New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

69 वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स, 2023

प्रारंभिक परीक्षा - समसामयिकी
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1

संदर्भ-

  • देश के सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा 24 अगस्त 2023 को दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गयी।

मुख्य बिंदु –

  • नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के लिए इस बार की ज्यूरी में यतेंद्र मिश्रा, केतन मेहता, नीरज शेखर, बसंत साईं और नानू भसीन शामिल हैं। 
  • 2023 में पुरस्कारों का 69वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है।
  • इसमें मुख्य रूप से 2021 में रिलीज हुई फिल्मों को शामिल किया गया है।
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 में सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स इन फिल्मों की झोली में गए हैं-
    1. आर आर आर- बेस्ट कोरियोग्राफर, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर, बेस्ट एक्शन डायरेक्शन, बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स, बेस्ट पॉपुलर फिल्म, बेस्ट प्लेबैक सिंगर
    2. सरदार उधम सिंह- बेस्ट हिंदी फिल्म, बेस्ट सिनेमटोग्राफी, बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर, बेस्ट प्रोडेक्शन डिजाइनर,बेस्ट ऑडियोग्राफी
    3. गंगूबाई काठियावाड़ी- बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट एडिटर, बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट, बेस्ट स्क्रीन प्ले, बेस्ट डायलॉग
  • विक्की कौशल स्टारर फिल्म सरदार उधम और माधवन की रॉकेट्री- द नम्बी इफेक्ट को बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म चुना गया है।
  • 'सरदार उधम' प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी, जबकि 'रॉकेट्री- द नम्बी इफेक्ट' सिनेमाघरों में आयी थी। 
  • डायरेक्टर श्रृष्टि लखेरा की एक था गांव फिल्म को बेस्ट नॉन फीचर फिल्म चुना गया है। 
  • फिल्ममेकर नेमिल शाह की गुजराती फिल्म दाल भात को बेस्ट शॉर्ट फिल्म (फिक्शन) चुना गया है।

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की पूरी लिस्ट-

बेस्ट फीचर फिल्म

सरदार उधम, रॉकेट्री-द नांबी इफेक्ट्स

बेस्ट एक्टर

अल्लू अर्जुन (पुष्पा- द राइज)

बेस्ट एक्ट्रेस

 आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)

बेस्ट डायरेक्शन

निखिल महाजन मराठी फिल्म गोदावरी

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस

पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर

पंकज त्रिपाठी (मिमी)

स्पेशल जूरी अवॉर्ड

शेरशाह

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन

डीएसपी (पुष्पा और आरआरआर)

नरगिस दत्त अवॉर्ड राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म

द कश्मीर फाइल्स

बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर

सरदार उधम सिंह

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन

सरदार उधम सिंह

बेस्ट एडिटिंग

गंगूबाई काठियावाड़ी

बेस्ट कोरियोग्राफी

आर आर आर

बेस्ट सिनेमामोटोग्राफी

सरदार उधम सिंह

बेस्ट मेल सिंगर

काल भैरव 

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का इतिहास-

  • 1954 में स्थापित, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार देश में सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित कार्यक्रमों में से एक है।
  • 1953 की फिल्मों के लिए दिए गए पहले पुरस्कारों के बाद से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों ने एक लंबा सफर तय किया है।
  • पुरस्कारों के विजेताओं का फैसला जूरी द्वारा किया जाता है जिसमें सिनेमा, अन्य संबद्ध कलाओं और मानविकी के क्षेत्र में प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल होते हैं।
  • नेशनल फिल्म अवॉर्ड कला, संस्कृति, सिनेमा और साहित्य के क्षेत्र में श्रेष्ठ काम करने वाले कलाकारों को दिया जाता है।
  • देश में स्वतंत्रता के बाद कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए इसकी शुरुआत की गई थी। 
  • इन पुरस्कारों के पीछे मकसद यह भी था कि अच्छी फिल्मों के निर्माण को प्रोत्साहन मिले। 
  • अवॉर्ड को तीन कैटेगरी में बांटा गया है- फीचर, नॉन-फीचर और बेस्ट राइटिंग इन सिनेमा।
  • भारत के माननीय राष्ट्रपति विजेता को यह पुरस्कार देते हैं। 
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हर कैटेगरी के आधार पर अलग अवॉर्ड दिया जाता है, जिन्हें स्वर्ण कमल, रजत कमल नाम से जाना जाता है। 
  • कुछ अवॉर्ड में नकद पुरस्कार भी दिया जाता है, जबकि कुछ कैटेगरी में सिर्फ मेडल ही दिया जाता है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- नेशनल फिल्म अवॉर्ड के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. देश में कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए इसकी शुरुआत 1912 में की गई थी। 
  2. भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्री विजेता को यह पुरस्कार देते हैं। 
  3. 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का बेस्ट फीचर फिल्म आर आर आर को दिया गया।

उपर्युक्त में से कितना/कितने कथन सही है/हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c सभी तीनों 

(d) कोई नहीं

उत्तर - (d)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- देश में स्वतंत्रता के बाद कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड शुरुआत की गई थी। विवेचना कीजिए।       

         

 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X