New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

अपशिष्ट से मूल्य पर 9वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

चर्चा में क्यों?

  • भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा नई दिल्ली में ‘अपशिष्ट से मूल्य’ पर 9वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • इस सम्मेलन में अपशिष्ट चुनौतियों से निपटने के लिए नवाचार, प्रौद्योगिकी और वैश्विक भागीदारी का लाभ उठाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
  • इसमें चक्रीय अर्थव्यवस्था के महत्व पर प्रकाश डाला गया, जो उत्पाद डिजाइन से लेकर जीवन के अंत तक हर चरण में पुन: उपयोग और पुनर्चक्रण पर जोर देती है।
  • इसमें भारत सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न नीतियों पर भी चर्चा हुई; जैसे-
    • प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम
    • निर्माण और विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन नियम
    • ई-कचरा प्रबंधन नियम
    • मोटर वाहन स्क्रैप नीति; आदि 
  • इन पहलों का उद्देश्य अपशिष्ट प्रबंधन को सुव्यवस्थित करना और उद्योगों में पर्यावरण के अनुकूल उत्पादन को बढ़ावा देना है।
  • सम्मेलन में राष्ट्रीय चक्रीय अर्थव्यवस्था रूपरेखा (एनसीईएफ) के दूसरे संस्करण का विमोचन किया गया।
    • इसका अनावरण मसूद मलिक और भूपेंद्र यादव ने किया।
    • इसे CII द्वारा उद्योगों को टिकाऊ व्यवसाय मॉडल विकसित करने के लिए मार्गदर्शन देने के लिए तैयार किया गया है। 
    • यह रूपरेखा जीवनचक्र आकलन और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए चक्रीय सिद्धांतों को अपनाने को प्रोत्साहित करती है। 

भारतीय उद्योग परिसंघ (CII)

  • यह एक गैर-सरकारी, गैर-लाभकारी संगठन है।
  • यह एक व्यावसायिक संघ है, जो देश के विभिन्न क्षेत्रों और उद्योगों के हितों का प्रतिनिधित्व करता है।
  • यह भारत के उद्योगों, व्यवसायों, और उद्यमों के विकास को बढ़ावा देने का काम करता है।
  • इसकी स्थापना वर्ष1895 में इंजीनियरिंग और आयरन ट्रेड्स एसोसिएशन (EITA) के नाम से हुई थी।
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

प्रश्न. भारतीय उद्योग परिसंघ के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

  1.  इसकी स्थापना वर्ष 1895 में हुई थी।
  2. इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न  तो 1 न  ही 2 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X