New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

विश्व आर्थिक मंच के स्मार्ट सिटी रोडमैप में 4 भारतीय शहर शामिल

चर्चा में क्यों?

हाल ही में, वर्ल्ड इकनोमिक फोरम के 36 स्मार्ट सिटी रोडमैप शहरों में 4 भारतीय शहरों (बेंगलुरु , हैदराबाद, फरीदाबाद और इंदौर) को शामिल किया गया है।

महत्त्वपूर्ण बिंदु

  • वर्ल्ड इकनोमिक फोरम (डबल्यू.ई.एफ.) द्वारा इन भारतीय शहरों को नई प्रौद्योगिकी को सुरक्षित रूप से अपनाने हेतु एक बेहतर रोडमैप तैयार करने के आधार पर चुना गया है।
  • डबल्यू.ई.एफ. द्वारा 6 उपमहाद्वीपों तथा 22 देशों के 36 ऐसे शहरों का चयन किया गया है जो G-20 ग्लोबल स्मार्ट सिटीज एलायंस द्वारा विकसित स्मार्ट सिटी हेतु एक एक नई वैश्विक नीति रोडमैप का नेतृत्व कर रहे हैं।
  • इस रोडमैप में 4 भारतीय शहरों के अलावा लंदन, मॉस्को, टोरंटो, ब्राजीलिया, दुबई और मेलबर्न को भी शामिल किया गया है।
  • ध्यातव्य है कि G-20 ग्लोबल स्मार्ट सिटीज एलायंस द्वारा 36 पायनियर शहरों का एक समूह गठित किया गया है। यह समूह व्यक्तिगत और साइबर सुरक्षा से लेकर दिव्यांग जनों के लिये बेहतर सेवाओं और ब्रॉडबैंड कवरेज के क्षेत्रों में अपनी नीतियों में प्रसार हेतु वैश्विक विशेषज्ञों के साथ मिलकर कार्य करेगा।

G-20 ग्लोबल स्मार्ट सिटीज एलायंस

  • जून 2019 में स्थापित G-20 ग्लोबल स्मार्ट सिटीज एलायंस का उद्देश्य नगरपालिका, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय सरकारों, निजी क्षेत्र के भागीदारों और शहरों के निवासियों को स्मार्ट सिटी प्रौद्योगिकियों के जिम्मेदार और नैतिक उपयोग हेतु उचित तथा व्यावहारिक सिद्धांतों के साथ एक साझा मंच पर एकजुट करता है।
  • यह एलायंस सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने में तेजी लाने, सम्भावित जोखिमों को कम करने और अधिक खुलेपन तथा सार्वजनिक विश्वास को बढ़ावा देने में सहायता करने के लिये विश्व स्तरीय नीतिगत मानदंडों को स्थापित और प्रोत्साहित करता है।
  • वर्ल्ड इकनोमिक फोरम तथा इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर पब्लिक-प्राइवेट को-ऑपरेशन इस एलायंस के लिये सचिवालय के रूप में कार्य करते हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR