New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

अमूर फाल्कन

(प्रारंभिक परीक्षा के लिए –  अमूर फाल्कन, दोयांग झील, तोखू एमोंग बर्ड काउंट)

चर्चा में क्यों 

  • नागालैंड द्वारा चार दिवसीय तोखू एमोंग बर्ड काउंट (टीईबीसी) का आयोजन किया जा रहा है। 
    • यह नागालैंड राज्य में पक्षियों की सूची के लिए एक दस्तावेजीकरण कार्यक्रम है। 
  • अमूर फाल्कन नागालैंड में पाया जाने वाला एक प्रमुख प्रवासी पक्षी है।

अमूर फाल्कन

  • अमूर फाल्कन, बाज़ परिवार का एक छोटा शिकारी पक्षी है।
  • वैज्ञानिक रूप से इन्हे फाल्को एम्यूरेंसिस कहा जाता है।
  • इसका नाम रूस और चीन की सीमा पर वहने वाली अमूर नदी से मिलता है। 
  • अमूर फाल्कन विश्व में सर्वाधिक लंबी यात्रा करने वाले शिकारी पक्षी है।
  • ये उत्तरी चीन और साइबेरिया में प्रजनन करते हैं, तथा वहाँ सर्दी का मौसम आने पर भारत और अरब सागर तथा हिंद महासागरीय क्षेत्रों से गुजरते हुये दक्षिणी अफ्रीका तक की यात्रा तय करते है।
  • अपने वार्षिक प्रवास के दौरान, ये अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर तथा नागालैंड की दोयांग झील में ठहरते है। 
    • नागालैंड को फाल्कन कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड भी कहा जाता है।
  • प्रवास के दौरान अवैध शिकार, कृषि पद्धतियों में बदलाव और भूमि सुधार से आवास के नुकसान की संभावना, इनके समक्ष प्रमुख संकट हैं।

संरक्षण स्थिति

  • इन्हे इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) की रेड लिस्ट में लीस्ट कन्सर्न के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। 
  • यह वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची IV के तहत संरक्षित है।
  • अमूर फाल्कन को प्रवासी प्रजातियों पर अभिसमय (Convention on Migratory Species: CMS) के तहत भी संरक्षण प्रदान किया गया है।
  • यह CITES ( The Convention of International Trade in Endangered Species of Wild Fauna and Flora) के परिशिष्ट II में भी सूचीबद्ध है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR