चर्चा में क्यों ?
- पूर्व IAS अधिकारी एस. राधा चौहान ने क्षमता निर्माण आयोग (Capacity Building Commission) की नई अध्यक्ष के रूप में आदिल जैनुलभाई का स्थान लिया है।
- इन्होंने नई दिल्ली में आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया।
- यह नियुक्ति मिशन कर्मयोगी के तहत प्रशासनिक सुधारों को गति देने के उद्देश्य से की गई है।

प्रमुख बिंदु:
- एस. राधा चौहान, उत्तर प्रदेश कैडर की 1988 बैच की सेवानिवृत्त IAS अधिकारी हैं।
- उन्होंने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) में सचिव के रूप में कार्य किया और सिविल सेवा सुधारों एवं नीति निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाई।
- श्रीमती चौहान का प्रशासनिक अनुभव और शासन सुधारों की गहरी समझ उन्हें इस भूमिका के लिए अत्यंत उपयुक्त बनाती है।
- उन्होंने आदिल ज़ैनुलभाई का स्थान लिया है, जो अप्रैल 2021 में आयोग की स्थापना के समय से इसके अध्यक्ष थे।
क्षमता निर्माण आयोग
- स्थापना: 1 अप्रैल, 2021
- संदर्भ: मिशन कर्मयोगी के तहत
- उद्देश्य:
- सिविल सेवाओं के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का मानकीकरण, समन्वय और सामंजस्य
- योग्यता-आधारित ढाँचे विकसित करना
- प्रशिक्षण के प्रभाव का आकलन करना
- डिजिटल शिक्षण प्लेटफॉर्म को बढ़ावा देना
- मंत्रालयों, राज्यों और प्रशिक्षण संस्थानों के साथ सहयोग
मिशन कर्मयोगी और आगे की राह:
मिशन कर्मयोगी का उद्देश्य भारतीय नौकरशाही को अधिक चुस्त, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाना है। श्रीमती चौहान से अपेक्षा की जा रही है कि वे:
- प्रशिक्षण मानकों को संस्थागत करेंगी,
- डिजिटल प्लेटफॉर्म को सशक्त बनाएंगी,
- और योग्यता आधारित मानव संसाधन प्रबंधन को मजबूती प्रदान करेंगी।
उनका नेतृत्व इस सुधार प्रक्रिया को नई गति और दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा।
प्रश्न: हाल ही में क्षमता निर्माण आयोग की अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?
(a) अनीता करवाल
(b) अदिति घोष
(c) एस. राधा चौहान
(d) रीना सिन्हा पाशा
|