New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

45वां जमनालाल बजाज पुरस्कार

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी

संदर्भ-

  • मानवीय गतिविधियों और गांधीवादी कार्यक्रमों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जमनालाल बजाज फाउंडेशन के 45वें संस्करण का पुरस्कार 11 दिसंबर, 2023 को प्रदान किया गया।

Jamnalal-Bajaj-Award

मुख्य बिंदु-

  • मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ. न्यायमूर्ति धनंजय वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली समिति ने पुरस्कार विजताओं सम्मानित किया।
  • जमनालाल बजाज की जयंती 4 नवंबर को होती है और इसलिए पुरस्कार समारोह प्रत्येक वर्ष इसी समय के आसपास मुंबई में आयोजित की जाती है। 
  • पिछले कुछ वर्षों में भारत के राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री, मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, सामाजिक और आध्यात्मिक नेता और नोबेल पुरस्कार विजेता मुख्य अतिथि के रूप में पुरस्कार समारोहों में शामिल हुए हैं।

जमनालाल बजाज पुरस्कार, 2023-

  1. रचनात्मक कार्य के लिए पुरस्कार- डॉ. रेगी जॉर्ज और डॉ. ललिता रेगी, ट्रस्टी, ट्राइबल हेल्थ इनिशिएटिव (टीएचआई), तमिलनाडु
  2.  विज्ञान और प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग के लिए पुरस्कार- ग्रामीण विकास के लिए प्रौद्योगिकी-डॉ. रामालक्ष्मी दत्ता, संयुक्त निदेशक, विवेकानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी पश्चिम बंगाल
  3. महिलाओं और बच्चों के विकास और कल्याण के लिए पुरस्कार (पद्म विभूषण जानकीदेवी बजाज की स्मृति में स्थापित) -  सुधा वर्गीस सचिव, नारी गुंजन, बिहार
  4. भारत के बाहर गांधीवादी मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार-  राहा नबा कुमार, निदेशक एवं निदेशक सीईओ, गांधी आश्रम ट्रस्ट, बांग्लादेश

जमनालाल बजाज पुरस्कार के बारे में-

  • 1977 में स्थापित जमनालाल बजाज फाउंडेशन ने भारत और विदेशों में जमनालाल बजाज के आदर्शों की सेवा और प्रचार करने के लिए चार पुरस्कारों की स्थापना की। 
  • इनमे से तीन राष्ट्रीय पुरस्कार और एक अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार हैं।
  1. राष्ट्रीय- भारत में गांधीवादी सिद्धांतों का पालन करते हुए रचनात्मक कार्य के लिए पुरस्कार
  2. राष्ट्रीय- ग्रामीण विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग के लिए पुरस्कार
  3. राष्ट्रीय- महिलाओं और बच्चों के विकास और कल्याण के लिए पुरस्कार (पद्म विभूषण श्रीमती जानकीदेवी बजाज की स्मृति में स्थापित)
  4. अंतर्राष्ट्रीय- भारत के बाहर गांधीवादी मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार (विदेशी पासपोर्ट और राष्ट्रीयता रखने वाले व्यक्ति को प्रदान किया जाता है)
  • प्रत्येक पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र, एक ट्रॉफी और 20,00,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। 
  • नवंबर, 2014 में श्री जमनालाल बजाज की 125वीं जयंती के अवसर पर फाउंडेशन ने पुरस्कार राशि में प्रत्येक श्रेणी के अंतर्गत 5,00,000 से 10,00,000 रुपये तक की वृद्धि की गई थी। 
  • वर्ष, 2023 में श्री रामकृष्ण बजाज की शताब्दी जयंती है. अतः प्रत्येक श्रेणी के पुरस्कार राशि में 10,00,000 से रु. से  20,00,000 रुपये तक की वृद्धि की गई है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- जमनालाल बजाज पुरस्कार, 2023 के बारे में नीचे दिए गए युग्मों पर विचार कीजिए।

क्षेत्र  पुरस्कृत व्यक्ति
1.रचनात्मक कार्य के लिए    डॉ. रेगी जॉर्ज और डॉ. ललिता रेगी
2.विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए  डॉ. रामालक्ष्मी दत्ता
3.भारत के बाहर गांधीवादी मूल्यों  को बढ़ावा देने के लिए राहा नबा कुमार
नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीनों

(d) कोई नहीं

 उत्तर- (c)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X