New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

8वां भारत जल प्रभाव शिखर सम्मेलन (IWIS) [8th India Water Impact Summit (IWIS)]

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी

संदर्भ-

  • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने 22 नवंबर, 2023 को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में भारत जल प्रभाव शिखर सम्मेलन के 8वें संस्करण का उद्घाटन किया।

IWIS

मुख्य बिंदु-

  • राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) और गंगा नदी बेसिन प्रबंधन और अध्ययन केंद्र (सीगंगा) द्वारा आयोजित यह शिखर सम्मेलन 22 से 24 नवंबर, 2023 तक चलेगा।
  • इसका आयोजन "पवित्र जल भरो अनुष्ठान" के साथ शुरू हुआ।
  • IWIS 2023 का केन्द्रीय थीम- 'भूमि, जल और नदियों के साथ विकास' है।
  • इस थीम का उद्देश्य भारत के जल क्षेत्र में गतिशील चुनौतियों और अवसरों का समाधान करने के लिए वैज्ञानिक विशेषज्ञों, हितधारकों और सरकारी प्रतिनिधियों को एकजुट करना है।
  • सीगंगा (cGanga) के संस्थापक प्रमुख आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर और श्री सनमित आहूजा हैं।
  • राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के महानिदेशक श्री जी. अशोक कुमार हैं।
  • IWIS 2023 के पहले दिन 'समर्थ गंगा और उत्पादक भूमि- I' और 'नदियों के लिए जीवन शैली और अर्थशास्त्र- I' पर भी सत्र आयोजित किए गए।
  • अंतर्राष्ट्रीय जल नवप्रवर्तन शिखर सम्मेलन 2023 (IWIS) और प्रथम CITIS शिखर सम्मेलन के एक भाग के रूप में "रिवर सिटीज अलायंस - ए ग्लोबल स्टेप फॉरवर्ड (GRCA)" नामक एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया था,  जिसमें इथियोपिया, डेनमार्क, मैक्सिको , जर्मनी, भूटान, यूनाइटेड किंगडम, नेपाल और जापान के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। 
  • श्री जी. अशोक कुमार ने 10 दिसंबर, 2023 को दुबई में COP28 के साथ ग्लोबल रिवर सिटीज़ अलायंस (GRCA) के आगामी सत्र की घोषणा की। 

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- 8वें भारत जल प्रभाव शिखर सम्मेलन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. इस सम्मेलन का आयोजन लखनऊ में किया गया।
  2. इस सम्मलेन का केन्द्रीय थीम था- 'भूमि, जल और नदियों के साथ विकास'।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर- (b)

स्रोत- PIB

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X