New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

आलोक शर्मा नए एसपीजी प्रमुख नियुक्त (Alok Sharma appointed new SPG chief)

प्रारंभिक परीक्षा – एसपीजी
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3    

चर्चा में क्यों

आईपीएस अधिकारी आलोक शर्मा को नया स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) का  प्रमुख 17 नवंबर 2023 को नियुक्त किया गया।

Alok-Sharma

प्रमुख बिंदु 

  • वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक शर्मा  को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार विशिष्ट सुरक्षा इकाई, विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी,SPG)) का निदेशक नियुक्त किया गया।
  • 1991 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी आलोक शर्मा वर्तमान में एसपीजी में अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं।
  •  कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कार्यभार संभालने की तारीख से अगले आदेश तक एसपीजी(SPG)  निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
  •  छह सितंबर 2023 को एसपीजी प्रमुख अरुण कुमार सिन्हा के निधन के बाद  से ही यह पद रिक्त था।

विशेष सुरक्षा दल (Special Protection Group )

  • विशेष सुरक्षा दल संघ की एक विशेष सुरक्षा बल है। एसपीजी(SPG) प्रधानमंत्री को निकटतम सशस्त्र सुरक्षा कवर प्रदान करती है।
  • यह महज भारत के प्रधानमंत्री और उनके साथ आधिकारिक आवास पर रहने वाले उनके परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराती है।
  • पहले यह पूर्व प्रधानमंत्रियों को भी सुरक्षा मुहैया कराती थी, लेकिन अब उन्हें जेड प्लस सुरक्षा कवर दिया जाता है।
  • यह विशिष्ट बल सीधे केंद्र सरकार के मंत्रिमण्डलीय सचिवालय के अधीन है और आसूचना ब्यूरो(आईबी) के अंतर्गत एक विभाग के रूप में कार्य करती है।
  • एसपीजी, देश की सबसे पेशेवर एवं आधुनिकतम सुरक्षा बालों में से एक है।
  • सनद रहे कि एसपीजी (SPG) का गठन 2 जून, 1988 को संसद में एक अधिनियम लाकर किया गया था।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. आईपीएस अधिकारी आलोक शर्मा को नया स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) का  प्रमुख 17 नवंबर 2023 को नियुक्त किया गया।
  2.  एसपीजी का गठन 1988 को संसद में एक अधिनियम द्वारा किया गया था।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल 1   

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2  

(d)  न तो 1, न ही 2

उत्तर: (c)

स्रोत: the  hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR