New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

कृषि उपकर  (Agriculture cess)

प्रारंभिक परीक्षा - कृषि उपकर (Agriculture cess)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों

भारत सरकार ने 1 सितंबर 2023  से एलपीजी, तरलीकृत प्रोपेन और ब्यूटेन के आयात पर 15 प्रतिशत कृषि उपकर हटा दिया है।

प्रमुख बिंदु :

  • वित्त मंत्रालय ने एलपीजी, तरलीकृत प्रोपेन और ब्यूटेन के आयात से कृषि अवसंरचना विकास उपकर (AIDC) से पूरी तरह छूट दी है।
  • कृषि उपकर को कृषि बुनियादी ढांचा और विकास उपकर (AIDC) भी कहा जाता है।
  • कृषि उपकर को जुलाई 2023 में एलपीजी, तरलीकृत प्रोपेन और ब्यूटेन के आयात पर 15 प्रतिशत लगाया गया था ।
  • इस उपकर को क्रूड पाम ऑयल पर भी लगाया जाता है।

उपकर क्या है? (What is Cess)

उपकर एक प्रकार का विशेष प्रयोजन कर है जो मूल कर दरों के ऊपर लगाया जाता है।

एआईडीसी (Agriculture infrastructure and development cess) क्या है?

  • AIDC को  वर्ष 2021 के  बजट में पेश किया गया था।
  • AIDC का उद्देश्य कृषि के बुनियादी ढांचे के विकास पर खर्च के  लिए धन जुटाना है।

प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. कृषि उपकर को कृषि बुनियादी ढांचा और विकास उपकर (AIDC) भी कहा जाता है।
  2. कृषि उपकर को पहली बार वर्ष 2021 के बजट में पेश किया गया था। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1 ना ही 2 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: कृषि उपकर से क्या अभिप्राय है? यह कृषि  अवसंरचना के विकास में कहाँ तक सहायक होगा। टिप्पणी कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X