New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

अब्देल फतह अल-सिसी (Abdel Fattah el-Sisi) 

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी

संदर्भ-

  • 18 दिसंबर, 2023 को अब्देल फतह अल-सिसी को 6 साल के तीसरे कार्यकाल के लिए मिस्र का राष्ट्रपति चुना गया है। चुनाव आयोग के अनुसार, चुनावों में उन्हें  89.6% मत प्राप्त हुए

abdel-fattah-el-sisi

मुख्य बिंदु-

  • उपविजेता रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी के हाज़ेम उमर को 4.5 प्रतिशत वोट मिले।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब्देल फतह अल-सिसी को बधाई दी।
  • अल-सिसी का तीसरा और अंतिम कार्यकाल  अप्रैल, 2024 से शुरू होगा।
  • अपने पूर्व के शासनकाल में अल-सिसी ने राष्ट्रपति के कार्यकाल को चार साल से बढ़ाकर छह साल कर दिया था।
  • उन्होंने राष्ट्रपति के लगातार कार्यकाल की सीमा को दो से बढ़ाकर तीन साल करने के लिए संविधान में संशोधन किया था।
  • श्री सिसी को  पहली बार वर्ष, 2014 में राष्ट्रपति चुना गया जब उन्होंने मोहम्मद मुर्सी को पराजित किया
  • वह वर्ष, 2018 में पुनः जीते। 
  • वर्ष, 2023 के चुनावों में जीत के साथ अब वह 2030 तक सत्ता में रहेंगे।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. हाल ही में हाज़ेम उमर ने तख्तापलट कर उन्हें राष्ट्रपति पद से हटा दिया।
  2. हाजेम उमर मिस्र के 15वें राष्ट्रपति हैं।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर- (d)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR