New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

 ऑकलैंड में भारत का महावाणिज्य दूतावास खोलने को मंजूरी

प्रारंभिक परीक्षा – महावाणिज्य दूतावास (Consulate General)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-2

चर्चा में क्यों 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारत का महावाणिज्य दूतावास खोलने के प्रस्ताव को 27 दिसंबर, 2023 को मंजूरी दी।

Auckland

प्रमुख बिंदु 

  • यह ऑकलैंड में भारत की बढ़ती वैश्विक भागीदारी को बढ़ाने, राजनयिक प्रतिनिधित्व, रणनीतिक और वाणिज्यिक हितों को बढ़ावा देने में मदद करेगा।
  • आकलैंड में भारतीय महावाणिज्य दूतावास खुलने से भारतीय मूल के लोगों को बेहतर सेवाएं मुहैया कराने में मदद मिलेगी।
  • न्यूजीलैंड में बड़ी संख्या में अनिवासी भारतीय रहते हैं।
  • आकलैंड में इस समय भारत का एक वाणिज्य दूतावास है।
  • न्यूजीलैंड में भारतीय मूल के करीब ढाई लाख लोग रहते हैं।
  • इनमें 1.7 लाख लोग आकलैंड में रहते हैं।
  • भारत-न्यूजीलैंड व्यापार परिषद भी आकलैंड में है। 
  • न्यूजीलैंड में भारतीय उच्चायोग वेलिंगटन में है।
  • भारत और न्यूजीलैंड में ऐतिहासिक रूप से ‘घनिष्ठ और सौहार्दपूर्ण संबंध’ हैं।
  • भारत और न्यूजीलैंड में कई समानताएं हैं, जैसे: राष्ट्रमंडल में सदस्यता, सामान्य कानून प्रथाएं, लोकतांत्रिक शासन प्रणालियों के माध्यम से आर्थिक विकास और समृद्धि प्राप्त करने की साझा आकांक्षाएं।
  • दोनों देश एक ही वर्ष में स्वतंत्र हुए एवं न्यूजीलैंड में भारत का राजनयिक प्रतिनिधित्व 1950 में एक व्यापार आयोग के उद्घाटन के साथ स्थापित किया गया, जिसे बाद में उच्चायोग में अपग्रेड किया गया।
  • महावाणिज्य दूतावास और दूतावास दोनों राजनयिक मिशन हैं जो एक देश का दूसरे देश में प्रतिनिधित्व करते हैं
  • दूतावास राजधानी शहर में मुख्य राजनयिक प्रतिनिधित्व के रूप में काम करते हैं, जो राजनयिक मामलों की एक विस्तृत मामले को देखता है।
  • महावाणिज्य दूतावास कांसुलर सेवाएं प्रदान करने, व्यापार और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।

  1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारत का महावाणिज्य दूतावास खोलने के प्रस्ताव को 27 दिसंबर, 2023 को मंजूरी दी।
  2. भारत-न्यूजीलैंड व्यापार परिषद भी आकलैंड में है। 
  3. दूतावास राजनयिक प्रतिनिधित्व करते हैं तो वाणिज्य दूतावास कांसुलर सेवाएं प्रदान करने, व्यापार और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : महावाणिज्य दूतावास और दूतावास में मध्य अंतर करते हुए महावाणिज्य दूतावास के महत्व का उल्लेख कीजिए।

स्रोत : PIB

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X