New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

त्वरित कॉर्पोरेट निकास प्रसंस्करण केंद्र (C-PACE)

प्रारंभिक परीक्षा - त्वरित कॉर्पोरेट निकास प्रसंस्करण केंद्र
मुख्य परीक्षा : सामान्य अध्ययन प्रश्नप्रत्र 2 - सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय

सन्दर्भ 

  • हाल ही में,  कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) द्वारा MCA रजिस्टर से कंपनियों की समस्‍या मुक्त फाइलिंग, समय पर और प्रक्रियाबद्ध तरीके से समापन के लि‍ए त्वरित कॉर्पोरेट निकास प्रसंस्करण केंद्र (C-PACE) की स्थापना की गयी। 

त्वरित कॉर्पोरेट निकास प्रसंस्करण केंद्र (C-PACE)

  • C-PACE की स्थापना MCA रजिस्टर से कंपनियों को हटाने की प्रक्रिया को केंद्रीकृत करने के लिए की गई है। 
  • अनुच्छेद 396 की उप-धारा (1) के अंतर्गत स्थापित C-PACE का संचालन आवेदनों के प्रसंस्करण और निपटान के कार्यात्मक अधिकार क्षेत्र का प्रयोग करने के उद्देश्यों हेतु कंपनी रजिस्ट्रार के माध्यम से कि‍या जाएगा।
  • C-PACE की स्थापना से रजिस्ट्री को न्‍यायसंगत बनाने के अलावा हितधारकों को अधिक सार्थक डेटा की उपलब्धता के साथ-साथ रजिस्ट्री पर अनावश्‍यक समस्‍या को कम करने में सहायता मिलेगी।
  • C-PACE से हितधारकों को समस्‍यामुक्‍त मुक्त फाइलिंग, समय पर और प्रक्रिया-बद्ध तरीके से रजिस्टर से उनकी कंपनी के नाम हटाने का भी लाभ मिलेगा। 
    • इसके मध्यम से कंपनियों को बंद करने में लगने वाला समय दो वर्षों से कम होकर छह महीने रह जाएगा।
  • C-PACE की स्थापना कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा हाल ही में कारोबार करने में आसानी और कंपनियों के लिए कारोबार से आसानी से बाहर आने की दिशा में किए गए कई उपायों का हिस्सा है।
  • यह कॉर्पोरेट मामलों के महानिदेशक (DGCoA) की देखरेख में कार्य करेगा।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR