New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

अमेरिका का मुद्रास्फीति न्यूनीकरण अधिनियम

प्रारंभिक परीक्षा के लिए - मुद्रास्फीति न्यूनीकरण अधिनियम
मुख्य परीक्षा के लिए, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र:2 - भारत के हितों पर विकसित तथा विकासशील देशों की नीतियों का प्रभाव

संदर्भ 

  • हाल ही में अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने अमेरिका के मुद्रास्फीति न्यूनीकरण अधिनियम को यूरोपीय कंपनियों के प्रति आक्रामक बताया।
  • यूरोपीय संघ के अनुसार, मुद्रास्फीति न्यूनीकरण अधिनियम (IRA) में प्रदान की जाने वाली स्वच्छ ऊर्जा सब्सिडी, अमेरिकी कंपनियों को व्यापार में अनुचित लाभ पहुंचाती है।

महत्वपूर्ण प्रावधान

  • यह अधिनियम अमेरिका को स्वच्छ ऊर्जा में अग्रणी बनाने के उद्देश्य से किए गए सबसे बड़े अमेरिकी निवेश को चिन्हित करता है।
    • इसमें स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन के लिए 369 अरब डॉलर के पैकेज शामिल हैं।
  • मुद्रास्फीति को संबोधित करने के लिए IRA द्वारा जलवायु, स्वास्थ्य देखभाल और कर प्रावधानों पर विशेष ध्यान दिया गया है।
  • यह अधिनियम, वंचित, कम आय वाले समुदायों और जनजातीय समुदायों के लिए, शून्य-उत्सर्जन प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाने के लिए धन प्रदान करता है। 
  • यह अधिनियम बड़ी और लाभदायक कंपनियों पर कर लगाता है ताकि वे प्रति वर्ष 40,000 डॉलर से कम आय वाले परिवारों पर कोई कर लगाए बिना अपने उचित हिस्से का भुगतान कर सकें। 
  • इसके अंतर्गत, तेल और गैस ड्रिलिंग से मीथेन के रिसाव पर शुल्क भी लगाता है।
  • इस अधिनियम के अंतर्गत, इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और उनके विनिर्माण के लिए घरेलू आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित बनाने के लिए EV के लिए संघीय कर प्रोत्साहन नीति में बदलाव किया गया है।
  • यह अधिनियम, स्वच्छ प्रौद्योगिकी विनिर्माण सुविधाओं के निर्माण के लिए 10 अरब डॉलर का निवेश कर क्रेडिट प्रदान करता है।

उद्देश्य

  • पेरिस समझौते में सहमत जलवायु लक्ष्य, वैश्विक तापमान को 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे सीमित करने की दिशा में प्रयास करना।
  • स्वास्थ्य देखभाल लागत को कम करना।
  • ताप पंपों और महत्वपूर्ण खनिजों के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देना।
  • जीवाश्म ईंधन में अधिक निवेश (कर वृद्धि) करना।
  • स्वच्छ ऊर्जा उद्योग के लिए सामग्री और घटकों के लिए चीन पर अमेरिकी निर्भरता को कम करना।
  • 2030 तक 2005 के स्तर से, उत्सर्जन में लगभग 50-52% कटौती करना।
  • 2030 तक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को 31 से 44% तक कम करना। 

Emissions

यूरोपीय संघ की चिंताएं

  • यह अधिनियम, उन अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए कर क्रेडिट सुनिश्चित करता है जो घरेलू रूप से निर्मित बैटरी वाले इलेक्ट्रिक वाहन खरीदते हैं, इससे यूरोपीय संघ, के वाहन निर्माताओं को नुकसान पहुंचेगा। 
  • यूरोपीय संघ को आशंका है, कि अमेरिका और फ्रीट्रेड पार्टनर देशों में इलेक्ट्रिक वाहनों और अन्य ग्रीन उत्पाद निर्माताओं को IRA कर क्रेडिट और सब्सिडी यूरोपीय कंपनियों को नुकसान पहुँचा सकती है और इन कंपनियों को अपनी आपूर्ति श्रृंखलाओं के महत्वपूर्ण हिस्सों को अमेरिका में स्थानांतरित करने के लिए मजबूर कर सकती है।

आगे की राह

  • यह अधिनियम वैश्विक जलवायु कार्रवाई के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है, क्योंकि अमेरिका विश्व स्तर पर ग्रीनहाउस गैसों के सबसे बड़े उत्सर्जकों में से एक है।  
  • यह अधिनियम जलवायु संकट को संबोधित करने के लिए अन्य बड़े उत्सर्जकों के लिए जलवायु कार्रवाई कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए एक बेंचमार्क के रूप में कार्य कर सकता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR