारी (यात्रियों द्वारा) 61.8 प्रतिशत थी, जो कि दूसरे स्थान पर रही एयर इंडिया की बाजार हिस्सेदारी से लगभग छह गुना अधिक थी। 
  • अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में भारत से और भारत के लिए उड़ानें संचालित करने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों के बीच जुलाई-सितंबर में इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी 18.5 प्रतिशत थी।

विकास रणनीति और भविष्य की योजनाएं-

  • वर्ष, 2022 में इंडिगो ने तीन रणनीतिक स्तंभों के तहत एक विकास रणनीति शुरू की-  'आश्वस्त करें, विकसित करें और बनाएं।' 
  • इस रणनीति का उद्देश्य दशक के अंत तक आकार और पैमाने को दोगुना करने के लक्ष्य के साथ एयरलाइन की विकास योजनाओं का समर्थन करना है। 
  • इसे हासिल करने के लिए इंडिगो ने मौजूदा 450+ विमान ऑर्डर के अलावा,एयरबस को ५०० नए विमानों का ऑर्डर दिया है ।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- भारतीय विमानन क्षेत्र के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. एयर इंडिया भारत की सबसे बड़ी एयरलाईन कंपनी है।
  2. इंडिगो एक दिन में 2,000 से अधिक उड़ानें संचालित करने वाली पहली भारतीय एयरलाइन बन गई है।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर- (b)

स्रोत- indian express

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR