आरोग्य भारत स्वास्थ्य खाता (आभा)

चर्चा में क्यों?

डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के तहत बनाए जाने वाले विशिष्ट स्वास्थ्य खातों को ‘आभा’ कहा जाएगा।

मुख्य बिंदु

  • आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन योजना के तहत आने वाले खातों को ‘आरोग्य भारत स्वास्थ्य खाता’ (ABHA) कहा जाएगा। इसके तहत प्रत्येक भारतीय को 14 अंक की एक अद्वितीय स्वास्थ्य पहचान संख्या (आई.डी) दी जाएगी। इसे सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
  • यह लोगों की आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत भागीदारी बढ़ाने, डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड बनाने और उन तक पहुँचने में सक्षम बनाएगी। यह प्रत्येक भारतीय के लिये व्यक्तिगत स्वास्थ्य पहचान, डॉक्टरों, स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यक्तिगत रिकॉर्ड के लिये एक डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करेगा।
  • उल्लेखनीय है कि सरकार ने 27 सितंबर, 2021 को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन शुरू किया था।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.