New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

35 गांवों को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम का खिताब मिला

प्रारम्भिक परीक्षा – सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन पेपर-3

संदर्भ

  • जम्मू कश्मीर के दवार से सिक्किम के किताम तक भारत के 35 गांवों को 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम' के रूप में चुना गया है।

tourism-village

प्रमुख बिंदु 

'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम' के चुनाव का आधार 

  • इन गांवों का चुनाव सतत विकास लक्ष्यों (SDG) से संबंधित मापदंड पर आधारित राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में किया गया। 
  • पर्यटन मंत्रालय ने 27 सितंबर 2023 को विश्व पर्यटन दिवस  पर यहां भारत मंडपम में पुरस्कार समारोह का आयोजन किया।
  • तीन श्रेणियों स्वर्ण, कांस्य और रजत में पुरस्कारों की घोषणा से पूर्व मंत्रालय ने 'मिशन लाइफ के तहत ट्रैवल फार लाइफ' नामक क्षेत्रीय कार्यक्रम की वैश्विक शुरुआत की। 
  • गांवों का चयन संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संस्था (UNWTO) के अलग-अलग पैमानों पर आधारित था। 
  • चयन प्रक्रिया में विभिन्न पहलुओं पर गांवों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें सांस्कृतिक और प्राकृतिक संसाधन, आर्थिक स्थिरता, पर्यावरणीय स्थिरता, प्रशासन और पर्यटन की प्राथमिकता, स्वास्थ्य, सुरक्षा और संरक्षा, संस्कृति का प्रचार और संरक्षण, सामाजिक स्थिरता का विकास, पर्यटन विकास और मूल्य श्रृंखला शामिल हैं।

“सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार” प्रदान करने का उद्देश्य

  • पर्यटन मंत्रालय ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के साथ मिलकर पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया है।
  • पर्यटन मंत्रालय ने देशभर में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का चयन करने के लिए 16 फरवरी को ‘सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतिस्पर्धा’ तथा ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक नयी वेबसाइट शुरू की थी।
  • इन विजेता गांवों का चयन 31 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 315 जिलों से मिली 750 प्रविष्टियों में से किया गया था। 
  • राष्ट्रीय स्तर पर करीब 80 गांवों का मूल्यांकन किया गया तथा उनमें 35 को तीन श्रेणियों –5 (स्वर्ण), 10 (रजत) तथा 20 (कांस्य) के तहत ‘सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव’ के रूप में चुना गया।

स्वर्ण श्रेणी

  • स्वर्ण श्रेणी के विजेता जम्मू कश्मीर का दवार गांव, उत्तराखंड का सरमोली गांव, मिजोरम का रीक गांव, केरल का कंथालोर गांव एवं मध्यप्रदेश का मडला गांव हैं।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न :निम्नलिखित में से 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम' के चुनाव के आधार 

हैं?

  1. सभ्याचार और प्राकृतिक संसाधन
  2. सामाजिक एवं आर्थिक
  3. पर्यावरण स्थिरता

उपर्युक्त में से कितने सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर : (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: पर्यटन  उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की व्याख्या कीजिए?

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X