New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

आदुदाम आंध्र (Aadudam Andhra)

प्रारंभिक परीक्षा – आदुदाम आंध्र (Aadudam Andhra)

चर्चा में क्यों 

26 दिसंबर, 2023 को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने गुंटूर में खेल उत्सव ‘अदुदम आंध्र’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

Aadudam-Andhra

प्रमुख बिंदु 

  • आदुदाम आंध्र, आंध्र प्रदेश का सबसे बड़ा खेल टूर्नामेंट है।
  • इस दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट, बैडमिंटन और वॉलीबॉल भी खेला।

adudamandhra

  • आदुदाम आंध्र टूर्नामेंट में 1.22 करोड़ खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
  • इसमें क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन डबल्स जैसे कई गेम्स खेले जाएंगे।
  • यह टूर्नामेंट 26 दिसंबर से 10 फरवरी, 2024 तक 47 दिनों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
  • ‘आदुदाम आंध्र’ आंध्र प्रदेश में ग्राम/वार्ड सचिवालय स्तर से राज्य स्तर तक की पहली खेल प्रतियोगिता है।
  • आदुदाम आंध्र  में प्रतियोगिताएं ग्राम/वार्ड सचिवालय, मंडल, निर्वाचन क्षेत्र, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित की जा रही हैं।
  • आदुदाम आंध्र का लक्ष्य खेल के माध्यम से ग्रामीण स्तर से एक स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना एवं  राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय गौरव के लिए युवाओं की छिपी प्रतिभा को उजागर करना, निखारना तथा खेल भावना को बढ़ावा देना है।
  • इस मेगा स्पोर्ट्स इवेंट की कुल प्राइज मनी 12 करोड़ रुपए है।

प्रश्न: हाल ही में आदुदाम आंध्र खेल प्रतियोगिता किस राज्य में आयोजित किया जा रहा है?

(a) तेलंगाना

(b) कर्नाटक

(c) तमिलनाडु

(d) आंध्र प्रदेश

उत्तर: (d)

स्रोत:डेक्कन क्रॉनिकल

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR