New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

सरीसृपों की 5 नई प्रजातियों की खोज

प्रारम्भिक परीक्षा – सरीसृपों की 5 नई प्रजातियों की खोज
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

संदर्भ

ठाकरे वाइल्डलाइफ फाउंडेशन (TWF) की एक टीम ने प्रायद्वीपीय भारत में पहली बार विविपेरस स्किंक जीनस से जुड़ी पांच नई प्रजातियों की खोज की है।

TWF

प्रमुख बिंदु 

  • इस नए जीनस का नाम 'द्रविडोसेप्स' रखा गया है, जो संस्कृत के शब्दों 'द्रविड़' और 'सेप्स' से मिलकर बना है।
  • यह जीनस 'द्रविडोसेप्स' जीनस 'सबडोलुसेप्स' से अलग है।
  • यह अंडे देने के बजाय अपने बच्चों को जन्म देता है। 
  • खोजी गई सभी पांच नई प्रजातियां तमिलनाडु राज्य से हैं।

seps

नई प्रजातियों का नाम उन क्षेत्रों से रखा गया है जहां वे पाए जाते हैं:-

  1. जिंजी हिल्स से 'द्रविडोसेप्स जिंजिन्सिस'('Dravidoseps gingeeensis')
  2. जवाधु पहाड़ियों से 'द्रविडोसेप्स जवाधुएन्सिस'('Dravidoseps jawadhuensis')
  3. कलाकाड मुंडुंथुराई टाइगर रिजर्व से 'द्रविडोसेप्स कालाकाडेन्सिस' ('Dravidoseps kalakadensis')
  4. श्रीविल्लिपुथुर मेगामलाई टाइगर रिजर्व से 'द्रविडोसेप्स श्रीविल्लिपुथुरेन्सिस'    ('Dravidoseps srivilliputhurensis')
  5. तमिलनाडु के कोल्ली, पचैमलाई और यरकौड पहाड़ियों से 'द्रविडोसेप्स तमिलनाडुडुएंसिस'('Dravidoseps tamilnaduensis')
  • यह प्रजाति तमिलनाडु के अतिरिक्त  गोवा और महाराष्ट्र के जंगलों में भी पायी जाती है। 
  • यह खोज काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछले 40 वर्षों में भारत में केवल पाँच स्किंक प्रजातियों की खोज की गई है, जिनमें प्रायद्वीपीय भारत से केवल दो प्रजाति शामिल थे।

स्किंक :-

  • यह सांपों के समान तेज़ी से रेंगने वाली छिपकली की एक प्रजाति है।
  • यह प्रजाति सरीसृप जगत के स्किनकेड परिवार से संबंधित है। 
  • यह सामान्यतः उष्णकटिबंधीय और समशीतोष्ण क्षेत्रों तथा रेगिस्तानी क्षेत्रों में पाई जाती है।
  • पारिस्थितिक तंत्र को बनाए रखने में इनकी प्रमुख भूमिका है।

विशेषता:-

  • इस प्रजाति में अंग अत्यंत छोटे होते हैं या इनका पूरी तरह से अभाव होता है। 
  • यह सूक्ष्म अकशेरुकी जीवों तथा विभिन्न कीटों का शिकार करता है।
  • भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) के एक अध्ययन के अनुसार, भारत में स्किंक की 62 प्रजातियां पायी जाती हैं जिनमें से लगभग 57% स्थानिक हैं।
  • इनमें से 24 प्रजातियाँ पश्चिमी घाट में, दक्कन प्रायद्वीपीय क्षेत्र में 19 प्रजातियाँ, उत्तर-पूर्व में 14 पायी जाती हैं।

सरीसृप :-

reptile

  • यह ठंडे खून वाले कशेरुक प्राणी होते हैं।  इनकी त्वचा शुष्क शल्क युक्त होती है। 
  • इनमें  बाह्य कर्ण छिद्र नहीं पाए जाती हैं। 
  • यह असमतापि जीव होते हैं।
  • यह नरम छिलके वाले अंडे देती हैं।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- ठाकरे वाइल्डलाइफ फाउंडेशन (TWF) की एक टीम द्वारा तमिलनाडु में पहली बार किस प्राणी की पांच नई प्रजातियों की खोज की गई है ?

(a) स्पाइनी ईल 

(b) कैडिसफ्लाइज़

(c) विविपेरस स्किंक जीनस 

(d) एंड्रोग्राफिस थेनिएंसिस 

उत्तर - (c)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR