एजीएम-88 हार्म मिसाइल 

चर्चा में क्यों 

संयुक्त राज्य अमेरिका ने यूक्रेन को ‘एजीएम-88 हार्म’ (AGM-88 HARM) नामक मिसाइलों की आपूर्ति की है, जिन्हें यूक्रेनी वायु सेना के कुछ लड़ाकू विमानों से दागा जा सकता है।  

प्रमुख बिंदु 

  • ‘एजीएम-88 हार्म’ हवा से सतह पर मार करने वाली एक उच्च-गति की विकिरण रोधी मिसाइल (High-Speed Anti-Radiation Missile : HARM) है। 
  • यह एक सामरिक हथियार है जिसमें शत्रु रडार स्टेशनों द्वारा उत्सर्जित विकिरण का पता लगाने और उसमें प्रवेश करने की क्षमता है।  
  • इस मिसाइल की लंबाई 14 मीटर किंतु व्यास केवल 10 इंच और वजन लगभग 360 किलोग्राम है। इसकी मारक क्षमता 100 किमी से अधिक है। 
  • इसका युद्धशीर्ष (Warhead) विखंडन प्रकार (Fragmentation Type) का है जो रडार लक्ष्यों के लिये अनुकूलित है। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.