New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 27 June, 3:00 PM Mid Year Mega Sale UPTO 75% Off, Valid Till : 17th June 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 22 June, 5:30 PM Mid Year Mega Sale UPTO 75% Off, Valid Till : 17th June 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 27 June, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 22 June, 5:30 PM

भारत का 9वां अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) (9th India International Science Festival (IISF) 2023)

प्रारंभिक परीक्षा – भारत का अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

 चर्चा में क्यों

भारत का 9वां अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) 2023, हरियाणा के फरीदाबाद में 17 से 20 जनवरी 2024 तक आयोजित किया जाएगा।

IISF

प्रमुख बिंदु 

  • इस संस्करण का विषय अमृत काल में विज्ञान और प्रौद्योगिकी सार्वजनिक लोकसंपर्क (Science and Technology Public Outreach in Amrit Kaal) है।
  • भारत का मेगा विज्ञान मेला फ़रीदाबाद में ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट(Translational Health Science and Technology Institute,THSTI) और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के क्षेत्रीय जैव प्रौद्योगिकी केंद्र (Regional Centre for Biotechnology,RCB) के परिसर में आयोजित किया जाएगा।
  • आईआईएसएफ 2023 का उद्देश्‍य व्‍यापक स्‍तर पर लोगों को प्रेरित करना और छात्रों, शिक्षकों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, पेशेवरों, उद्यमियों तथा विज्ञान संप्रेषकों जैसे विविध स्तर के हितों वाले व्यक्तियों के लिए एक मंच प्रदान करना है।
  • आईआईएसएफ 2023 में प्रतिभागियों और आम जनता को विभिन्न लाभ प्रदान करने वाली वैज्ञानिक उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए कुल 17 विषय-वस्‍तु हैं।
  • यह कार्यक्रम विभिन्न कार्यकलापों जैसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा संगोष्‍ठी, वक्ताओं के साथ परस्‍पर बातचीत, प्रदर्शनियों, प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं, ज्ञान-साझाकरण गतिविधियों, प्रौद्योगिकी शो आदि के माध्यम से सभी हितधारकों के बीच संयोजन करता है।
  • आईआईएसएफ समृद्ध भारत की उन्नति के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवोन्‍मेषण में रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।
  • यह कार्यक्रम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और विज्ञान भारती के सहयोग से आरंभ किया गया था।
  • भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव को वर्ष 2015 में पहला आईआईएसएफ नई दिल्ली में आयोजित किया गया था एवं तब  से भारत के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में आठ संस्करणों का आयोजन किया जा चुका है।
  • 2021 में अंतरिक्ष विभाग और परमाणु ऊर्जा विभाग आईआईएसएफ का अभिन्न अंग बन गए।

भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के प्रमुख उद्देश्य

  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी की सार्वजनिक समझ को बढ़ावा देना।
  • भारत के युवाओं में वैज्ञानिक जिज्ञासा और रचनात्मकता को प्रेरित और पोषित करना।
  • वैश्विक दर्शकों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवीनतम प्रगति का प्रदर्शन करना।
  • वैज्ञानिक समुदाय, उद्योग और सरकार के बीच सहयोग और साझेदारी को बढ़ावा देना।
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी में वैश्विक नेता के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करना।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1.  अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) 2023 हरियाणा के फरीदाबाद में 17 से 20 जनवरी, 2024 तक आयोजित किया जाएगा।
  2. यह कार्यक्रम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और विज्ञान भारती के सहयोग से आरंभ किया गया। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल 1   

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2  

(d)  न तो 1, न ही 2

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के महत्व का उल्लेख कीजिए।

स्रोत: पीआईबी

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR