New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

कृषि 24/7 

प्रारम्भिक परीक्षा – कृषि 24/7
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ

  • कृषि और किसान कल्याण विभाग (डीए एंड एफडब्ल्यू) ने वाधवानी इंस्टीट्यूट फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (वाधवानी एआई) के सहयोग से कृषि 24/7 विकसित किया है।

agriculture

प्रमुख बिंदु 

  • यह कृषि समाचार निगरानी और विश्लेषण करने के लिए Google.org के द्वारा संचालित पहला एआई समाधान है। 

विशेषता 

  • कृषि 24/7, कृषि और किसान कल्याण विभाग (डीए एंड एफडब्ल्यू) को प्रासंगिक समाचारों की पहचान करने, समय पर अलर्ट उत्पन्न करने और किसानों के हितों की रक्षा के लिए त्वरित कार्रवाई करने और बेहतर निर्णय लेने के माध्यम से स्थायी कृषि विकास को बढ़ावा देने में सहायता करेगा।

महत्त्व

  • यह AI किसानों को समय पर निर्णय लेने में सहायता प्रदान करेगा तथा कृषि से संबंधित समाचार लेखों की पहचान करेगा और कृषि में प्रबंधन करने के लिए एक कुशल तंत्र की आवश्यकता को संबोधित करेगा। 
  • यह AI कई भाषाओं में समाचार लेखों को स्कैन करता है और उनका अंग्रेजी में अनुवाद करता है। 
  • यह समाचार लेखों से आवश्यक जानकारी जैसे - शीर्षक, फसल का नाम, घटना का प्रकार, तिथि, स्थान, गंभीरता, सारांश और स्रोत लिंक निकालता है। 

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI): 

  • यह एक कंप्यूटर द्वारा नियंत्रित रोबोट है जो मनुष्य की तरह इंटेलिजेंस तरीके से सोचने और कार्य करने की क्षमता रखता है।
  • वर्तमान में इसका उपयोग आज प्रत्येक क्षेत्र जैसे-शिक्षा से लेकर कृषि तक किया  जा रहा है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- कृषि 24/7 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

  1. इसे कृषि और किसान कल्याण विभाग ने वाधवानी इंस्टीट्यूट फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सहयोग से विकसित किया है।
  2. यह Google.org के द्वारा संचालित पहला एआई समाधान है।
  3. यह कृषि से संबंधित समाचारों की पहचान करने और बेहतर निर्णय लेने में सहायक है।  

उपर्युक्त में से कितने सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर : (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- कृषि 24/7 क्या है?  कृषि के संबंध इसके महत्त्व की विवेचना कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X