New
Civil Services Day Offer - Valid Till : 23rd April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 4th May 2026, 5:30PM Civil Services Day Offer - Valid Till : 23rd April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 4th May 2026, 5:30PM

आदि महोत्सव (Aadi Mahotsav)

प्रारंभिक परीक्षा – आदि महोत्सव (Aadi Mahotsav)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-1

चर्चा में क्यों

  • अर्जुन मुंडा ने 07 अक्टूबर 2023 को झारखंड के जमशेदपुर में ‘आदि महोत्सव’ का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु

  • आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 7 से 16 अक्टूबर 2023 तक जनजातीय कार्य मंत्रालय के भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (ट्राइफेड) द्वारा मेगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
  • ‘आदि महोत्सव’ जनजातीय कार्य मंत्रालय की एक वार्षिक पहल है जो जनजातीय उद्यमिता, शिल्प, संस्कृति, व्यंजन, वाणिज्य और सदियों पुरानी पारंपरिक कला की भावना का उत्सव मनाती है।
  • यह देश की जनजातियों की समृद्ध और विविध विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करती है।
  • 150 से अधिक स्टॉलों के साथ, इस कार्यक्रम में जनजातीय कला, हस्तशिल्प, प्राकृतिक उत्पाद और स्वादिष्ट व्यंजन शामिल होंगे।
  • यह महोत्सव विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) और वन धन केंद्र लाभार्थियों सहित लगभग 336 जनजातीय कारीगरों और कलाकारों की मेजबानी करेगा।
  • संगीत, कला, चित्रकला और व्यंजनों के अलावा आदि महोत्सव कारीगरों से मिलने, उनके जीवन जीने के तरीके के बारे में जानने और जनजातीय संस्कृति व परंपराओं की गहरी समझ हासिल करने का अवसर प्रदान करता है। 
    • चूंकि 2023 को 'अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष' के रूप में घोषित किया है, इसलिए आदि महोत्सव में देश भर के जनजातीय समुदायों द्वारा उगाए गए मिलेट्स का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

    भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास परिसंघ (TRIFED)

    • भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास परिसंघ (TRIFED) की स्थापना वर्ष 1987 में बहु-राज्य सहकारी समिति अधिनियम 1984 के तहत जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत एक राष्ट्रीय नोडल एजेंसी के रूप में की गई थी।
    • ट्राइफेड का  मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
      • इस संगठन का प्राथमिक उद्देश्य जनजातीय लोगों का सामाजिक-आर्थिक विकास सुनिश्चित करना,आर्थिक कल्याण को बढ़ावा देने, ज्ञान, उपकरण और सूचना के साथ जनजातीय लोगों के सशक्तीकरण एवं क्षमता निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना है।

      प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

      1. अर्जुन मुंडा ने  07 अक्टूबर 2023 को झारखंड के जमशेदपुर में ‘आदि महोत्सव’ का उद्घाटन किया।
      2. आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ एवं  भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ द्वारा मेगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

      3.भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास परिसंघ (TRIFED) की स्थापना वर्ष 1989  में की गई थी।

      उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

       (a) केवल एक   

      (b) केवल दो 

      (c) सभी तीन  

      (d) कोई भी नहीं 

      उत्तर: (a)

      मुख्य परीक्षा प्रश्न : ‘आदि महोत्सव’ क्या है ? आदि महोत्सव भारत के  जनजातीयों के सशक्तिकरण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। विवेचना कीजिए।

                                                                                                                                                                                                          स्रोत: पीआईबी

      « »
      • SUN
      • MON
      • TUE
      • WED
      • THU
      • FRI
      • SAT
      Have any Query?

      Our support team will be happy to assist you!

      OR