New
Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM Navratri offer UPTO 75% + 10% Off | Valid till 26th March GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 17th March 2026 Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM Navratri offer UPTO 75% + 10% Off | Valid till 26th March GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 17th March 2026

पशुपालन सांख्यिकी रिपोर्ट,22-2023

पशुपालन सांख्यिकी रिपोर्ट,22-2023 प्रारम्भिक परीक्षा – पशुपालन सांख्यिकी रिपोर्ट,22-2023
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1

चर्चा में क्यों 

  • केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के द्वारा राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 26 नवंबर 2023 को पशुपालन सांख्यिकी,2023 जारी किया गया है।

Animal-Husbandry-Statistics-Report

प्रमुख बिंदु 

  • केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के द्वारा देश में दूध, अंडा, मांस और ऊन के उत्पादन का अनुमान सालाना एकीकृत नमूना सर्वेक्षण (आईएसएस) के परिणामों के आधार पर लगाया जाता है, जो देश भर में तीन मौसमों गर्मी (मार्च-जून), बरसात (जुलाई-अक्टूबर) और सर्दी (नवंबर-फरवरी) में आयोजित किया जाता है। 

दूध उत्पादन:

  • भारत में वर्ष 2022-23 में कुल दूध उत्पादन 230.58 मिलियन टन अनुमानित है , जिसमें पिछले 5 वर्षों में 22.81% की वृद्धि दर्ज की गई है, जो 2018-19 में 187.75 मिलियन टन थी। 
  • वर्ष 2022-23 के दौरान सबसे अधिक दूध उत्पादक राज्य - उत्तर प्रदेश (15.72%), इसके पश्चात् राजस्थान (14.44%), मध्य प्रदेश (8.73%), गुजरात (7.49%) और आंध्र प्रदेश (6.70%)हैं
  • वार्षिक वृद्धि दर (AGR) - पिछले वर्ष की तुलना में सबसे अधिक वार्षिक वृद्धि दर (AGR) कर्नाटक (8.76%) में दर्ज किया गया है, इसके पश्चात पश्चिम बंगाल (8.65%) और उत्तर प्रदेश (6.99%) का स्थान रहा है।

अंडा उत्पादन:

  • भारत में वर्ष 2022-23 में कुल अंडा उत्पादन 138.38 बिलियन अनुमानित है। 
  • वर्ष 2018-19 के दौरान 103.80 बिलियन संख्याओं के अनुमान की तुलना में 2022-23 के दौरान पिछले 5 वर्षों में 33.31% की वृद्धि दर्ज की गई है। 
  • सर्वाधिक अंडा उत्पादक राज्य – भारत में अंडा उत्पादन में प्रथम स्थान आंध्र प्रदेश (20.13%) का है, इसके पश्चात् तमिलनाडु (15.58%), तेलंगाना (12.77%), पश्चिम बंगाल (9.94%) और कर्नाटक (6.51%) का स्थान है। 
  • वार्षिक वृद्धि दर (AGR) - अंडा उत्पादन में सबसे अधिक वृद्धि दर वाला राज्य पश्चिम बंगाल (20.10%),इसके पश्चात् सिक्किम (18.93%) और उत्तर प्रदेश (12.80%) का स्थान है।

मांस उत्पादन: 

  • भारत में वर्ष 2022-23 में कुल मांस उत्पादन 9.77 मिलियन टन अनुमानित है, जिसमें 2018-19 में 8.11 मिलियन टन के अनुमान की तुलना में पिछले 5 वर्षों में 20.39% की वृद्धि दर्ज की गई है। 
  • वर्ष 2021-22 की तुलना में वर्ष 2022-23 में 5.13% की वृद्धि हुई । 
  • सर्वाधिक मांस उत्पादक राज्य –भारत में मांस उत्पादन में प्रथम स्थान उत्तर प्रदेश  (12.20%) का है, इसके पश्चात् पश्चिम बंगाल (11.93%), महाराष्ट्र (11.50%), आंध्र प्रदेश (11.20%) और तेलंगाना (11.06%) का है। 
  • वार्षिक वृद्धि दर (AGR) – भारत में मांस उत्पादन में सर्वाधिक वार्षिक वृद्धि दर (AGR) वाला राज्य सिक्किम (63.08%) है, इसके पश्चात् मेघालय (38.34%) और गोवा (22.98%) है।

ऊन उत्पादन:

  • वर्ष 2022-23 के दौरान भारत में कुल ऊन उत्पादन 33.61 मिलियन किलोग्राम अनुमानित है, जिसमें 2018-19 के दौरान 40.42 मिलियन किलोग्राम के अनुमान की तुलना में पिछले 5 वर्षों में 16.84% की नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है।
  • वर्ष 2021-22 की तुलना में वर्ष 2022-23 में उत्पादन 2.12% बढ़ गया है। 
  • ऊन उत्पादक राज्य - ऊन उत्पादन में प्रथम स्थान राजस्थान (47.98%) का है, इसके पश्चात् जम्मू-कश्मीर (22.55%), गुजरात (6.01%), महाराष्ट्र (4.73%) और हिमाचल प्रदेश (4.27%) का है। 
  • वार्षिक वृद्धि दर (AGR) - ऊन उत्पादन में सर्वाधिक वार्षिक वृद्धि दर (AGR) वाला राज्य अरुणाचल प्रदेश (35.75%) है, इसके पश्चात् राजस्थान (6.06%) और झारखंड (2.36%) हैं।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- वर्ष 2022-23 में कुल दूध उत्पादन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

  1. भारत में वर्ष 2022-23 में कुल दूध उत्पादन में, पिछले 5 वर्षों में 22.81% की वृद्धि दर्ज की गई है।
  2. वर्ष 2022-23 के दौरान सबसे अधिक दूध उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और आंध्र प्रदेश हैं।
  3. दूध उत्पादन में सर्वाधिक वार्षिक वृद्धि दर (AGR) वाले राज्यों में बिहार, झारखण्ड और पश्चिम बंगाल हैं।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर - (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- पशुपालन सांख्यिकी रिपोर्ट,22-2023 क्या है? इसके प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करें।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X