New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

अरावली जंगल सफारी 

प्रारंभिक परीक्षा – अरावली जंगल सफारी
मुख्य परीक्षा : सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र 3 –पर्यावरण एवं परिस्थितिकी 

चर्चा में क्यों?

 अरावली सफारी पार्क को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा और पहला चरण लगभग दो साल में पूरा होने की उम्मीद है।

प्रमुख बिंदु 

  • जंगल सफारी हरियाणा के गुड़गांव और नूंह जिलों  में 10,000 एकड़ भूमि पर स्थापित होगी।
  • इस सफारी का लक्ष्य स्थानीय/देशी वनस्पतियों और जीवों की संरक्षण करना है।
  • पारिस्थितिकी को संरक्षित और समृद्ध करने के लिए समग्र मृदा जल व्यवस्था में सुधार करना।
  • भूजल पुनर्भरण, वन्य जीवों  के आवास में सुधार,स्थानीय मौसम,CO2 और अन्य प्रदूषकों के लिए सिंक के रूप में विकसित करना है।
  • क्षेत्र की प्राकृतिक विरासत का संरक्षण एवं लोगों में पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना।
  • सफारी में सभी प्रकार के पशु-पक्षियों को शामिल किया जायेगा।
  • यह प्रवासी पक्षियों के संरक्षण एवं लुप्तप्राय जानवरों के रखरखाव और सुरक्षा के केंद्र के रूप में विकसित किया जायेगा।
  • अरावली सफारी बाघ के लिए एक उपयुक्त निवास स्थान होगा।
  • चीतल, सांभर, हिरण, नीले बैल, भौंकने वाले हिरण और ब्लैकबक जैसी प्रजातियों को सफारी में रखे जाने की योजना है।
  • इस तरह की दुनिया की सबसे बड़ी सफारी शारजाह में है,जो  800 हेक्टेयर में फैला है साथ ही 120 प्रजातियों का आवास स्थल  है।
  • यह परियोजना दुनिया में इस तरह की सबसे बड़ी परियोजना होगी।
  • इस परियोजना में एक बड़ा हरपेटेरियम, एक पक्षीशाला, एक 'बिग कैट' क्षेत्र और प्राकृतिक पर्यटन क्षेत्र स्थापित करने का प्रस्ताव है।

प्रश्न - निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. अरावली पर्वत हरियाणा में फैला है। 

2. अरावली सफारी का दिल्ली सहित कई राज्यों में विस्तार किया जायेगा।

3. यह बाघ संरक्षण के लिए स्थापित किया जा रहा है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं? 

(a) केवल एक 

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं  

उत्तर : (a) 

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न : अरावली के पारिस्थितिकी का वर्णन करते हुए उसके महत्व को रेखांकित कीजिए?

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X