New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

वैकल्पिक परिचालन आधार (Alternative Operating Base: AOB)

चर्चा में क्यों?

हाल ही में, आंध्र प्रदेश सरकार ने औपचारिक रूप से भारतीय नौसेना के वैकल्पिक परिचालन आधार (AOB) की स्थापना के लिये विशाखापत्तनम ज़िले के नक्कापल्ली में 27 किलोमीटर लम्बी समुद्री तट रेखा देने पर सहमति व्यक्त की है।

प्रमुख बिंदु

  • भारतीय नौसेना ने ए.ओ.बी. की स्थापना को सुविधाजनक बनाने के लिये प्रस्तावित रामबिली बंदरगाह की सीमा के रूप में 97 किमी. क्षेत्र के लिये अधिसूचना की मांग की थी।
  • ए.ओ.बी. को नौसेना के लिये बनाए जाने वाले परमाणु शक्ति सम्पन्न बैलिस्टिक मिसाइल पोतों और पनडुब्बियों के बेड़े को सहयोग देने के लिये डिज़ाइन किया गया है।
  • राज्य सरकार द्वारा रामायणपट्टनम, मछलीपट्टनम और भवनापाडु में तीन बंदरगाहों के साथ ए.ओ.बी. को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

पनडुब्बी पेन (Submarine Pens)

  • इसके अलावा ए.ओ.बी. में नौसेना द्वारा पनडुब्बी पेन स्थापित करने की योजना बनाई गई है। उल्लेखनीय है कि पनडुब्बी पेन एक प्रकार का बंकर है, जो पनडुब्बियों को जासूसी उपग्रहों और हवाई हमलों से बचाने में मदद करता है।
  • पनडुब्बी पेन (जर्मन में यू-बूट-बंकर) सबमरीन बेस का ही एक प्रकार है। यह शब्द आमतौर पर द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी और उसके कब्ज़े वाले देशों में निर्मित पनडुब्बी के ठिकानों के लिये प्रयुक्त किया गया था।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR