New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

आईना पोर्टल (AAINA Portal)

प्रारंभिक परीक्षा – आईना पोर्टल(AAINA Portal)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

चर्चा में क्यों

आईना डैशबोर्ड फॉर सिटीज’ पोर्टल को आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने  (MoHUA) 13 नवंबर, 2023 को लांच किया।

MoHUA

प्रमुख बिंदु 

  • यह पोर्टल शहरी स्थानीय निकायों (Urban Local Bodies ULBs) को पांच क्षेत्रों में ऑडिटेड खातों और प्रदर्शन मेट्रिक्स सहित प्रमुख डेटा को स्वेच्छा से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
  • यह डैशबोर्ड शहरी स्थानीय निकायों द्वारा प्रस्तुत डेटा को पांच व्यापक स्तंभों जैसे राजनीतिक एवं प्रशासनिक संरचना,वित्त, योजना, नागरिक केन्द्रित शासन और बुनियादी सेवाओं के वितरण से जुड़े संकेतकों के आधार पर प्रस्तुत करेगा।
  • आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (Digital India Corporation,DIC) के माध्यम से डेटा जमा करने की प्रक्रिया के दौरान शहरी स्थानीय निकायों और राज्यों को सहायता प्रदान करेगा।

आईना पोर्टल(AAINA Portal) के उद्देश्य:

  • यह पोर्टल शहरों को यह देखने में मदद करता है कि वे अन्य शहरों की तुलना में कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं
  • संभावनाओं और सुधार के क्षेत्रों की ओर इशारा करके शहरी स्थानीय निकायों को प्रेरित करना।
  • सीखने के लिए अग्रणी शहरों के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करना। (providing opportunity to learn and engage with frontrunners)
  • यह डैशबोर्ड शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) को रैंक प्रदान नहीं करता है।
  • इसके बजाय यह समान स्थिति वाले शहरों की तुलना करने और उनके बीच सीखने को बढ़ावा देने के लिए एक उपकरण के रूप में कार्य करेगा ।

 शहरी स्थानीय निकाय (Urban Local Bodies)

  • शहरी स्थानीय निकाय भारत में 74वें संविधान संशोधन अधिनियम 1992 द्वारा मान्यता प्राप्त संवैधानिक निकाय हैं।
  • इस अधिनियम के द्वारा भारत के संविधान में एक नया भाग IX-A- 'नगर पंचायत' जोड़ा गया।
  • नए भाग में अनुच्छेद 243-P से 243 ZG तक प्रावधान शामिल हैं।
  • इस अधिनियम के द्वारा संविधान में एक बारहवीं अनुसूची भी जोड़ी गई।
  • इस अनुसूची के तहत शहरी स्थानीय निकाय को 18 कार्यात्मक विषय प्राप्त है।
  • जनसंख्या के आकार के आधार पर वर्गीकृत, शहरी स्थानीय निकाय में 'शहरी' क्षेत्रों के लिए नगर पंचायतें, छोटे शहरी क्षेत्रों के लिए नगर परिषदें और महानगरीय क्षेत्रों के लिए नगर निगम शामिल हैं।
  • इसका कार्यकाल पांच वर्ष (कार्यकाल पूरा होने के छह महीने के भीतर पुनः चुनाव निर्धारित है) होता है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. आईना डैशबोर्ड फॉर सिटीज’ पोर्टल को आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) द्वारा 10 नवंबर, 2023 को लांच किया गया।
  2. आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन के माध्यम से शहरी स्थानीय निकायों और राज्यों को सहायता प्रदान करेगा।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल 1   

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2  

(d)  न तो 1, न ही 2

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : आईना पोर्टल क्या है? आईना पोर्टल के प्रमुख उद्देश्यों का विवरण प्रस्तुत कीजिए।

स्रोत: पीआईबी

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR