New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

अंकोरवाट :दुनिया का आठवां आश्चर्य (AngkorWat: 8th Wonder of The World)

प्रारंभिक परीक्षा – अंकोरवाट (AngkorWat)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-1

संदर्भ 

कंबोडिया में स्थित अंकोरवाट इटली के पोम्पेई को पीछे छोड़कर दुनिया का आठवां आश्चर्य बन गया।

AngkoWat

प्रमुख बिंदु 

  • दक्षिण एशियाई देश कंबोडिया (Cambodia) में स्थित अंकोरवाट (AngkoWat) को दुनिया के 8वें आश्चर्य के रूप में नामित किया गया है।
  • इसे दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक संरचना होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) भी प्राप्त है।
  • अंकोरवाट दुनिया में सबसे अधिक देखे जाने वाले आकर्षणों में से एक है।

अंकोरवाट (AngkorWat)

  • अंकोरवाट जो यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर स्थल (World Heritage Site) है।
  • इसे मूल रूप से भगवान विष्णु को समर्पित एक हिंदू मंदिर के रूप में स्थापित किया गया था। हालाँकि, समय के साथ यह एक बौद्ध मंदिर में बदल गया।
  • अंकोरवाट का निर्माण 12वीं शताब्दी में राजा सूर्यवर्मन द्वितीय(1113 – 1150 ई.) द्वारा किया गया था।
  • इसका नाम खमेर भाषा में ‘मंदिर शहर (Temple City)’ के रूप में वर्णित है।
  • कंबोडिया में स्थित धार्मिक स्थल आठ भुजाओं वाले भगवान विष्णु की प्रतिमा के रूप में प्रसिद्ध है।
  • अंकोरवाट लगभग 500 एकड़ के क्षेत्र में फैला है, जिसके बाहरी दीवारों के चारों ओर एक विशाल खाई है।
  • हिंदू धर्म से बौद्ध धर्म में परिवर्तन मंदिर की दीवारों पर सजी जटिल नक्काशी में स्पष्ट है, जिसमें हिंदू और बौद्ध पौराणिक कथाओं के दृश्य दर्शाए गए हैं।

वास्तुशिल्प 

  • केंद्रीय मंदिर परिसर में पांच कमल के आकार के टावर हैं जो माउंट मेरु का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • माउंट मेरु हिंदू और बौद्ध मान्यताओं के अनुसार देवताओं का निवास है।
  • अंकोरवाट की दीवारों पर सजी जटिल नक्काशी प्राचीन दृश्य विश्वकोश की तरह हैं, जो हिंदू महाकाव्यों, ऐतिहासिक घटनाओं और खमेर लोगों के दैनिक जीवन के दृश्यों को दर्शाती हैं।
  •  इन नक्काशी से कारीगरों के कौशल और शिल्प कौशल के ज्ञान का पता चलता है।

न्यू 7 वंडर्स फाउंडेशन (New 7 Wonders Foundation)

  • न्यू 7 वंडर्स फाउंडेशन 2001 में स्थापित एक निजी संगठन है।
  • यह दुनिया भर में स्मारक संरक्षण और पुनर्निर्माण से संबंधित कार्यों में निवेश करने के लिए समर्पित है।
  • सात अजूबों का चयन न्यू 7 वंडर्स फाउंडेशन की वेबसाइट पर की गई वैश्विक वोटिंग के आधार पर किया जाता है।

संसार के सात आश्चर्य

Wonders

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. कंबोडिया में स्थित अंगकोरवाट इटली के पोम्पेई को पीछे छोड़कर दुनिया का आठवां आश्चर्य बन गया।
  2. अंगकोरवाट का निर्माण 14वीं शताब्दी में राजा सूर्यवर्मन द्वितीय द्वारा किया गया था।
  3. कंबोडिया में स्थित अंगकोरवाट आठ भुजाओं वाले भगवान विष्णु की प्रतिमा के रूप में प्रसिद्ध है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (b)

स्रोत:Times of india

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR