पंजाब में ग्रामीण घरों में 100% पाइप जलापूर्ति

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में पंजाब ग्रामीण घरों में 100% पाइप जलापूर्ति हासिल करने वाला पांचवा राज्य बन गया है।
  • यह काम केंद्र सरकार की योजना 'हर घर जल' के तहत किया गया है। 

  • पानी की गुणवत्ता और पानी की कमी के मुद्दों को दूर करने के लिए 2174 करोड़ रुपये की लागत से 1706 गांवों को कवर करने वाली 15 प्रमुख नहर जल परियोजनाएं चल रही हैं। 
  • इन परियोजनाओं से करीब 25 लाख की आबादी और 4 लाख परिवारों को फायदा होगा। 
  • इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत राज्य के सभी गांवों ने ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) का दर्जा हासिल कर लिया है। 
  • पंजाब में 10435 से अधिक गांव ओडीएफ प्लस (वांछनीय) बन गए हैं, और 1289 गांवों ने ओडीएफ प्लस (आदर्श) का दर्जा हासिल किया है।

'हर घर जल' योजना 

  • यह योजना ‘जल जीवन मिशन’ का एक भाग है।
  • भारत सरकार ने वर्ष 2019 में इस योजना को शुरू किया था।
  • इसे दिसंबर 2024 तक पूर्ण करने की बात कही गई थी
  • इसे भारत में जल शक्ति मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया।
  • इसका लक्ष्य देश के हर घर को पाइप जल कनेक्शन उपलब्ध कराना है।
  • इस योजना में घरों तक पाइप जल कनेक्शन उपलब्ध कराने के अलावा;
    • ग्रामीण स्कूलों, आँगनवाड़ी और सामुदायिक भवनों में पाइप जल कनेक्शन की स्थापना करना भी शामिल है।

प्रश्न: 'हर घर जल' योजना कब शुरू की गई थी?

(a) वर्ष 2020

(b) वर्ष 2018

(c) वर्ष 2019

(d) वर्ष 2016

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT