New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

18वां प्रवासी भारतीय दिवस

(सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र-2 : भारत के हितों पर विकसित तथा विकासशील देशों की नीतियों तथा राजनीति का प्रभाव; प्रवासी भारतीय।)

संदर्भ 

विदेश मंत्रालय के अनुसार 18वें प्रवासी भारतीय दिवस (PBD) सम्मेलन  का आयोजन अगले वर्ष 8 जनवरी से 10 जनवरी तक ओडिशा के भुवनेश्वर में किया जाएगा। 

विशेषताएँ 

  • PBD सम्मेलन भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है। यह प्रवासी भारतीयों से जुड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।
  • विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 18वें PBD सम्मेलन की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया।
    • इस सम्मेलन में भागीदारी के लिए वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करने के साथ ही ओडिशा में आवास के आरक्षण की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। 
  • थीम : विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान
  • युवा मामलों और खेल मंत्रालय के साथ साझेदारी में सम्मेलन का युवा संस्करण आयोजित किया जाएगा।
  • 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे जबकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान करने के साथ ही समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगी।

शुरुआत एवं वर्तमान स्थिति

  • वर्ष 2002 में एल. एम. सिंघवी की अध्यक्षता में प्रवासी भारतीयों पर एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया। 
  • इस समिति ने सिफारिश की थी कि सरकार को प्रवासी भारतीयों के मूल स्थान से संबंधों को नवीनीकृत और मज़बूत करना चाहिये। 
    • इसने प्रवासी भारतीय भवन की स्थापना की भी सिफारिश की थी।  
  • इसके पश्चात्, वर्ष 2003 से सरकार द्वारा प्रवासी समुदाय को मान्यता देने के लिये प्रवासी भारतीय दिवस की शुरुआत की गई। 
  • यह दिवस 9 जनवरी, 1915 को महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने की याद में मनाया जाता है। 
  • इस सम्मेलन का आयोजन वर्ष 2015 से पूर्व वार्षिक रूप से किया जाता था जबकि वर्तमान में इसे द्विवार्षिक रूप से आयोजित किया जाता है।  

प्रभाव

भारत के साथ पुन: जुड़ाव

  • PBD भारत और भारतीय प्रवासियों के बीच संबंधों का जश्न मनाने और भारत के विकास में प्रवासियों के योगदान को मान्यता देने का दिन है।
  • यह भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करता है। 

कनेक्टिविटी बढ़ाना 

PBD प्रवासी भारतीय समुदाय को पारस्परिक रूप से लाभकारी गतिविधियों के लिए अपने पूर्वजों की भूमि की सरकार और लोगों के साथ जुड़ने का एक मंच प्रदान करता है। 

अनुभव साझा करना

यह दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले प्रवासी भारतीय समुदाय के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने में भी बहुत उपयोगी हैं और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में अपने अनुभव साझा करने में सक्षम बनाता है।

उपलब्धियों का सम्मान

प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने भारत के विकास में असाधारण योगदान दिया है।

मुद्दों पर चर्चा

PBD भारतीय प्रवासियों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

सरकार के साथ जुड़ना

PBD सरकार के लिए प्रवासियों के साथ जुड़ने और भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का एक अवसर है।

क्षेत्रीय कार्यक्रम

क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस (RPBD) सम्मेलन उन प्रवासियों तक पहुँचने के लिए आयोजित किए जाते हैं जो मुख्य PBD कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाते हैं।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR