New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

आगरा का विकेन्द्रीकृत कचरा प्रसंस्करण प्रणाली (Agra’s decentralised garbage processing System)

प्रारंभिक परीक्षा- आगरा का विकेन्द्रीकृत कचरा प्रसंस्करण प्रणाली
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

चर्चा में क्यों :

आगरा में थोक अपशिष्ट जनरेटर (bulk waste generators) से जैविक कचरे के  प्रबंधन के लिए विकेन्द्रीकृत कचरा प्रसंस्करण संयंत्र शुरू किया गया है।

प्रमुख बिंदु :

  • यहाँ  सब्जी बाजारों और मंदिरों से निकलने वाले कचरे का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जाता  है।
  • इसके लिए तीन इकाईयाँ, जिनमें एक सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर है, जैविक कचरे को खाद में संसाधित करती हैं।
  • उत्पादित खाद का उपयोग शहर के पार्कों में किया जाता है और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेचा जाता है।
  • ये संयंत्र आगरा में सर्वोत्तम प्रथाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं और परिवहन लागत को कम करते हुए बायोडिग्रेडेबल कचरे को कुशलतापूर्वक प्रबंधित करने के लिए शहर में विस्तारित किया जा रहा है।

कंपोस्टिंग कैसे किया जाता है?

garbage-processing-system

  • सबसे पहले बाजारों से सब्जियों और फलों के अवशेषों के साथ-साथ मंदिरों के फूलों के कचरे को एकत्र किया जाता है।
  • इस पूरी प्रक्रिया में केवल 15 दिन लगते हैं और एक खाद उत्पाद प्राप्त होता है जो फीडस्टॉक की कुल मात्रा का 10-12 प्रतिशत होता है।
  • इस  उदाहरण का उपयोग शहरी क्षेत्रों के अपशिष्ट प्रबंधन एवं शासन में किया जा सकता है।

प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. आगरा में थोक अपशिष्ट जनरेटर (bulk waste generators) से जैविक कचरा प्रसंस्करण संयंत्र शुरू किया गया है।
  2. इस कचरा प्रसंस्करण संयंत्र से केवल 15 दिन में ही खाद उत्पाद प्राप्त होता है, जो फीडस्टॉक की कुल मात्रा का 10-12 प्रतिशत होता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल 1  

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1 ना ही 2 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: जैविक कचरे से क्या अभिप्राय है? इसके निस्तारण के  प्रमुख उपायों  पर चर्चा कीजिए। 

स्रोत: डाउन टू अर्थ 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X