New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

फ़रिश्ते दिल्ली के

चर्चा में क्यों-

  • दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने 27 अक्टूबर,2023 को कुछ अधिकारियों पर दिल्ली सरकार द्वारा वर्ष,2018 में लॉन्च की गई 'फरिश्ते योजना' (Farishte Scheme) को बंद करने का आरोप लगाया।

farishte-scheme

योजना की मुख्य बातें-

  • यह योजना दिल्ली सरकार द्वारा वर्ष,2018 में लॉन्च की गई।
  • लोग दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों की मदद के लिए बिना किसी  चिंता  के आगे आए  और उन्हें समय रहते किसी नजदीकी अस्पताल में पहुंचाएं जिससे उनकी जान बचाई जा सके। 
  • दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति का इलाज अस्पताल द्वारा मुफ्त में  किया जाएगा, जिसका पूरा खर्च सरकार उठाएगी।
  • अगर कोई व्यक्ति किसी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाता है तो उन्हें प्रोत्साहन के लिए ₹2000 दिए जाएंगे जो कि सरकार की तरफ से दिये जायेंगे।
  • योजना के अंतर्गत जो भी व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की मदद करता है, उसे प्रोत्साहन राशि के साथ-साथ प्रोत्साहन सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
  • ऐसी स्थिति में सामान्यतः मददकर्ता व्यक्ति पर भी पुलिस द्वारा कुछ कार्यवाही की जाती है लेकिन सरकार  ने निर्देश दिया है कि किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की जाए ताकि वे मदद करने से कतराये नहीं।
  • जब दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति  स्वस्थ हो जाता है, तब उसे पहचान पत्र देना होगा जिसके अंतर्गत वह वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट दे सकता है, परंतु अगर व्यक्ति की कंडीशन खराब है तो उस स्थिति में उसके परिवार के  सदस्य इस कार्रवाई को पूरा कर सकते हैं। यह दस्तावेज अस्पताल के एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में जमा कराना होगा।
  • जिस व्यक्ति ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की सहायता की है, उसे भी प्रमाण पत्र अस्पताल के एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में जमा कराना होगा ताकि उसकी पहचान कर उन्हें पुरस्कृत किया जा सके।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- ‘फ़रिश्ते दिल्ली के’ योजना के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. दिल्ली सरकार ने इसकी शुरुआत वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए किया है।
  2. वृक्ष लगाने वाले व्यक्ति को प्रोत्साहन के रूप में नकद राशि दी जाती है।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों 

(d) न तो 1 और न ही 2

 उत्तर- (d)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR