आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम

(प्रारंभिक परीक्षा: राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की सामयिक घटनाएँ)

संदर्भ 

अमेरिकी प्रशासन ने यूक्रेन को लंबी दूरी की ‘आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम’ (ATACMS) के उपयोग की अनुमति प्रदान कर दी है। 

ATACMS के बारे में 

  • आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम सतह-से-सतह पर मार करने वाली एक बैलिस्टिक मिसाइल हैजो 300 किमी. (186 मील) तक के लक्ष्य को भेदने में सक्षम है। 
  • यह मारक क्षमता यूक्रेन के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।लंबी दूरी की ये निर्देशित मिसाइलें रूसी क्षेत्र में भीतर तक हमला कर सकती हैं।

  • इन मिसाइलों को इस वर्षअप्रैल में ही अमेरिका नेयूक्रेन को डिलीवर किया था किंतुइनके प्रयोगकी मंजूरी नहीं दी गई थी। 
  • रक्षा निर्माता लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित इन मिसाइलों को M270 मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम (MLRS) या पहिएदार M142 हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम (HIMARS) से दागा जाता है। 
  • ATACMS को ठोस रॉकेट प्रणोदक द्वारा ईंधन प्रदान किया जाता है। 
  • ये मिसाइलें उच्च गति एवं कोण पर वापस आने से पहले वायुमंडल में एक बैलिस्टिक पथ का अनुसरण करती हैं जिससे उन्हें मार्ग में ही रोकना मुश्किल हो जाता है।
  • इन मिसाइलों को दो अलग-अलग प्रकार के वारहेड ले जाने के लिए कॉन्फ़िगर किया जा सकता है। 
    • पहला एक क्लस्टर है जिसमें सैकड़ों बम लगे होते हैं जो एक विस्तृत क्षेत्र में हल्के-बख्तरबंद इकाइयों को नष्ट करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। 
    • दूसरा प्रकार एकल वारहेड है, जिसका 225 किग्रा. का उच्च विस्फोटक संस्करण कठोर एवं बड़ी संरचनाओं को नष्ट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • पहली बार इनका उपयोग वर्ष 1991 के खाड़ी युद्ध में किया गया था।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT