New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से बाहर हुए 9 खेल

चर्चा में क्यों? 

  • 22 अक्टूबर को 2026 में ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के कार्यक्रम के बारे में घोषणा की गई।

प्रमुख बिंदु:

  • ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 23 जुलाई से 2 अगस्त, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
  • इसमें केवल 10 इवेंट ही होंगे; इसमें शामिल हैं-
    • एथलेटिक्स, स्वीमिंग, आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स, ट्रैक साइकिलिंग, नेटबॉल, वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, जूडो, बाउल्स और बास्केटबॉल  
  • इससे बैडमिंटन, शूटिंग, क्रिकेट, हॉकी, स्क्वॉश, टेबल टेनिस, कुश्ती, ट्रायथलन और आर्चरी को बाहर कर दिया गया है।
    • बजट के अभाव के चलते इन प्रमुख खेलों को हटाने का फैसला लिया गया।

कॉमनवेल्थ गेम्स:

  • राष्ट्रमंडल खेल या कॉमनवेल्थ गेम्स हर चार साल में होने वाला एक अंतरराष्ट्रीय मल्टीस्पोर्ट इवेंट है।
  • इसमें कॉमनवेल्थ ऑफ नेशंस के एथलीट हिस्सा लेते हैं।
  • राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन इंग्लैंड के लंदन में स्थित राष्ट्रमंडल खेल संघ द्वारा किया जाता है।
  • इसका पहली बार वर्ष 1930 में कनाडा के हेमिल्टन शहर में आयोजन हुआ था।
    • उस वक्त इसे ब्रिटिश एम्पायर गेम्स के नाम से जाना जाता था।
  • पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स (2022 में) इंग्लैंड के बर्मिंघम में हुए थे, जिसमें 19 खेल शामिल थे।
    • आर्चरी और शूटिंग को बर्मिंघम गेम्स में शामिल नहीं किया गया था।
    • भारत ने 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में 12 मेडल हासिल किए थे।
  • वर्ष 2026 के कॉमनवेल्थ गेम्स ऑस्ट्रेलिया में होने थे।
    • पिछले साल ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने आयोजन से इनकार कर दिया।
    • इसके बाद गेम्स को ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में कराने का फैसला लिया गया।

प्रश्न. वर्ष 2026 के राष्ट्रमंडल खेल या कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन कहाँ किया जाएगा?

(a) ग्लासगो

(b) बर्मिंघम

(c) सिडनी

(d) नई दिल्ली 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X