New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

अन्नपूर्णा प्रमाणपत्र कार्यक्रम (Annapurna Certificate Programme)

प्रारंभिक परीक्षा – अन्नपूर्णा प्रमाणपत्र कार्यक्रम
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-1 

चर्चा में क्यों

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) की एक पहल अन्नपूर्णा प्रमाणपत्र कार्यक्रम के तहत भारतीय पाक कला परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए दुनिया के छह भारतीय रेस्तरां को प्रमाणपत्र प्रदान की गई।

ICCR

प्रमुख बिंदु 

  • यह वार्षिक कार्यक्रम वैश्विक स्तर पर व्यंजनों के माध्यम से भारत के सांस्कृतिक उद्देश्य में योगदान देने वाले रेस्तरां को प्रदान किया जाता है।
  • देशी व्यंजन परोसने वाले दुनिया भर के छह भारतीय रेस्तरां को इस साल के अन्नपूर्णा प्रमाणपत्र कार्यक्रम के लिए चुना गया है।
  •  ये रेस्तरां विदेशों में भारतीय संस्कृति के पाक शैली में योगदान दे रहे हैं।
  •  ये रेस्तरां हैं:
    1. बालाजी डोसा, कैंडी, श्रीलंका
    2. इंडियन स्ट्रीट फूड एंड कंपनी, स्टॉकहोम, स्वीडन
    3. एम्बर इंडिया रेस्तरां, सैन फ्रांसिस्को, यूएसए
    4. नान और करी, एक जातीय भारतीय रेस्तरां (Naans and Curries, An Ethnic Indian Restaurant) सैन जोस, कोस्टा रिका
    5. मुमताज महल रेस्तरां, मस्कट, ओमान
    6. नमस्ते इंडियन रेस्तरां, उलानबटार, मंगोलिया

     भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (Indian Council for Cultural Relations) 

    • भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) की स्थापना  9 अप्रैल 1950 में स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने की थी।
    • इसका  मुख्यालय नई दिल्ली में है।
    • इसका उद्देश्य भारत के बाहर सांस्कृतिक संबंधों से संबंधित नीतियों और कार्यक्रमों के निर्माण और कार्यान्वयन में सक्रिय भाग लेना है।
    • भारत और अन्य देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों और आपसी समझ को बढ़ावा देना और मजबूत करना है।
    • यह परिषद कार्यों की एक विस्तृत श्रृंखला के माध्यम से सांस्कृतिक कूटनीति को भी संबोधित करती है।
    • भारत और विदेशों में सांस्कृतिक उत्सवों के आयोजन के अलावा ICCR भारत में कई सांस्कृतिक संस्थानों को वित्तीय समर्थन देता है और नृत्य, संगीत, फोटोग्राफी, थिएटर एवं दृश्य कला को प्रायोजित करता है।
    • यह 1965 में भारत सरकार द्वारा स्थापित अंतर्राष्ट्रीय समझ के लिए जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार का भी प्रबंधन करता है।

    प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

    1. भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) की स्थापना 1950 में स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने की थी।
    2. यह 1960 में भारत सरकार द्वारा स्थापित अंतर्राष्ट्रीय समझ के लिए जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार का भी प्रबंधन करता है।

    उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

     (a) केवल 1   

    (b) केवल 2  

    (c) कथन 1 और 2  

    (d)  न तो 1, न ही 2

    उत्तर: (a)

    स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

    « »
    • SUN
    • MON
    • TUE
    • WED
    • THU
    • FRI
    • SAT
    Have any Query?

    Our support team will be happy to assist you!

    OR
    X