New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

अंबेडकर सर्किट

चर्चा में क्यों

हाल ही में, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अंबेडकर सर्किट को कवर करने के लिये एक विशेष पर्यटक ट्रेन की घोषणा की। इसकी घोषणा राज्य पर्यटन मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में की गई। 

प्रमुख बिंदु

  • वर्ष 2016 में प्रस्तावित अम्बेडकर सर्किट में निम्नलिखित स्थलों को शामिल किया गया हैं :
    • मध्य प्रदेश का महू (इंदौर)- डॉ. अंबेडकर का जन्मस्थान।
    • महाराष्ट्र का नागपुर- जहाँ डॉ. अंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपनाया था।
    • दिल्ली- उनके जीवन के अंतिम वर्षों के दौरान का निवास स्थान।
    • दादर (महाराष्ट्र)- उनके पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार का स्थान।
  • विदित है कि पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के तहत कई विषयगत सर्किट्स (जैसे- रामायण और बौद्ध सर्किट) की पहचान की गई है। साथ ही, जून माह में रामायण सर्किट पर एक विशेष ट्रेन चलाई गई, जिसमें अयोध्या और नेपाल स्थित जनकपुर सहित भगवान राम के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थानों को शामिल किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि पर्यटन सर्किट को बढ़ावा देने के लिये 3,000 विशेष रेलवे कोच आरक्षित किये गए हैं।

राज्य पर्यटन मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन

  • देश में पर्यटन के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिये पर्यटन मंत्रालय द्वारा इस सम्मेलन का आयोजन 18-20 सितंबर तक हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में किया गया।
  • विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यटन मंत्रियों के इस राष्ट्रीय सम्मेलन में पर्यटन के बुनियादी ढाँचे के विकास और टिकाऊ पर्यटन पर ध्यान दिया गया।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR