New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

37वाँ राष्ट्रीय खेल (37th National Games)

प्रारंभिक परीक्षा37वाँ राष्ट्रीय खेल

चर्चा में क्यों

  • गोवा 37वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा।

प्रमुख बिंदु

  • गोवा में होने वाले  37वें राष्ट्रीय खेलों में 43 खेल विधाएं शामिल होंगी।
  • यह 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक आयोजित किये जाएंगे। 
  • खेलों का आधिकारिक लोगो और शुभंकरमोगा (एक भारतीय बाइसन) का अनावरण जून 2023 में किया गया।
  • गुजरात में हुए आयोजन में 36 विधाओं को शामिल किया गया था और केरल के 2015 संस्करण में 33 विधाओं को शामिल किया गया था, इन दोनों की तुलना में 2023 का राष्ट्रीय खेल अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा।
  • ओलंपिक शैली के बहु-खेल स्पर्धा में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों की भागीदारी होगी।

  • गोवा में कई स्थल विभिन्न प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेंगे, जिनमें से साइकिलिंग और गोल्फ दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे।
  • 37वें राष्ट्रीय खेलों में पदक के स्तर पर कई नए खेलों की शुरुआत होगी, जिनमें बीच फुटबॉल(beach football), रोल बॉल, गोल्फ, सेपकटकरॉ (sepaktakraw), स्क्वे मार्शल आर्ट, कलियारापट्टू (Kaliyapattu) और पेनकक सिलाट (pencak silat) शामिल हैं।
  • इसके अतिरिक्त नौकायन और तायक्वोंडो की भी शुरुआत हो रही है जिन्‍हें पिछले संस्करण में शामिल नहीं किया गया था।
    • परंपरा का जश्न मनाने के लिए लगोरी और गतका के खेल को प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल किया गया है, जिससे इस आयोजन में एक अनूठा और सांस्कृतिक आयाम जुड़ गया है।

    प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

    1. असम  37वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा।
    2. नौकायन और तायक्वोंडो को 37वें राष्ट्रीय खेलों  में शामिल किया गया है। 

    उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

     (a) केवल

    (b) केवल 2  

    (c) कथन 1 और 2 

    (d) न तो 1 ना ही 2 

    उत्तर: (b)

    मुख्य परीक्षा प्रश्न : राष्ट्रीय खेल किस प्रकार राष्ट्रीय एकता  एवं अखंडता को मजबूत करने में भूमिका निभातें है? चर्चा कीजिए।  

                                                                                                                                                                                               स्रोत: पीआईबी

    « »
    • SUN
    • MON
    • TUE
    • WED
    • THU
    • FRI
    • SAT
    Have any Query?

    Our support team will be happy to assist you!

    OR