New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

आसियान- भारत शिखर सम्मेलन

(प्रारंभिक परीक्षा- अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की सामयिक घटनाएँ)
(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र-2 : भारत के हितों पर विकसित तथा विकासशील देशों की नीतियों तथा राजनीति का प्रभाव)

संदर्भ 

हाल ही में, कंबोडिया के नोम पेन्ह में आयोजित 19वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भाग लिया। 

शिखर सम्मेलन के प्रमुख बिंदु 

आसियान-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी

  • शिखर सम्मेलन के दौरान आसियान-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की गई और रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण क्षेत्र में "नेविगेशन एवं ओवरफ्लाइट की स्वतंत्रता" की पुष्टि की गई।
  • “निर्बाध वैध समुद्री वाणिज्य" (Unimpeded Lawful Maritime Commerce) को मान्यता देते हुए विवादों को “अंतर्राष्ट्रीय कानून के सार्वभौमिक रूप से मान्यता प्राप्त सिद्धांतों” का पालन करके हल किये जाने पर बल दिया गया। 
    • इन अंतर्राष्ट्रीय कानूनों में 1982 का समुद्र के कानून पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCLOS), अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन (ICAO) एवं अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) शामिल है।

आतंकवाद एवं अन्य अपराधों से निपटने में सहयोग 

  • दोनों पक्षों ने आतंकवाद, धन शोधन, साइबर अपराध, ड्रग्स एवं मानव तस्करी और हथियारों की तस्करी  के विरुद्ध  सहयोग बढ़ाने की घोषणा की।
  • दोनों पक्ष समुद्री डकैती विरोधी अभियानों, जहाजों के विरुद्ध सशस्त्र डकैती, समुद्री सुरक्षा, खोज एवं बचाव अभियान, मानवीय सहायता और आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं राहत सहित समुद्री सहयोग को तेज करने पर भी सहमत हुए।
  • इसके अतिरिक्त, ‘सैन्य चिकित्सा’ (Military Medicine) के क्षेत्र में आपसी सहयोग के उद्देश्य से विचार-विमर्श किया गया।

अंतरिक्ष सहयोग

दोनों पक्ष वियतनाम और इंडोनेशिया में ट्रैकिंग, डाटा रिसेप्शन और प्रोसेसिंग स्टेशनों की स्थापना के माध्यम से अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। 

व्यापार सुविधा 

दोनों पक्ष आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते (ASEAN-India Trade in Goods Agreement : AITIGA) की समीक्षा में तेजी लाने के लिये सहमत हुए है ताकि व्यापार-सुविधा प्रदान किया जा सके।

कृषि क्षेत्र में सहयोग

दोनों पक्षों ने ‘भविष्य के लिये तैयार, लचीला एवं सतत् खाद्य आपूर्ति’ सुनिश्चित करने के लिये डिजिटल रूप से समर्थित कृषि क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

वार्ता और समन्वय को मज़बूत करना

‘आसियान-केंद्रीयता’ (ASEAN-Centrality) को बढ़ावा देने के लिये दोनों पक्षों ने आसियान-भारत शिखर सम्मेलन, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन, भारत के साथ मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (PMC+1), आसियान क्षेत्रीय मंच (ARF), आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (ADMM-Plus), विस्तारित आसियान समुद्री मंच (EAMF) सहित आसियान के नेतृत्व वाले तंत्रों के माध्यम से वार्ता और समन्वय को मज़बूती प्रदान करने की पुष्टि की।

अन्य मंचों के लिये सहयोग 

संयुक्त वक्तव्य में यह कहा गया है कि आसियान-भारत साझेदारी के माध्यम से हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA), बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग पहल (BIMSTEC) और इंडोनेशिया-मलेशिया-थाईलैंड विकास त्रिभुज (IMT-GT) जैसे संगठनों में सहयोग को बढ़ाया जाएगा।

आसियान (Association of South East Asian Nations – ASEAN)

स्थापना– वर्ष 1967 आसियान घोषणा पत्र (बैंकॉक घोषणा)

मुख्यालय– जकार्ता, इंडोनेशिया

आसियान दिवस– 8 अगस्त

संस्थापक देश– इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड

सदस्य देश– इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमार तथा कंबोडिया

पर्यवेक्षक देश– पापुआ न्यू गिनी, तिमोर लेस्ते

आदर्श वाक्य– वन विजन, वन आइडेंटिटी, वन कम्युनिटी

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR