New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

9वां राष्ट्रीय स्तरीय प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास (9th National Level Pollution Response Exercise)

प्रारंभिक परीक्षा – 9वां राष्ट्रीय स्तरीय प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों

 भारतीय तटरक्षक बल ने वाडिनार, गुजरात में  9वां राष्ट्रीय स्तरीय प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास (NATPOLREX-lX) का आयोजन 24 नवंबर से 25 नवंबर 2023 तक किया गया।

 Pollution-Response-Exercise

प्रमुख बिंदु 

  • भारतीय तट रक्षक (ICG) ने राष्ट्रीय तेल रिसाव आपदा आकस्मिकता योजना (NOS-DCP) के अनुरूप वाडिनार तट पर राष्ट्रीय स्तर के प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास-IX (NATPOLREX-IX) के 9वें संस्करण की शुरुआत की है।
  • यह अभ्यास एक महत्वपूर्ण पहल है जो समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया तंत्र के विभिन्न पहलुओं का परीक्षण करता है एवं किसी भी समुद्री रिसाव आकस्मिकताओं से निपटने के लिए एजेंसियों की तैयारी का आकलन करता है।
  • इस अभ्यास में केंद्रीय और तटीय राज्य सरकारों के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों, बंदरगाहों, तेल प्रबंधन एजेंसियों और अन्य हितधारकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • इस अभ्यास में 31 से अधिक विदेशी पर्यवेक्षकों और 80 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • राष्ट्रीय स्तरीय प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास (NATPOLREX-IX) ने राष्ट्रीय तेल रिसाव आपदा आकस्मिकता योजना (एनओएसडीसीपी) के प्रावधानों का उपयोग करके समुद्री तेल रिसाव को रोकने के लिए  विभिन्न एजेंसियों के बीच तैयारियों और समन्वय के स्तर का परीक्षण करने के उद्देश्य को पूरा किया।
  • भारतीय तटरक्षक बल  ने समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया के लिए सतह के साथ-साथ वायु प्लेटफार्म को तैनात किया जिसमें प्रदूषण प्रतिक्रिया जहाज (PRVs), अपतटीय गश्ती जहाज  (OPVs), स्वदेशी उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर एमके-III और डोर्नियर विमान (Dornier aircraft) शामिल हैं।
  • इस कार्यक्रम में ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विज़न के अंतर्गत ‘मेक इन इंडिया’ के संदर्भ में भारत की औद्योगिक शक्ति का भी प्रदर्शन किया।

भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard)

  • भारतीय तटरक्षक बल ने भारतीय तटों को सुरक्षित रखने और भारत के समुद्री क्षेत्रों में नियमों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
  • भारतीय तटरक्षक बल (ICG) को 1 फरवरी, 1977 को भारत की संसद के तटरक्षक अधिनियम, 1978 द्वारा स्थापित किया गया था।
  • यह रक्षा मंत्रालय के तहत काम करता है।
  • भारतीय तटरक्षक बल ने 07 मार्च 1986 को भारत के समुद्री क्षेत्रों में समुद्री पर्यावरण की रक्षा के लिए जिम्मेदारियाँ संभाली।
  • ये जिम्मेदारियाँ जहाजरानी मंत्रालय से भारतीय तटरक्षक बल को  स्थानांतरित कर दी गईं थी।
  • तत्पश्चात तटरक्षक बल ने समुद्र में तेल रिसाव आपदा से निपटने के लिए एनओएसडीसीपी स्थापित किया, जिसे वर्ष 1993 में सचिवों की समिति द्वारा अनुमोदित किया गया था।
  • एनओएसडीसीपी तैयार करने के अलावा, तटरक्षक बल ने मुंबई, चेन्नई, पोर्ट ब्लेयर और वाडिनार में चार प्रदूषण प्रतिक्रिया केंद्र स्थापित किए हैं।
  • भारतीय जल में तेल रिसाव आपदाओं के लिए तेल रिसाव प्रतिक्रिया हेतु एक मजबूत राष्ट्रीय प्रणाली भारत के लिए महत्वपूर्ण तैयारी है।
  • भारतीय तटरक्षक बल भारतीय जल में तेल रिसाव से निपटने के लिए केंद्रीय समन्वय प्राधिकरण के रूप में कार्य करता है।

भारतीय तटरक्षक बल द्वारा आयोजित अभ्यास: 

  • राष्ट्रव्यापी प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास (NATPOLREX-VIII)  का आयोजन भारतीय तटरक्षक बल ने 19 से 20 अप्रैल 2022 तक गोवा के मोरमुगाओ बंदरगाह पर हुआ था।
  • इस राष्ट्रीय अभ्यास के आठवें संस्करण में 50 एजेंसियों के 85 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें 22 मित्रवत विदेशी देशों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 29 विदेशी पर्यवेक्षक,श्रीलंका तट रक्षक और बांग्लादेश के दो जहाज शामिल थे।

सागर कवच (तटीय सुरक्षा अभ्यास):

  • भारतीय तट रक्षक बल ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 21 से 23 नवंबर 2023 तक तीन दिवसीय तटीय सुरक्षा अभ्यास, सागर कवच का आयोजन किया।
  • सागर कवच’ एक द्विवार्षिक तटीय सुरक्षा अभ्यास है जिसमें भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और तटीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है।
  • भारत की लगभग 7500 किमी लंबी तटरेखा 9 राज्यों (गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल) तथा 4 केंद्र शासित राज्यों (दमन एवं दीव, लक्षद्वीप, पुद्दुचेरी और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह) से होकर गुज़रती है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. भारतीय तटरक्षक बल ने वाडिनार, गुजरात में  9वां राष्ट्रीय स्तरीय प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास (NATPOLREX-lX) 24 नवंबर से 25 नवंबर 2023 तक आयोजित किया।
  2. भारतीय तटरक्षक बल(ICG) को 1 फरवरी, 1977 को भारत की संसद के तटरक्षक अधिनियम, 1978 द्वारा स्थापित किया गया था।
  3. सागर कवच’ एक द्विवार्षिक तटीय सुरक्षा अभ्यास है जिसमें भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और तटीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: राष्ट्रीय स्तरीय प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास के प्रमुख विशेषताओं को रेखांकित कीजिए।

स्रोत:pib

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR