New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

एल्डाब्रा रेल (Aldabra rail)

प्रारम्भिक परीक्षा – एल्डाब्रा रेल (Aldabra rail)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3 (जैव-विविधता, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी)

चर्चा में क्यों 

  • एल्डाब्रा रेल पक्षी 1,30,000 साल पहले विलुप्त हो गई थी, लेकिन पुनरावृत्त विकास के माध्यम से फिर से प्रकट हो गई है।

Aldabra-rail

प्रमुख बिंदु :-

  • पोर्ट्समाउथ विश्वविद्यालय और यूके के प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय द्वारा एल्डाब्रा रेल पक्षी के जीवाश्म का अध्ययन किया गया। 
  • इस अध्ययन को लिनियन सोसाइटी के जूलॉजिकल जर्नल में वर्ष 2019 प्रकाशित किया गया था। 
  • अध्ययन के अनुसार, हजारों वर्षों पहले रेल नामक पक्षी की प्रजाति एल्डाब्रा नामक द्वीप पर पायी जाती थी। 

एल्डाब्रा रेल:-

aldabra-rail-bird

  • इस पक्षी का वैज्ञानिक नाम ड्रायोलिम्नास कुविएरी एल्डाब्रानस है।
  • यह दक्षिण अफ्रीका के मेडागास्कर  द्वीप की मूल प्रजाति है। 
  • यह व्हाइट-थ्रोटेड रेल (ड्रायोलिम्नास कुविएरी) की एक उप-प्रजाति है।
  • यह हिंद महासागर में पाया जाने वाला एकमात्र उड़ नहीं सकने वाला  पक्षी है।
  • यह मुर्गे के आकार का होता है। 
  • इसकी पीठ भूरे रंग की, सिर लाल तथा गला सफेद है। 
  • यह पक्षी अपने अंडे ज़मीन पर देते हैं। 

पुनरावृत्तीय विकास:-

  • इसका अर्थ यह है कि एक ही पूर्वज से लेकिन अलग-अलग समय में समान या समानांतर संरचनाओं का बार-बार विकसित होना ।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित पक्षियों पर विचार कीजिए: 

  1. गोल्डन फिजेंट 
  2. एल्डाब्रा रेल 
  3. शुतुरमुर्ग

उपर्युक्त में से कितने पक्षी हैं, जो हजारों साल पहले विलुप्त हो गए थे, लेकिन पुनरावृत्त विकास के माध्यम से फिर से प्रकट हो गए हैं? 

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर - (a)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR