New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

इथोपिया में सशस्त्र संघर्ष

चर्चा में क्यों?

हॉर्न ऑफ़ अफ़्रीका में स्थित इथोपिया वर्तमान में ‘गृहयुद्ध’ का सामना कर रहा है। इसके उत्तरी तिग्रे (Northern Tigray) क्षेत्र में आंतरिक संघर्ष बढ़ता जा रहा है।

मुख्य बिंदु

  • ऐसा माना जा रहा है कि इथोपिया में जारी सशस्त्र संघर्ष की वजह से तिग्रे क्षेत्र के उत्तर में स्थित ‘इरीट्रिया’ विशेष रूप से प्रभावित हो सकता है। यदि यह संघर्ष और बढ़ता है तो भविष्य में इससे पूरे हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका क्षेत्र के अस्थिर होने की सम्भावना है।
  • ध्यातव्य है कि इस क्षेत्र में अमेरिका और चीन दोनों ने कई रणनीतिक सैन्य ठिकाने स्थापित किये हुए हैं, उदाहरणस्वरूप जिबूती, तिग्रे का निकटस्थ सैन्य ठिकाना है। अतः ऐसा अनुमान है कि यदि इथोपिया में चल रहे सशस्त्र उपद्रवों से इन सैन्य-ठिकानों को किसी प्रकार की क्षति पहुँचती है, तो विदेशी सैन्य शक्तियों के भी इस क्षेत्रीय संघर्ष में शामिल होने की सम्भावना है।

इथोपिया

  • इथोपिया अफ़्रीका का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है और क्षेत्रफल की दृष्टि से अफ़्रीका का दसवाँ सबसे बड़ा देश है। इसकी राजधानी अदीस अबाबा है।
  • इथोपिया सूडान के दक्षिण-पूर्व में, इरिट्रिया के दक्षिण में, जिबूती और सोमालिया के पश्चिम में, केन्या के उत्तर में और दक्षिण सूडान के पूर्व में स्थित है। यह विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला स्थल-रुद्ध देश है।

ethiopia

  • इथोपिया में संघीय शासन प्रणाली है, जिसके तहत इसके दस प्रमुख क्षेत्रों को स्वायत्तता प्राप्त है। इन क्षेत्रों की अपनी संसद तथा निजी सुरक्षा बल भी हैं और इथोपियाई संविधान के अनुसार इन क्षेत्रों को स्वतंत्र शासन के लिये जनमत-संग्रह कराने का अधिकार भी है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR